फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   Jio Prime Launch: ₹300 Membership Locks Recharge Price Until 2027, ₹299 Plan Remains Available

Jio Prime Plan: जियो के ₹300 वाले प्लान में क्या खास? ₹299 प्लान पर भी कंपनी का बड़ा एलान, ये सुविधा भी मिलेगी

Mon, 17 Aug 2026 07:03 PM IST
शिवम गर्ग टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 17 Aug 2026 07:03 PM IST
सार

जियो ने ₹300 में जियो प्राइम सदस्यता का एलान किया है। ग्राहक अपने मौजूदा पात्र प्लान की कीमत 5 सितंबर 2027 तक लॉक कर सकेंगे। सदस्यता 20 अगस्त से शुरू होगी।

विज्ञापन
Jio Prime Launch: ₹300 Membership Locks Recharge Price Until 2027, ₹299 Plan Remains Available
जियो - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

रिचार्ज की कीमत बढ़ने की चिंता कर रहे जियो ग्राहकों के लिए कंपनी ने नया विकल्प पेश किया है। जियो ने 'जियो प्राइम' सदस्यता का एलान किया है, जिसके तहत ग्राहक ₹300 की एकमुश्त फीस देकर अपने मौजूदा पात्र जियो प्लान की कीमत 5 सितंबर 2027 तक लॉक कर सकेंगे। इसका मतलब है कि प्राइम सदस्यता की अवधि के दौरान ग्राहक अपने पात्र प्लान को मौजूदा कीमत पर ही रिचार्ज कर सकेंगे। कंपनी ने साफ किया है कि इसके लिए ग्राहक को किसी एक प्लान से बंधे रहने की जरूरत नहीं होगी।

विज्ञापन

जियो का ₹299 वाला प्लान जारी रहेगा?

जियो ने स्पष्ट किया है कि उसका मौजूदा ₹299 वाला प्लान जारी रहेगा। कंपनी का यह एलान ऐसे समय हुआ है, जब टेलीकॉम सेक्टर में रिचार्ज प्लान की कीमतों को लेकर चर्चा तेज है। हाल में एयरटेल ने अपने प्रीपेड पोर्टफोलियो में बदलाव करते हुए ₹299 समेत कुछ लोकप्रिय प्लान हटा दिए हैं। इसके बाद 28 दिन की डेली-डेटा श्रेणी में ₹349 वाला प्लान शुरुआती विकल्प बन गया है। ऐसे में जियो की ओर से ₹299 वाला प्लान जारी रखने और कीमत लॉक करने का विकल्प ग्राहकों के लिए अहम हो सकता है।

विज्ञापन

Jio Prime Launch: ₹300 Membership Locks Recharge Price Until 2027, ₹299 Plan Remains Available
जियो प्राइम - फोटो : Jio

क्या प्राइम लेने के बाद प्लान बदल सकेंगे ग्राहक?

जियो प्राइम की खासियत यह है कि सदस्यता लेने के बाद ग्राहक किसी एक रिचार्ज प्लान में बंधे नहीं रहेंगे। वे जरूरत के हिसाब से जियो के दूसरे प्लान पर भी स्विच कर सकेंगे और प्राइम सदस्यता के फायदे लेते रहेंगे। यानी ग्राहक अपने इस्तेमाल के मुताबिक प्लान बदलने की आजादी के साथ कीमत लॉक करने का लाभ उठा सकेंगे।

जियो प्राइम की सदस्यता 20 अगस्त 2026 से उपलब्ध होगी। ग्राहक इसे MyJio एप, Jio.com, जियो स्टोर्स और अधिकृत जियो पार्टनर स्टोर्स के जरिए ले सकेंगे। यह सुविधा मौजूदा प्रीपेड और पोस्टपेड ग्राहकों के साथ नए जियो ग्राहकों के लिए भी उपलब्ध होगी। दूसरे नेटवर्क के ग्राहक अपना नंबर पोर्ट कराकर या नया जियो कनेक्शन लेकर भी प्राइम सदस्यता ले सकेंगे।

क्या जियो प्राइम सिर्फ एक रिचार्ज प्लान है?

नहीं। जियो प्राइम कोई नया अनिवार्य रिचार्ज प्लान नहीं है, बल्कि एक सदस्यता सुविधा है। ₹300 की सदस्यता लेने पर ग्राहकों को कीमत लॉक करने के साथ अतिरिक्त लाभ भी मिलेंगे। कंपनी के मुताबिक, प्राइम सदस्यों को कुल ₹600 के दो कैशबैक वाउचर मिलेंगे। इनमें ₹300 का एक वाउचर नया जियोहोम या जियोPC कनेक्शन लेने के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा। दूसरा ₹300 का वाउचर परिवार या दोस्त के लिए नया जियो सिम लेने पर इस्तेमाल किया जा सकेगा।

जियो प्राइम सदस्यों को नए जियो प्रोडक्ट्स और सेवाओं का अर्ली एक्सेस भी मिलेगा। इसके अलावा उन्हें एक अलग चैनल के जरिए प्राथमिकता वाला कस्टमर सपोर्ट उपलब्ध कराया जाएगा। इस तरह कंपनी ने जियो प्राइम को सिर्फ रिचार्ज की कीमत लॉक करने वाली सुविधा तक सीमित नहीं रखा है, बल्कि इसमें अतिरिक्त वाउचर और ग्राहक सेवा से जुड़े फायदे भी शामिल किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed