फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   charles schwab opens technology centre in hyderabad telangana aims 2000 employees by 2027

Charles Schawb: हैदराबाद में चार्ल्स श्वाब ने खोला नया टेक सेंटर, 2027 तक 2,000 लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य

Wed, 19 Aug 2026 03:56 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Wed, 19 Aug 2026 03:56 PM IST
सार

अमेरिका की दिग्गज वित्तीय सेवा प्रदाता चार्ल्स श्वाब (Charles Schwab) ने हैदराबाद में अपना नया टेक्नोलॉजी सेंटर लॉन्च किया है। कंपनी का लक्ष्य 2027 तक इस सेंटर में करीब 2,000 पेशेवरों को जोड़ना है, जो वैश्विक स्तर पर कंपनी की तकनीकी और ऑपरेशनल क्षमताओं को मजबूती देंगे।

विज्ञापन
charles schwab opens technology centre in hyderabad telangana aims 2000 employees by 2027
3.45 लाख वर्ग फुट में फैला होगा टेक सेंटर - फोटो : चार्ल्स श्वाब

विस्तार

अमेरिका की प्रमुख वित्तीय सेवा कंपनी चार्ल्स श्वाब ने हैदराबाद में अपने नए टेक्नोलॉजी कैपेबिलिटी सेंटर की शुरुआत की है। करीब 3.45 लाख वर्ग फुट में फैली यह सुविधा कंपनी की वैश्विक तकनीकी क्षमताओं को मजबूत करने के साथ-साथ भारत में उसके विस्तार की अगली बड़ी पहल मानी जा रही है।
विज्ञापन


कंपनी ने बुधवार को बताया कि उसकी योजना 2027 के अंत तक हैदराबाद में करीब 2,000 कर्मचारियों की टीम तैयार करने की है। इस केंद्र के जरिए तकनीकी विकास, इंजीनियरिंग और विभिन्न परिचालन क्षमताओं में चार्ल्स श्वाब के अमेरिकी कारोबार को सहयोग दिया जाएगा।
विज्ञापन


भारत में आउटसोर्स काम भी होगा इन-हाउस
चार्ल्स श्वाब ने कहा है कि जैसे-जैसे भारत में उसकी टीम का विस्तार होगा, भारत में ठेके पर उपलब्ध कराई जा रही कुछ चुनिंदा तकनीकी क्षमताओं को हैदराबाद स्थित अपनी इन-हाउस टीम के तहत लाया जाएगा। इससे कंपनी अपनी तकनीकी जरूरतों के लिए स्थानीय स्तर पर एक अधिक मजबूत और एकीकृत व्यवस्था तैयार कर सकेगी। कंपनी के मुताबिक, श्वाब इंडिया उसके अमेरिकी कारोबार के लिए टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट, इंजीनियरिंग टैलेंट और ऑपरेशनल सपोर्ट उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेलंगाना सरकार ने बताया बड़े वित्तीय संस्थानों का केंद्र
इस नए केंद्र का उद्घाटन तेलंगाना के आईटी मंत्री डी श्रीधर बाबू ने किया। इस मौके पर चार्ल्स श्वाब के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। इनमें क्रिस्टोफर वाइस, प्रबंध निदेशक और मुख्य कॉरपोरेट अफेयर्स अधिकारी, प्रदीप मेनन, प्रबंध निदेशक एवं भारत प्रमुख, और सुब्बा पेरेपा, कंपनी के ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर के प्रबंध निदेशक समेत अन्य अधिकारी शामिल रहे।

श्रीधर बाबू ने कहा कि दुनिया की शीर्ष 10 ब्रोकरेज और ट्रेडिंग संस्थाओं में से नौ की मौजूदगी हैदराबाद में है। उनके मुताबिक, शहर में अब वेल्थ और एसेट मैनेजमेंट से लेकर मार्केट इंफ्रास्ट्रक्चर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रिस्क टेक्नोलॉजी तक वित्तीय बाजार की पूरी वैल्यू चेन से जुड़ी क्षमताएं मौजूद हैं।

उन्होंने कहा कि चार्ल्स श्वाब का हैदराबाद में केंद्र स्थापित करना शहर में विकसित हो चुके इस वित्तीय और तकनीकी इकोसिस्टम की मजबूत पुष्टि है।

ग्लोबल कैपिटल मार्केट्स हब बनाने की तैयारी
श्रीधर बाबू के अनुसार, तेलंगाना सरकार की महत्वाकांक्षा हैदराबाद को ग्लोबल कैपिटल मार्केट्स और वेल्थटेक हब के रूप में विकसित करने की है। उनका कहना है कि इस मॉडल में वैश्विक वित्तीय संस्थान, टेक्नोलॉजी कंपनियां, फिनटेक, शिक्षण संस्थान और विशेषज्ञ मिलकर वित्तीय क्षेत्र की अगली पीढ़ी की तकनीक और सेवाओं पर काम कर सकेंगे।

चार्ल्स श्वाब इंडिया के भारत प्रमुख प्रदीप मेनन ने कहा कि भारत में यह नया केंद्र कंपनी के वैश्विक विस्तार के अगले चरण में अहम भूमिका निभाएगा। उनके मुताबिक, हैदराबाद में तैयार की जा रही टीम आने वाले वर्षों में चार्ल्स श्वाब की तकनीकी क्षमताओं में महत्वपूर्ण योगदान देगी।


कंपनी के मुख्य कॉरपोरेट अफेयर्स अधिकारी क्रिस्टोफर वाइस ने कहा कि श्वाब इंडिया की स्थापना से कंपनी को अपने 4.8 करोड़ खाताधारकों और 30,000 कर्मचारियों को बेहतर तकनीकी सहयोग देने की क्षमता मजबूत होगी, जो हर दिन कंपनी की तकनीक पर निर्भर रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed