{"_id":"6a83c4346714c5a776099bcb","slug":"oneplus-n6x-n6-5g-price-hike-india-new-price-specifications-2026-08-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"OnePlus ने दिया ग्राहकों को तगड़ा झटका: बजट और मिड-रेंज स्मार्टफोन हुए 4,000 रुपये तक महंगे, जेब पर बढ़ेगा बोझ","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
OnePlus ने दिया ग्राहकों को तगड़ा झटका: बजट और मिड-रेंज स्मार्टफोन हुए 4,000 रुपये तक महंगे, जेब पर बढ़ेगा बोझ
Tue, 18 Aug 2026 08:02 AM IST
नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Tue, 18 Aug 2026 08:02 AM IST
सार
वनप्लस ने अपने बजट और मिड-रेंज स्मार्टफोन की कीमतों में 4,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। सबसे ज्यादा असर 20 हजार रुपये के आसपास फोन खरीदने वालों पर पड़ा है। N6x और N6 के नए दामों के साथ दोनों मॉडल के फीचर्स पर भी नजर डालें।
विज्ञापन
OnePlus ने बढ़ाए दाम
- फोटो : OnePlus
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्योहारी सीजन और नए लॉन्च के बीच स्मार्टफोन खरीदारों को मशहूर स्मार्टफोन निर्माता OnePlus ने एक बड़ा झटका दे दिया है। कंपनी ने भारतीय बाजार में अपने बजट और मिड-रेंज सेगमेंट के स्मार्टफोन्स की कीमतों में अचानक इजाफा कर दिया है। कंपनी ने अपने अलग-अलग मॉडल्स के दाम में 4,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की है।
कंपोनेंट्स की बढ़ी लागत
- फोटो : OnePlus
कीमतें बढ़ाने के पीछे क्या हैं मुख्य कारण?
हालांकि OnePlus ने कीमतों में इस अचानक वृद्धि को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन टेक इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि इसके पीछे कई वैश्विक पहलू जिम्मेदार हैं।
हालांकि OnePlus ने कीमतों में इस अचानक वृद्धि को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन टेक इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि इसके पीछे कई वैश्विक पहलू जिम्मेदार हैं।
- कंपोनेंट्स की बढ़ती लागत: वैश्विक स्तर पर चिपसेट, डिस्प्ले पैनल्स और मेमोरी यूनिट्स जैसे जरूरी कलपुर्जों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं।
- सप्लाई-चेन और लॉजिस्टिक्स खर्च: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ट्रांसपोर्टेशन और लॉजिस्टिक्स की लागत में आई तेजी ने भी कंपनियों का मार्जिन प्रभावित किया है।
- मार्केट में उतार-चढ़ाव: मुद्रा विनिमय दरों और बाजार में अस्थिरता के चलते प्रोडक्शन लागत में इजाफा हुआ है।
OnePlus N6x
- फोटो : amazon
OnePlus N6x 5G की कीमत में कितना इजाफा?
- सबसे पहले बात OnePlus N6x 5G की करें। इसके 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत पहले 19,999 रुपये थी। अब इसके लिए 20,999 रुपये खर्च करने होंगे। यानी इस वेरिएंट पर 1,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
- वहीं, 4GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 20,999 रुपये से बढ़ाकर 22,999 रुपये कर दी गई है। इस वेरिएंट की कीमत में सीधे 2,000 रुपये का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
OnePlus N6
- फोटो : oneplus
OnePlus N6 5G कितना हुआ महंगा?
- OnePlus N6 5G के दोनों वेरिएंट भी अब पहले से महंगे हो गए हैं। 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला मॉडल पहले 22,999 रुपये में मिलता था, जिसकी नई कीमत 24,999 रुपये है।
- इसी तरह 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये से बढ़कर 26,999 रुपये हो गई है। यानी इस फोन के दोनों मॉडल पर 2,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन
बजट फोन खरीदने वालों पर पड़ेगा सीधा असर
- फोटो : OnePlus
बजट फोन खरीदने वालों पर पड़ेगा सीधा असर
नई कीमतों के बाद OnePlus N6x 5G का बेस मॉडल 20,000 रुपये के बजट से बाहर हो गया है। वहीं, N6x और N6 के ज्यादा स्टोरेज वाले वेरिएंट भी अब पहले की तुलना में महंगे मिलेंगे। ऐसे में करीब 20,000 रुपये के बजट में OnePlus फोन खरीदने की तैयारी कर रहे ग्राहकों को अब अपना बजट बढ़ाना पड़ सकता है।
नई कीमतों के बाद OnePlus N6x 5G का बेस मॉडल 20,000 रुपये के बजट से बाहर हो गया है। वहीं, N6x और N6 के ज्यादा स्टोरेज वाले वेरिएंट भी अब पहले की तुलना में महंगे मिलेंगे। ऐसे में करीब 20,000 रुपये के बजट में OnePlus फोन खरीदने की तैयारी कर रहे ग्राहकों को अब अपना बजट बढ़ाना पड़ सकता है।