फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Mobile Apps ›   android pulse app google play store update what is it explained

App: गूगल प्ले स्टोर पर अचानक दिखा Android Pulse एप, खाली आइकॉन देख यूजर्स हुए हैरान! क्या हो सकता खतरा?

Mon, 24 Aug 2026 11:42 AM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Mon, 24 Aug 2026 11:42 AM IST
सार

हाल ही में कुछ लोगों को Google Play Store पर एंड्रॉयड पल्स (Android Pulse) नाम का रहस्यमयी एप अपडेट के लिए नजर आया। यह एप बिना आइकॉन के दिख रहा था जिससे कई यूजर्स हैरान हो गए। आइए जानते हैं कि यह एप असल में क्या करता है और क्या यह आपके स्मार्टफोन के लिए सुरक्षित है।

विज्ञापन
android pulse app google play store update what is it explained
क्या है एंड्रॉयड पल्स एप? - फोटो : FREEPIK

विस्तार

वीकेंड पर अगर आपने अपने स्मार्टफोन में गूगल प्ले स्टोर ओपन किया होगा, तो शायद आपको भी अपडेट लिस्ट में एक नया और अजीब सा एप दिखा होगा। पिछले सप्ताह दुनिया भर में लाखों लोगों को एंड्रॉयड पल्स (Android Pulse) नाम का यह एप दिखा। लेकिन सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि इस एप का कोई अपना आइकॉन नहीं था। अपडेट लिस्ट में यह सिर्फ एक खाली सफेद डिब्बे की तरह दिख रहा है। बिना जानकारी वाले ऐसे एप को देखकर यूजर्स को लगा कि कहीं उनके फोन में कोई वायरस या मैलवेयर तो नहीं आ गया। लेकिन इस एप के बारे में जो जानकारी सामने आई उसे जानकर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


क्या है Android Pulse एप?
गूगल की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, एंड्रॉयड पल्स एक खास सर्विस एप है जिसे फोन के ऑपरेटिंग सिस्टम और इंस्टॉल किए गए एप्स में किसी भी तरह की असामान्य गतिविधि या तकनीकी गड़बड़ी को पकड़ने के लिए बनाया गया है। आसान भाषा में समझें तो यह आपके फोन का हेल्थ ट्रैकर है जो बैकग्राउंड में रहकर आपके स्मार्टफोन की सेहत पर नजर रखता है। यह एप मुख्य रूप से इस बात की निगरानी करता है कि कोई अन्य एप या सिस्टम फीचर आपके फोन की बैटरी, प्रोसेसर (CPU) या मेमोरी का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल तो नहीं कर रहा।
विज्ञापन


Pixel फोन्स में पहले से है मौजूद
भले ही यह एप प्ले स्टोर की एप अपडेट लिस्ट अचानक से सामने आ गया हो, लेकिन गूगल के पिक्सल (Pixel) स्मार्टफोन्स में यह पहले से ही मौजूद है। पिक्सल डिवाइस की सेटिंग्स में जाकर आप इसे "Pulse" के नाम से देख सकते हैं। हालांकि प्ले स्टोर पर इसका आइकॉन नहीं दिख रहा है, लेकिन फोन की सेटिंग्स में इसके एप इन्फो पेज पर हरे रंग का एक ऐसा आइकॉन बना हुआ है जो हार्ट रेट मॉनिटर (ECG) जैसा दिखता है। यह साफ तौर पर इसके डायग्नोस्टिक टूल होने का संकेत देता है, जो सिस्टम की धड़कन यानी पल्स को मापता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या यह आपके फोन के लिए सुरक्षित है?
खाली आइकॉन देखकर कई लोगों के मन में यह सवाल उठना लाजिमी है कि क्या इस एप को इंस्टॉल या अपडेट करना सुरक्षित है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एंड्रॉयड पल्स पूरी तरह से सुरक्षित और गूगल का आधिकारिक एप है। यह कोई वायरस नहीं है। यह एप सीधे गूगल की तरफ से आपके फोन के सिस्टम सॉफ्टवेयर को अपडेट करने के लिए भेजा गया है और सिस्टम अपडेट के साथ अपने आप इंस्टॉल हो जाता है।


हालांकि, प्ले स्टोर पर इस नाम से मिलते-जुलते कुछ अन्य एप पहले से मौजूद हैं, जिन्हें आपको इंस्टॉल करने की कोई जरूरत नहीं हैं। यह एक सर्विस टूल है जिसे आपके फोन की परफॉरमेंस सुधारने और बग्स को दूर करने के लिए बनाया गया है। अगर आपको इस एप का अपडेट दिख रहा है, तो बेझिझक इसे इंस्टॉल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed