फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Keyborad Shortcuts: हर स्मार्ट यूजर को पता होते हैं लैपटॉप के ये 5 कीबोर्ड शॉर्टकट्स, क्या जानते हैं आप?

Thu, 20 Aug 2026 12:46 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Thu, 20 Aug 2026 12:46 PM IST
सार

लैपटॉप का इस्तेमाल तो आजकल हर कोई कर रहा है, लेकिन बहुत कम ही ऐसे लोग हैं जो इसके काम के शॉर्टकट्स जानते हैं। अगर आपको कुछ शॉर्टकट्स पता हों तो लैपटॉप पर काम करना काफी आसान और तेज हो जाता है।

विज्ञापन
5 useful laptop keyboard shortcuts tips and tricks to save time
जानिए काम के कीबोर्ड शॉर्टकट - फोटो : एआई जनरेटेड
आजकल ऑफिस के काम से लेकर पढ़ाई तक में, हर जगह कंप्यूटर या लैपटॉप की जरूरत पड़ती है। जो लोग इस डिवाइस को चलाने में माहिर हैं उनके लिए इसपर काम करना आसान हो जाता है, लेकिन नए लोगों को थोड़ी दिक्कत जरूर होती है। लैपटॉप या कंप्यूटर का इस्तेमाल करते समय हमें कई बार टैब बदलने, कॉपी-पेस्ट करने या स्क्रीनशॉट लेने की जरूरत पड़ती है। 


यूं तो लैपटॉप पर सारे काम की-बोर्ड और माउस के जरिए किए जानते हैं, लेकिन यदि आप इसके कुछ शॉर्कट्स को जान लें तो आपके कई काम आसान हो जाते हैं। अगर आपको भी लैपटॉप पर अपने काम आसान करने हैं तो यहां हम आपको कुछ की-बोर्ड शॉर्टकट्स बता रहे हैं।
5 useful laptop keyboard shortcuts tips and tricks to save time
गलती से बंद हुआ टैब वापस लाएं - फोटो : अमर उजाला
1. गलती से बंद हुआ टैब वापस लाएं
इंटरनेट पर काम करते समय कई बार जल्दबाजी में कोई जरूरी ब्राउजर टैब गलती से बंद हो जाता है। ऐसे में माउस से हिस्ट्री में जाकर उसे दोबारा खोजना काफी झंझट भरा होता है। इस स्थिति में कीबोर्ड पर सिर्फ Ctrl + Shift + T दबाएं। आपका बंद हुआ टैब तुरंत स्क्रीन पर वापस आ जाएगा।
5 useful laptop keyboard shortcuts tips and tricks to save time
एक सेकंड में डेस्कटॉप पर आएं - फोटो : अमर उजाला
2. एक सेकंड में डेस्कटॉप पर आएं
अगर आप लैपटॉप पर एक साथ कई विंडोज या सॉफ्टवेयर खोलकर काम कर रहे हैं और अचानक आपको डेस्कटॉप स्क्रीन पर जाना है, तो एक-एक करके विंडो मिनिमाइज करने में समय बर्बाद न करें। बस कीबोर्ड पर Windows बटन के साथ D दबाएं। सारी खुली हुई स्क्रीन एक झटके में छिप जाएंगी और डेस्कटॉप सामने आ जाएगा। दोबारा यही कमांड देने पर आप वापस उसी स्क्रीन पर पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
5 useful laptop keyboard shortcuts tips and tricks to save time
क्लिपबोर्ड हिस्ट्री का इस्तेमाल जानें - फोटो : Adobe Stock
3. क्लिपबोर्ड हिस्ट्री का इस्तेमाल जानें
ज्यादातर लोग सिर्फ कॉपी-पेस्ट (Ctrl+C और Ctrl+V) जानते हैं। लेकिन अगर आपने कई अलग-अलग चीजें कॉपी की और भूल गए कि आपने पहले क्या कॉपी किया था तो Windows + V दबाकर आप क्लिपबोर्ड हिस्ट्री देख सकते हैं। इससे क्लिपबोर्ड हिस्ट्री खुल जाएगी, जहां से आप अपनी पसंद का कोई भी पुराना टेक्स्ट चुनकर पेस्ट कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 useful laptop keyboard shortcuts tips and tricks to save time
चुटकियों में लॉक करें अपनी स्क्रीन - फोटो : Freepik
4. चुटकियों में लॉक करें अपनी स्क्रीन
ऑफिस में काम करते समय अगर आपको अचानक अपनी सीट से उठकर कहीं जाना पड़े और आप नहीं चाहते कि कोई आपकी स्क्रीन देखे, तो शटडाउन या स्लीप मोड में जाने की जरूरत नहीं है। बस Windows + L शॉर्टकट का इस्तेमाल करें। इससे आपका लैपटॉप तुरंत लॉक हो जाएगा और कोई भी आपके लैपटॉप पर ताक-झांक नहीं कर पाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed