{"_id":"6a8568e7c70e5a8ac3028e3c","slug":"why-charging-port-becomes-loose-frequently-do-this-to-prevent-damaging-connector-2026-08-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tech Tips: फोन का चार्जिंग पोर्ट क्यों हो जाता है ढीला? इन गलतियों से बचें, वरना बढ़ सकती है परेशानी","category":{"title":"Tech Tips in Hindi","title_hn":"टेक टिप्स एंड ट्रिक्स","slug":"tip-of-the-day"}}
Tech Tips: फोन का चार्जिंग पोर्ट क्यों हो जाता है ढीला? इन गलतियों से बचें, वरना बढ़ सकती है परेशानी
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Wed, 19 Aug 2026 01:57 PM IST
सार
स्मार्टफोन की बैटरी खत्म होते ही सबसे पहले चार्जर की याद आती है। लेकिन कई बार फोन को चार्जिंग में लगाने के बाद भी वह चार्ज नहीं होता। इसकी वजह फोन के चार्जिंग पोर्ट की लूज या खराब होना हो सकता है। कई लोगों के फोन के चार्जिंग पोर्ट बहुत जल्दी खराब हो जाते हैं। आइए जानते है फोन में चार्जिंग पोर्ट की समस्या क्यों आती है।
विज्ञापन
1 of 6
ऐसे चार्ज करेंगे को खराब नहीं होगा पोर्ट
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
स्मार्टफोन आज हमारी जिंदगी का सबसे अहम हिस्सा बन चुका है, लेकिन इसे चार्ज करना कई बार एक बड़ी परेशानी बन जाता है। अक्सर स्मार्टफोन यूजर्स की यह शिकायत होती है कि उनके फोन का चार्जिंग पोर्ट कम समय में ही ढीला हो गया। केबल लगाने पर वह बार-बार बाहर निकल जाता है या केबल को किसी खास एंगल पर मोड़कर रखने पर ही फोन चार्ज होता है। यह एक आम हार्डवेयर समस्या है, लेकिन इसके पीछे अक्सर हमारी रोजमर्रा की कुछ छोटी गलतियां जिम्मेदार होती हैं। आइए जानते हैं चार्जिंग पोर्ट क्यों ढीला हो जाता है और इससे बचने के लिए क्या किया जा सकता है।
2 of 6
पोर्ट में जमा धूल और गंदगी
- फोटो : Adobe Stock
पोर्ट में जमा धूल और गंदगी
चार्जिंग पोर्ट ढीला होने की सबसे आम वजह उसमें जमा होने वाली धूल, मिट्टी और कपड़ों के छोटे रेशे हैं। फोन जेब या बैग में रखने के दौरान ये कण पोर्ट के अंदर पहुंच सकते हैं। समय के साथ इनकी परत बन जाती है और चार्जिंग केबल पूरी तरह अंदर नहीं जा पाती। इससे कनेक्शन कमजोर हो जाता है और ऐसा लगता है कि पोर्ट ढीला हो गया है।
3 of 6
गलत तरीके से केबल निकालना
- फोटो : Adobe Stock
गलत तरीके से केबल निकालना
कई लोग चार्जिंग केबल को उसके कनेक्टर के बजाय तार पकड़कर खींच देते हैं। इससे केबल और फोन के पोर्ट पर अनावश्यक दबाव पड़ता है। बार-बार ऐसा करने पर पोर्ट के अंदर मौजूद कनेक्टर या उसकी फिटिंग प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
फोन चार्ज करते समय केबल पर दबाव
- फोटो : AI जनरेटेड
फोन चार्ज करते समय केबल पर दबाव
चार्जिंग के दौरान फोन का इस्तेमाल करना भी कभी-कभी पोर्ट पर दबाव डाल सकता है। खासकर जब फोन बिस्तर या सोफे पर रखा हो और केबल किसी दिशा में मुड़ी हुई हो। इससे कनेक्टर पर लगातार खिंचाव पड़ता है और समय के साथ पोर्ट ढीला हो जाता है।
विज्ञापन
5 of 6
खराब या गलत क्वालिटी की केबल से भी नुकसान
- फोटो : AI जनरेटेड
खराब या गलत क्वालिटी की केबल से भी नुकसान
बहुत सस्ती या खराब गुणवत्ता वाली चार्जिंग केबल का कनेक्टर सही आकार में न होने पर पोर्ट के अंदर ठीक से फिट नहीं बैठता। बार-बार इस तरह के केबल इस्तेमाल करने से चार्जिंग पोर्ट पर दबाव पड़ता है और कनेक्टर लूज हो जाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।