फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   Airtel, Jio or Vi, Check Which Network Works Best in Your Area

Mobile Network: Airtel, Jio या Vi में से किसका नेटवर्क है बेहतर? नंबर पोर्ट करने से पहले ऐसे करें कवरेज चेक

Tue, 18 Aug 2026 06:08 PM IST
जागृति शुक्ला टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Tue, 18 Aug 2026 06:08 PM IST
सार

Airtel network coverage map: अगर आप एयरटेल, जियो या वोडाफोन-आइडिया (Vi) में से किसी नेटवर्क पर पोर्ट कराने या स्विच करने का सोच रहे हैं, तो अब आपको केवल दूसरों की सलाह पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है। टेलीकॉम कंपनियां अब अपने आधिकारिक नेटवर्क कवरेज मैप उपलब्ध करा रही हैं, जिससे आप सीधे अपने पिन कोड या एड्रेस के जरिए यह पता सकते हैं कि आपके क्षेत्र में किस सिम का नेटवर्क सबसे तेज चलता है।
 

विज्ञापन
Airtel, Jio or Vi, Check Which Network Works Best in Your Area
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

SIM port network check: जो लोग एयरटेल, जियो या वोडा में से किसी एक नेटवर्क पर स्विच करने की योजना बना रहे हैं, वे अब दूसरे यूजर्स के अनुभव पर निर्भर रहने के बजाय सीधे इन कंपनियों के आधिकारिक नेटवर्क कवरेज मैप से अपने क्षेत्र में नेटवर्क की उपलब्धता की जांच कर सकते हैं।
विज्ञापन

अगर आप अपने मौजूदा नेटवर्क से परेशान हैं, तो दूसरे सिम पर स्विच करने का सोच रहे हैं, तो पहले ये जरूर पता कर लें कि आपके घर या ऑफिस के आसपास किस कंपनी का नेटवर्क ज्यादा बेहतर है। अब इसके लिए आपको सिर्फ दूसरे यूजर्स के एक्सपीरियंस पर डिपेंड रहने की जरूरत नहीं है। एयरटेल, जियो और वोडा तीनों कंपनियां अपने-अपने ऑफिशियल नेटवर्क कवरेज मैप उपलब्ध कराती हैं जहां से आप मिनटों में पता लगा सकते हैं।
विज्ञापन


Airtel का नेटवर्क कैसे चेक करें?
एयरटेलके कवरेज मैप पर जाकर आप अपने एरिया, एड्रेस या PIN Code को सर्च करके जानकारी ले सकते हैं। इसके बाद मैप पर एयरटेल के 2G, 4G और 5G नेटवर्क की उपलब्धता दिखाई देगी। कंपनी के अनुसार, मैप में 4G और 5G कवरेज को अलग-अलग फिल्टर करके भी चेक किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जियो का नेटवर्क कैसे चेक करें?
इसी तरह आप Jio का भी कवरेज मैप देख सकते हैं जिसमें आपको अपना एड्रेस या PIN Code डालना होगा। इसके बाद आपको आसपास के नेटवर्क की जानकारी देखने को मिल जाएगी। इधर आपको 4G, 5G और 4G+5G के लिए अलग-अलग ऑप्शन मिल जाएंगे। जियो का मौजूदा कवरेज मैप 10 मई 2026 को अपडेट किया गया था।

वोडा का नेटवर्क कैसे देख सकते हैं?
  • वोडाफोन-आइडिया यानी Vi भी अपने यूजर्स के लिए नेटवर्क कवरेज की जानकारी उपलब्ध कराता है। आप वोडा के आधिकारिक कवरेज मैप पर जाकर अपना शहर, इलाका या लोकेशन खोज सकते हैं।
  • इससे यह पता लगाने में मदद मिलती है कि संबंधित जगह पर वोडाफोन-आइडिया  का नेटवर्क कितना उपलब्ध है और वहां 4G कवरेज मौजूद है या नहीं।

सिर्फ कवरेज मैप देखकर फैसला न करें
  • यहां पर एक बात पर ध्यान देना  जरुरी है कि नेटवर्क कवरेज मैप उपयोगी जरूर हैं, लेकिन इन्हें देखकर यह मान लेना सही नहीं है कि हर कमरे या हर जगह सिग्नल एक जैसा मिलेगा।
  • इमारतों की मोटी दीवारें, बेसमेंट, आसपास की ऊंची इमारतें, पेड़-पौधे और इलाके की भौगोलिक स्थिति सिग्नल की क्वालिटी को प्रभावित कर सकती हैं।
  • इसलिए अगर संभव हो तो SIM लेने या पोर्ट कराने से पहले उसी इलाके में रहने वाले यूजर्स से भी वास्तविक अनुभव जान लेना बेहतर है।

घर और ऑफिस दोनों जगह चेक करें
अगर आप मोबाइल नंबर पोर्ट कराने की सोच रहे हैं, तो सिर्फ घर की कवरेज देखकर फैसला न करें। जिस नेटवर्क पर आप जाना चाहते हैं, उसका कवरेज घर, ऑफिस और रोजाना आने-जाने वाले रास्ते में भी देख लें। खासतौर पर उन लोगों के लिए यह जरूरी है जो 5G का इस्तेमाल करना चाहते हैं।


किसके लिए सबसे ज्यादा काम का है यह तरीका?
यह तरीका उन लोगों के लिए खास तौर पर उपयोगी है जो नया SIM लेने वाले हैं, MNP के जरिए नेटवर्क बदलना चाहते हैं, 5G नेटवर्क तलाश रहे हैं, या घर व ऑफिस में कमजोर सिग्नल से परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed