{"_id":"6a8a9f379b5368cb790ee985","slug":"tiktok-bytedance-pay-400-million-dollar-settlement-us-doj-children-privacy-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"TikTok: अमेरिका में टिकटॉक को तगड़ा फटका! प्राइवेसी उल्लंघन मामले में 3300 करोड़ रुपये देकर करेगी सेटलमेंट","category":{"title":"Mobile Apps","title_hn":"मोबाइल एप्स","slug":"mobile-apps"}}
TikTok: अमेरिका में टिकटॉक को तगड़ा फटका! प्राइवेसी उल्लंघन मामले में 3300 करोड़ रुपये देकर करेगी सेटलमेंट
Sun, 23 Aug 2026 12:50 PM IST
नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Sun, 23 Aug 2026 12:50 PM IST
सार
लोकप्रिय वीडियो एप टिकटॉक और उसकी मूल कंपनी बाइटडांस ने बच्चों के प्राइवेसी उल्लंघन मामले में अमेरिकी न्याय विभाग के साथ बड़ा समझौता किया है। इस कानूनी विवाद को खत्म करने के लिए कंपनी 400 मिलियन डॉलर (करीब 3300 करोड़ रुपये) का भारी-भरकम जुर्माना भरेगी।
विज्ञापन
टिकटॉक बड़ी रकम देखकर करेगी समझौता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका में टिकटॉक और उसकी चीनी मूल कंपनी बाइटडांस को बच्चों की ऑनलाइन निजता से जुड़े मामले में बड़ा झटका लगा है। दोनों कंपनियों ने अमेरिकी न्याय विभाग के मुकदमे को खत्म करने के लिए 400 मिलियन डॉलर (लगभग 3300 करोड़ रुपये) का समझौता किया है। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, यह बच्चों की ऑनलाइन निजता संरक्षण कानून सीओपीपीए के तहत होने वाली सबसे बड़ी वसूली में से एक है।
समझौते के तहत टिकटॉक को 300 मिलियन डॉलर की रकम तुरंत चुकानी होगी। इसके अलावा 100 मिलियन डॉलर की अतिरिक्त राशि उस समय देनी होगी, जब अदालत टिकटॉक की पूर्ववर्ती कंपनी Musical.ly से जुड़े पुराने सहमति आदेश को समाप्त करने का आदेश जारी करेगी।
बच्चों की जानकारी जुटाने का आरोप
Musical.ly से भी जुड़ा पुराना मामला
यह समझौता 2019 के उस मामले से भी संबंधित है, जिसमें अमेरिकी फेडरल ट्रेड कमिशन ने Musical.ly के खिलाफ कार्रवाई की थी। आयोग का आरोप था कि प्लेटफॉर्म को पता था कि छोटे बच्चे इसका इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन फिर भी बच्चों के नाम, ईमेल पते और दूसरी निजी जानकारी जुटाने से पहले अभिभावकों की सहमति नहीं ली गई। उस समय Musical.ly पर 5.7 मिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया गया था।
बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा पर बढ़ रहा दबाव
टिकटॉक ने सख्त की उम्र की जांच
विज्ञापन
समझौते के तहत टिकटॉक को 300 मिलियन डॉलर की रकम तुरंत चुकानी होगी। इसके अलावा 100 मिलियन डॉलर की अतिरिक्त राशि उस समय देनी होगी, जब अदालत टिकटॉक की पूर्ववर्ती कंपनी Musical.ly से जुड़े पुराने सहमति आदेश को समाप्त करने का आदेश जारी करेगी।
विज्ञापन
बच्चों की जानकारी जुटाने का आरोप
- अमेरिकी न्याय विभाग ने वर्ष 2024 में टिकटॉक और बाइटडांस पर मुकदमा दायर किया था। आरोप था कि कंपनियों ने 13 साल से कम उम्र के बच्चों की निजी जानकारी अवैध तरीके से एकत्र की और ऐसा करने से पहले माता-पिता की जरूरी अनुमति नहीं ली।
- मामले में यह भी आरोप लगाया गया कि टिकटॉक कई बार यह जानकारी थी कि कुछ अकाउंट 13 साल से कम उम्र के बच्चों के हैं। इसके बावजूद कंपनी ने उन अकाउंट्स को हटाने के लिए अभिभावकों की ओर से किए गए अनुरोधों का उचित तरीके से पालन नहीं किया।
- अमेरिकी एसोसिएट अटॉर्नी जनरल स्टेनली ई. वुडवर्ड जूनियर ने समझौते को बच्चों और अभिभावकों के लिए बड़ी जीत बताया। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता बच्चों को ऑनलाइन सुरक्षित रखना और निजी जानकारी संभालने वाली कंपनियों से कानूनी जिम्मेदारियों का पालन कराना है।
विज्ञापन
Musical.ly से भी जुड़ा पुराना मामला
यह समझौता 2019 के उस मामले से भी संबंधित है, जिसमें अमेरिकी फेडरल ट्रेड कमिशन ने Musical.ly के खिलाफ कार्रवाई की थी। आयोग का आरोप था कि प्लेटफॉर्म को पता था कि छोटे बच्चे इसका इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन फिर भी बच्चों के नाम, ईमेल पते और दूसरी निजी जानकारी जुटाने से पहले अभिभावकों की सहमति नहीं ली गई। उस समय Musical.ly पर 5.7 मिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया गया था।
बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा पर बढ़ रहा दबाव
- TikTok के खिलाफ यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है, जब अमेरिका में सोशल मीडिया कंपनियों पर बच्चों की सुरक्षा और डेटा गोपनीयता को लेकर निगरानी लगातार बढ़ रही है। फेसबुक और व्हाट्सएफ की मूल कंपनी मेटा भी कैलिफोर्निया के ओकलैंड में सीओपीपीए और राज्य के कानूनों से जुड़े आरोपों के मामले में संघीय मुकदमे का सामना कर रही है।
- 2024 में अमेरिकी न्याय विभाग की शिकायत के बाद टिकटॉक में कई बदलाव भी हुए हैं। कंपनी की अमेरिकी स्वामित्व संरचना, प्रबंधन, अनुपालन व्यवस्था और प्राइवेसी नीतियों में बदलाव किया गया है।
टिकटॉक ने सख्त की उम्र की जांच
- जनवरी में बाइटडांस ने अमेरिका में टिकटॉक के लिए एक ऐसा संयुक्त उपक्रम बनाने पर सहमति जताई थी, जिसमें अमेरिकी निवेशकों की बहुमत हिस्सेदारी होनी थी। इस व्यवस्था में ओरेकल, सिल्वर लेक और अमीरात जैसी कंपनियों में निवेश करने वाली कंपनी MGX भी शामिल है। इसका उद्देश्य अमेरिका में टिकटॉक पर संभावित प्रतिबंध को टालना था।
- अदालती दस्तावेजों के अनुसार, अमेरिका में टिकटॉक इस्तेमाल करने वाले लोगों को प्लेटफॉर्म पर अपनी जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। कंपनी ने 13 साल से कम उम्र के उन यूजर्स की पहचान के लिए उम्र की निगरानी करने वाली प्रणालियां भी विकसित की हैं, जो अपनी वास्तविक उम्र गलत बताते हैं।
- टिकटॉक के पास नाबालिग यूजर्स की पहचान और मॉडरेशन के लिए प्रशिक्षित सैकड़ों कर्मचारी हैं। कंपनी के मुताबिक, ऐसे हजारों अकाउंट नियमित रूप से हटाए जाते हैं, जिन्हें कम उम्र के यूजर्स से जुड़ा पाया जाता है।