फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

OnePlus ने दिया ग्राहकों को तगड़ा झटका: बजट और मिड-रेंज स्मार्टफोन हुए 4,000 रुपये तक महंगे, जेब पर बढ़ेगा बोझ

Tue, 18 Aug 2026 08:02 AM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Tue, 18 Aug 2026 08:02 AM IST
सार

वनप्लस ने अपने बजट और मिड-रेंज स्मार्टफोन की कीमतों में 4,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। सबसे ज्यादा असर 20 हजार रुपये के आसपास फोन खरीदने वालों पर पड़ा है। N6x और N6 के नए दामों के साथ दोनों मॉडल के फीचर्स पर भी नजर डालें।

विज्ञापन
oneplus n6x n6 5g price hike india new price specifications
OnePlus ने बढ़ाए दाम - फोटो : OnePlus
त्योहारी सीजन और नए लॉन्च के बीच स्मार्टफोन खरीदारों को मशहूर स्मार्टफोन निर्माता OnePlus ने एक बड़ा झटका दे दिया है। कंपनी ने भारतीय बाजार में अपने बजट और मिड-रेंज सेगमेंट के स्मार्टफोन्स की कीमतों में अचानक इजाफा कर दिया है। कंपनी ने अपने अलग-अलग मॉडल्स के दाम में 4,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की है।


इस मूल्य वृद्धि का सबसे गहरा प्रभाव उन ग्राहकों पर पड़ेगा जो 20,000 रुपये के दायरे में नया स्मार्टफोन तलाश रहे थे। कीमतों में इस फेरबदल के बाद कंपनी का एंट्री-लेवल N6x मॉडल अब ₹20,000 की सीमा को पार कर चुका है।
oneplus n6x n6 5g price hike india new price specifications
कंपोनेंट्स की बढ़ी लागत - फोटो : OnePlus
कीमतें बढ़ाने के पीछे क्या हैं मुख्य कारण?
हालांकि OnePlus ने कीमतों में इस अचानक वृद्धि को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन टेक इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि इसके पीछे कई वैश्विक पहलू जिम्मेदार हैं।
  • कंपोनेंट्स की बढ़ती लागत: वैश्विक स्तर पर चिपसेट, डिस्प्ले पैनल्स और मेमोरी यूनिट्स जैसे जरूरी कलपुर्जों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं।
  • सप्लाई-चेन और लॉजिस्टिक्स खर्च: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ट्रांसपोर्टेशन और लॉजिस्टिक्स की लागत में आई तेजी ने भी कंपनियों का मार्जिन प्रभावित किया है।
  • मार्केट में उतार-चढ़ाव: मुद्रा विनिमय दरों और बाजार में अस्थिरता के चलते प्रोडक्शन लागत में इजाफा हुआ है।
oneplus n6x n6 5g price hike india new price specifications
OnePlus N6x - फोटो : amazon
OnePlus N6x 5G की कीमत में कितना इजाफा?
  • सबसे पहले बात OnePlus N6x 5G की करें। इसके 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत पहले 19,999 रुपये थी। अब इसके लिए 20,999 रुपये खर्च करने होंगे। यानी इस वेरिएंट पर 1,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
  • वहीं, 4GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 20,999 रुपये से बढ़ाकर 22,999 रुपये कर दी गई है। इस वेरिएंट की कीमत में सीधे 2,000 रुपये का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
oneplus n6x n6 5g price hike india new price specifications
OnePlus N6 - फोटो : oneplus
OnePlus N6 5G कितना हुआ महंगा?
  • OnePlus N6 5G के दोनों वेरिएंट भी अब पहले से महंगे हो गए हैं। 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला मॉडल पहले 22,999 रुपये में मिलता था, जिसकी नई कीमत 24,999 रुपये है।
  • इसी तरह 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये से बढ़कर 26,999 रुपये हो गई है। यानी इस फोन के दोनों मॉडल पर 2,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन
oneplus n6x n6 5g price hike india new price specifications
बजट फोन खरीदने वालों पर पड़ेगा सीधा असर - फोटो : OnePlus
बजट फोन खरीदने वालों पर पड़ेगा सीधा असर
नई कीमतों के बाद OnePlus N6x 5G का बेस मॉडल 20,000 रुपये के बजट से बाहर हो गया है। वहीं, N6x और N6 के ज्यादा स्टोरेज वाले वेरिएंट भी अब पहले की तुलना में महंगे मिलेंगे। ऐसे में करीब 20,000 रुपये के बजट में OnePlus फोन खरीदने की तैयारी कर रहे ग्राहकों को अब अपना बजट बढ़ाना पड़ सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed