{"_id":"6a84461bfc7b50c4c001e042","slug":"cert-in-chrome-security-alert-critical-flaws-millions-users-risk-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alert: क्रोम यूजर्स सावधान, CERT-In ने जारी की हाई-सीवेरिटी चेतावनी, देखें कैसे सुरक्षित रखें अपना डेटा?","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
Alert: क्रोम यूजर्स सावधान, CERT-In ने जारी की हाई-सीवेरिटी चेतावनी, देखें कैसे सुरक्षित रखें अपना डेटा?
Tue, 18 Aug 2026 05:16 PM IST
जागृति शुक्ला
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति शुक्ला
Updated Tue, 18 Aug 2026 05:16 PM IST
सार
Chrome data theft: CERT-In ने डेस्कटॉप गूगल क्रोम यूजर्स के लिए हाई-सीवेरिटी सुरक्षा चेतावनी जारी की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पुराने क्रोम वर्जन में कई गंभीर खामियां सामने आई हैं, जिनका फायदा उठाकर हैकर्स यूजर्स का बैंकिंग डेटा व पासवर्ड चुरा सकते हैं। आइए जानते हैं कि किन यूसर्ज पर यह खतरा मडरा रहा है और खुद को सुरक्षित रखनें के लिए क्या कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Google Chrome security alert: भारत सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In यानी इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम ने डेस्कटॉप पर गूगल क्रोम का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए एक गंभीर चेतावनी जारी की है।
एजेंसी के अनुसार, पुराने क्रोम वर्जन में मौजूद खामियों का फायदा उठाकर हमलावर रिमोटली कोड एग्जीक्यूट कर सकते हैं, पर्सनल व बैंकिंग डेटा चुरा सकते हैं या सिस्टम को बाधित कर सकते हैं।
हमलावर कैसे कर सकता है अटैक?
किन क्रोम यूजर्स पर खतरा?
CERT-In के अनुसार विंडोज, मैकओएस और लिनक्स के लिए प्रभावित वर्जन की जानकारी दी है।
हमले के बाद क्या नुकसान हो सकता है?
क्रोम को कैसे करें अपडेट?
अगर आप क्रोम का इस्तेमाल करते हैं, तो अपडेट करने के लिए इन आसान से स्टेप्स को फॉलो करें।
क्या क्रोम अपडेट करने से खतरे से बचा जा सकता है?
विज्ञापन
एजेंसी के अनुसार, पुराने क्रोम वर्जन में मौजूद खामियों का फायदा उठाकर हमलावर रिमोटली कोड एग्जीक्यूट कर सकते हैं, पर्सनल व बैंकिंग डेटा चुरा सकते हैं या सिस्टम को बाधित कर सकते हैं।
विज्ञापन
हमलावर कैसे कर सकता है अटैक?
- इस तरह के हमले में यूजर को एक खास तरीके से तैयार किए गए वेबपेज या लिंक पर जाने के लिए उकसाया जा सकता है। अगर यूजर असुरक्षित क्रोम वर्जन इस्तेमाल कर रहा है और ऐसे पेज को खोल देता है, तो कमजोरियों का फायदा उठाकर सिस्टम में अनधिकृत गतिविधि करने की कोशिश कर सकता है।
- यानी सिर्फ किसी संदिग्ध फाइल को डाउनलोड करना ही जरूरी नहीं है। एक दुर्भावनापूर्ण लिंक या वेबपेज खोलना भी जोखिम पैदा कर सकता है।
विज्ञापन
किन क्रोम यूजर्स पर खतरा?
CERT-In के अनुसार विंडोज, मैकओएस और लिनक्स के लिए प्रभावित वर्जन की जानकारी दी है।
- विंडोज और macOS: क्रोम 151.0.7922.137/.138 से पुराने वर्जन।
- लिनक्स: क्रोम 151.0.7922.137 से पुराने वर्जन।
- अगर आपके सिस्टम में इससे पुराना क्रोम वर्जन चल रहा है, तो उसे तुरंत अपडेट करें।
हमले के बाद क्या नुकसान हो सकता है?
- सफल साइबर हमले की स्थिति में हमलावर संवेदनशील जानकारी तक पहुंचने की कोशिश कर सकता है। इसमें पासवर्ड और बैंकिंग से जुड़ी जानकारी जैसी महत्वपूर्ण जानकारी जोखिम में आ सकती है।
- इसके अलावा सिस्टम की मेमोरी या कुछ सेवाओं को बाधित करके डेनियल ऑफ सर्विस यानी DoS जैसी स्थिति भी पैदा की जा सकती है। इसलिए यह सिर्फ ब्राउजर की छोटी तकनीकी समस्या नहीं है, बल्कि यूजर की सुरक्षा और डेटा प्राइवेसी से जुड़ा गंभीर मामला है।
क्रोम को कैसे करें अपडेट?
अगर आप क्रोम का इस्तेमाल करते हैं, तो अपडेट करने के लिए इन आसान से स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले अपने कंप्यूटर पर गूगल क्रोम खोलें।
- ऊपर दाईं ओर दिए गए तीन डॉट्स वाले मेन्यू पर क्लिक करें।
- इसके बाद हेल्प में जाकर अबाउट गूगल क्रोम पर जाएं।
- यहां क्रोम अपने आप उपलब्ध अपडेट चेक करेगा और अगर नया वर्जन उपलब्ध होगा तो उसे डाउनलोड करना शुरू कर देगा।
- यह अपडेट पूरा होने के बाद रीलॉन्च पर क्लिक करें।
- इसके बाद क्रोम नए सुरक्षा पैच के साथ दोबारा शुरू हो जाएगा।
क्या क्रोम अपडेट करने से खतरे से बचा जा सकता है?
- नहीं, सिर्फ क्रोम अपडेट करना ही काफी नहीं है। ब्राउजर को अपडेट करने के साथ यूजर्स को संदिग्ध लिंक्स, वेबसाइट्स और फाइल्स से भी सावधान रहना चाहिए।
- खासतौर पर ऐसे लिंक पर क्लिक न करें जो ईमेल, मैसेज या सोशल मीडिया के जरिए अचानक आए हों और जिन पर तुरंत लॉगिन, पेमेंट या कोई फाइल डाउनलोड करने के लिए कहा जा रहा हो।
- इसके अलावा ऑपरेटिंग सिस्टम और दूसरे जरूरी सॉफ्टवेयर को भी अपडेट रखना बेहतर है।
- हालांकि इन खामियों को ठीक करने के लिए गूगल पहले ही सुरक्षा पैच जारी कर चुका है। इसलिए सबसे जरूरी कदम यही है कि यूजर पुराने क्रोम वर्जन पर बने रहने के बजाय लेटेस्ट अपडेट इंस्टॉल करे।