फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tips: एक दिन में फोन को कितनी बार चार्ज करना सेफ होता है? जानिए बैटरी को लंबे समय तक फिट रखने का सही तरीका

Wed, 19 Aug 2026 02:40 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Wed, 19 Aug 2026 02:40 PM IST
सार

Smartphone Charging Tips: अक्सर लोग सोचते हैं कि फोन को बार-बार चार्ज करने से उसकी बैटरी जल्दी खराब हो जाती है। लेकिन क्या यह सच है? आइए जानते हैं आधुनिक लिथियम-आयन बैटरी को चार्ज करने का सही तरीका और वह खास नियम जो आपके फोन की लाइफ बढ़ा सकते हैं।

विज्ञापन
how may times is it safe to charge smartphone battery in a day know tips
स्मार्टफोन को कितनी बार चार्ज करना है सही? - फोटो : FREEPIK
स्मार्टफोन के बिना आज के समय में एक दिन भी गुजारना मुश्किल है। ऐसे में फोन की बैटरी खत्म होना यूजर्स के लिए परेशानी का सबब बन जाता है। बैटरी को लेकर लोगों के मन में हमेशा एक आम सवाल रहता है कि एक दिन में फोन को कितनी बार चार्ज करना सुरक्षित (Safe) होता है? कई लोगों का मानना है कि फोन को बार-बार प्लग-इन करने से बैटरी जल्दी खराब हो जाती है। आइए जानते हैं टेक एक्सपर्ट्स और स्मार्टफोन कंपनियां इस बारे में क्या कहती हैं।
how may times is it safe to charge smartphone battery in a day know tips
चार्जिंग की अपनाएं ये आदत - फोटो : OnePlus
बार-बार चार्ज करना कितना सही?
  • टेक एक्सपर्ट्स के अनुसार, एक दिन में फोन को कई बार चार्ज करना पूरी तरह से सुरक्षित है। आजकल के सभी स्मार्टफोन्स में लिथियम-आयन (Lithium-ion) बैटरी का इस्तेमाल होता है। इन बैटरियों की उम्र 'चार्ज साइकल' (Charge Cycle) पर निर्भर करती है, न कि इस बात पर कि आपने चार्जर कितनी बार लगाया है। 
  • एक चार्ज साइकल तब पूरा होता है जब आप पूरी तरह डिस्चार्ज होने तक बैटरी की खपत कर लेते हैं। इसलिए, अगर आप दिन में 3-4 बार अपने फोन को 15-20% चार्ज करते हैं, तो इससे बैटरी को कोई नुकसान नहीं पहुंचता, बल्कि यह बैटरी के लिए फायदेमंद है।
how may times is it safe to charge smartphone battery in a day know tips
0% तक डिस्चार्ज करने के बचें - फोटो : FREEPIK
अपनाएं 20-80% का गोल्डन रूल
  • स्मार्टफोन की बैटरी को हमेशा 100% तक फुल चार्ज करना या 0% तक पूरा डिस्चार्ज होने देना बैटरी की सेहत के लिए नुकसानदेह होता है। एक्सपर्ट्स बैटरी की लाइफ बढ़ाने के लिए '20-80 प्रतिशत के नियम' का पालन करने की सलाह देते हैं। 
  • इसका मतलब है कि जब फोन की बैटरी 20% तक आ जाए, तो उसे चार्जिंग पर लगा दें और 80% या 85% होते ही प्लग से हटा लें। डीप डिस्चार्ज बैटरी सेल्स पर भारी दबाव डालता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
how may times is it safe to charge smartphone battery in a day know tips
हीटिंग है असली दुश्मन - फोटो : AI
हीटिंग है बैटरी का असली दुश्मन
  • फोन को आप कितनी बार चार्ज कर रहे हैं, इससे ज्यादा महत्वपूर्ण यह है कि फोन किस तापमान पर चार्ज हो रहा है। अत्यधिक गर्मी बैटरी को सबसे ज्यादा और स्थायी नुकसान पहुंचाती है। इसलिए फोन को सीधे धूप या गर्म जगह पर रखकर चार्ज करने से बचें। चार्ज करते समय यदि फोन गर्म होता है तो बैक कवर हटा दें और उस दौरान गेम खेलने से भी बचें।
  • निष्कर्ष के तौर पर, जरूरत पड़ने पर आप दिन में कई बार अपने फोन को थोड़ा-थोड़ा चार्ज कर सकते हैं। छोटे 'टॉप-अप' चार्ज बैटरी के लिए 0 से 100% तक के लंबे चार्जिंग सेशन से ज्यादा सुरक्षित होते हैं।
विज्ञापन
how may times is it safe to charge smartphone battery in a day know tips
सही चार्जर और केबल का इस्तेमाल करें - फोटो : Adobe stock
सही चार्जर और केबल का इस्तेमाल करें
  • फोन को सुरक्षित तरीके से चार्ज करने के लिए अच्छी क्वालिटी वाले कम्पैटिबल चार्जर और केबल का इस्तेमाल करें। ऑर्डिनरी चार्जर से चार्जिंग की समस्या के साथ-साथ बैटरी और फोन के अन्य हिस्सों पर भी असर पड़ सकता है।
  • कुल मिलाकर, एक दिन में फोन को कितनी बार चार्ज किया जा रहा है, यह सबसे महत्वपूर्ण बात नहीं है। जरूरत के हिसाब से फोन को कई बार चार्ज करना सामान्य है। बैटरी को लंबे समय तक बेहतर स्थिति में रखने के लिए अत्यधिक गर्मी से बचना, बैटरी को लगातार पूरी तरह खत्म न होने देना और सही चार्जिंग एक्सेसरीज का इस्तेमाल ज्यादा महत्वपूर्ण है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed