{"_id":"6a840e93567727f4c20993ce","slug":"google-chrome-mein-saved-password-kaise-dekhen-mobile-computer-check-details-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम की बात: Google Chrome में सेव पासवर्ड कैसे देखें? मोबाइल और कंप्यूटर पर मिनटों में ऐसे करें चेक","category":{"title":"Tech Tips in Hindi","title_hn":"टेक टिप्स एंड ट्रिक्स","slug":"tip-of-the-day"}}
काम की बात: Google Chrome में सेव पासवर्ड कैसे देखें? मोबाइल और कंप्यूटर पर मिनटों में ऐसे करें चेक
Tue, 18 Aug 2026 01:19 PM IST
नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Tue, 18 Aug 2026 01:19 PM IST
सार
सुरक्षा के लिहाज से हर प्लेटफॉर्म के लिए एक नया और मजबूत पासवर्ड बनाना जरूरी है। लेकिन, दर्जनों अकाउंट्स के पासवर्ड याद रखना आम इंसान के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। जानिए गूगल क्रोम में सेव्ड पासवर्ड को कैसे देखा जा सकता है।
विज्ञापन
क्रोम ब्राउजर
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कई बार हम किसी जरूरी पोर्टल का पासवर्ड भूल जाते हैं और उसे बार-बार रीसेट (Reset) करने में अपना कीमती समय बर्बाद करते हैं। लेकिन, अगर आप इंटरनेट सर्फिंग के लिए गूगल क्रोम (Google Chrome) का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको अब घबराने की जरूरत नहीं है। क्रोम का स्मार्ट पासवर्ड मैनेजर (Password Manager) आपके सभी लॉगिन डिटेल्स को सुरक्षित रूप से सेव रखता है। आइए जानते हैं कि आप अपने मोबाइल या डेस्कटॉप पर इन सेव किए गए पासवर्ड्स को कैसे आसानी से कैसे देख सकते हैं।
डेस्कटॉप या लैपटॉप पर ऐसे चेक करें अपना पासवर्ड
स्मार्टफोन (Android और iPhone) पर पासवर्ड देखने का तरीका
मोबाइल फोन पर भी सेव किए गए पासवर्ड को ढूंढना उतना ही आसान है:
आपके लिए जरूरी सलाह
यह फीचर आपके डिजिटल जीवन को आसान बनाता है। आप इसी मैनेजर में जाकर Edit बटन के जरिए पुराने पासवर्ड बदल भी सकते हैं। हालांकि, अपनी डिजिटल सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपने लैपटॉप और मोबाइल को हमेशा एक मजबूत पिन या बायोमेट्रिक लॉक से सुरक्षित रखें, ताकि कोई अजनबी आपके क्रोम में सेव पासवर्ड्स तक न पहुंच सके।
विज्ञापन
डेस्कटॉप या लैपटॉप पर ऐसे चेक करें अपना पासवर्ड
- अगर आप अपने कंप्यूटर (Windows या Mac) पर किसी वेबसाइट की सेव पासवर्ड को देखना चाहते हैं, तो इन बेहद आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले अपने कंप्यूटर पर Google Chrome ब्राउजर ओपन करें।
- स्क्रीन के टॉप-राइट कॉर्नर (ऊपर दाईं ओर) दिए गए तीन डॉट्स (मेनू आइकन) पर क्लिक करें।
- ड्रॉपडाउन मेनू खुलने पर Settings (सेटिंग्स) विकल्प का चुनाव करें।
- अब बाईं तरफ दिए गए मेनू में Autofill and passwords पर जाएं और वहां से Google Password Manager पर क्लिक करें।
- यहां आपको उन सभी वेबसाइट्स की एक लिस्ट दिखाई देगी, जिनके पासवर्ड आपके ब्राउजर में सेव हैं। आप चाहें तो सर्च बार में सीधे वेबसाइट का नाम लिखकर भी खोज सकते हैं।
- जिस वेबसाइट का पासवर्ड देखना है, उस पर क्लिक करें। सुरक्षा के लिए सिस्टम आपसे आपके लैपटॉप/कंप्यूटर का मौजूदा पासवर्ड या पिन मांगेगा।
- वेरिफिकेशन पूरा होते ही पासवर्ड के सामने मौजूद Eye (आंख) आइकन पर क्लिक करें। ऐसा करते ही आपका छिपा हुआ पासवर्ड स्क्रीन पर नजर आने लगेगा।
विज्ञापन
स्मार्टफोन (Android और iPhone) पर पासवर्ड देखने का तरीका
मोबाइल फोन पर भी सेव किए गए पासवर्ड को ढूंढना उतना ही आसान है:
- अपने स्मार्टफोन में Google Chrome एप खोलें।
- ऊपर दाईं ओर मौजूद तीन डॉट्स पर टैप करें और Settings में जाएं।
- इसके बाद Password Manager के विकल्प पर टैप करें।
- आपके सामने सेव किए गए सभी अकाउंट्स की लिस्ट आ जाएगी। उस वेबसाइट पर टैप करें जिसका पासवर्ड आपको जानना है।
- डिवाइस की सुरक्षा पुख्ता करने के लिए फोन आपसे स्क्रीन लॉक (पिन, फिंगरप्रिंट या फेस आईडी) मांगेगा।
- पहचान कन्फर्म होने के बाद 'आंख' वाले आइकन पर टैप करें और अपना पासवर्ड देख लें। आप चाहें तो कॉपी आइकन पर टैप करके उसे क्लिपबोर्ड पर भी कॉपी कर सकते हैं।
विज्ञापन
आपके लिए जरूरी सलाह
यह फीचर आपके डिजिटल जीवन को आसान बनाता है। आप इसी मैनेजर में जाकर Edit बटन के जरिए पुराने पासवर्ड बदल भी सकते हैं। हालांकि, अपनी डिजिटल सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपने लैपटॉप और मोबाइल को हमेशा एक मजबूत पिन या बायोमेट्रिक लॉक से सुरक्षित रखें, ताकि कोई अजनबी आपके क्रोम में सेव पासवर्ड्स तक न पहुंच सके।