फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   bgmi lite india launch 2026 budget smartphones features system requirements details

BGMI Lite की भारत में होगी एंट्री: पुराने और सस्ते फोन पर भी चलेगा गेम; जानें क्या होगा खास

Mon, 17 Aug 2026 11:15 AM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Mon, 17 Aug 2026 11:15 AM IST
सार

BGMI खेलने के लिए महंगे या पावरफुल स्मार्टफोन की जरूरत जल्द खत्म हो सकती है। क्राफ्टन इंडिया ने BGMI Lite को 2026 के अंत तक भारत में लाने का एलान कर दिया है। गेम पुराने और बजट फोन के लिए डिजाइन किया जाएगा, हालांकि कई अहम जानकारियां अभी सामने आना बाकी हैं।

विज्ञापन
bgmi lite india launch 2026 budget smartphones features system requirements details
जल्द लॉन्च होगा BGMI का लाइट वर्जन - फोटो : BGMI

विस्तार

भारत में बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया लाइट (BGMI Lite) का इंतजार कर रहे गेमर्स के लिए बड़ी खबर है। अब BGMI खेलने के लिए आपको हाई-एंड स्मार्टफोन खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। गेम डेवलपर क्राफ्टन इंडिया बहुत जल्द BGMI का लाइट वर्जन BGMI Lite को भारत में लॉन्च कर सकती है। इसका सबसे बड़ा मकसद उन यूजर्स तक बैटल रॉयल गेमिंग का एक्सपीरियंस पहुंचाना है, जिनके पुराने या बजट स्मार्टफोन पर मौजूदा BGMI गेम आसानी से नहीं चलता।
विज्ञापन

अभी तय नहीं हुई लॉन्च डेट

  • क्राफ्टन ने एक प्रेस नोट में बताया है कि BGMI Lite को भारत में 2026 के अंत तक लॉन्च कर दिया जाएगा। हालांकि, कंपनी ने इसकी सटीक लॉन्च डेट का खुलासा अभी नहीं किया।। कंपनी के मुताबिक, रिलीज के करीब आने पर गेम से जुड़ी अन्य जानकारियां साझा की जाएंगी।
  • विज्ञापन
  • फिलहाल डाउनलोड साइज, सपोर्टेड डिवाइस, ग्राफिक्स सेटिंग्स, गेमप्ले मोड और न्यूनतम रैम जैसी अहम जानकारियां भी सामने नहीं आई हैं।

क्यों लाया जा रहा है BGMI Lite?

  • मौजूदा BGMI को बेहतर तरीके से चलाने के लिए फोन में दमदार हार्डवेयर की जरूरत होती है। ऐसे में कम रैम, सीमित स्टोरेज और बेसिक प्रोसेसर वाले पुराने या एंट्री-लेवल स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले खिलाड़ियों को परेशानी होती है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • BGMI Lite इसी कमी को दूर करने के लिए तैयार किया जा रहा है। उम्मीद है कि इसका हल्का वर्जन कम क्षमता वाले फोन पर भी बेहतर तरीके से चलेगा। सीमित हार्डवेयर वाले स्मार्टफोन यूजर्स की जरूरत को देखते हुए क्राफ्टन इंडिया लंबे समय से इस गेम के लाइट वर्जन को लाने की प्लानिंग कर रही थी।

पुराने गेम से आइडिया ले सकती है कंपनी

  • BGMI Lite कैसा होगा, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है। हालांकि, अंदाजा लगाया जा रहा है कि क्राफ्टन अपने पुराने PUBG Mobile Lite गेम से लाइट वर्जन को बनाने का आइडिया ले सकती है।
  • जुलाई 2019 में लॉन्च हुए PUBG Mobile Lite को खासतौर पर बजट और एंट्री-लेवल Android स्मार्टफोन के लिए तैयार किया गया था। इसका साइज करीब 400MB था और इसे 2GB से कम रैम वाले फोन के लिए ऑप्टिमाइज किया गया था।
  • PUBG Mobile Lite में बेसिक बैटल रॉयल अनुभव को बरकरार रखते हुए कुछ चीजों को सीमित किया गया था। इसमें छोटे मैप के साथ एक मैच में 100 की जगह 60 खिलाड़ी शामिल होते थे। मैच भी करीब 10 मिनट में पूरे हो जाते थे। खास बात यह थी कि गेम अनरियल इंजन 4 पर बनाया गया था, जिसका इस्तेमाल PUBG Mobile में भी किया गया था।

कितनी रैम और स्टोरेज की होगी जरूरत?

  • BGMI Lite की आधिकारिक सिस्टम जरूरतें अभी क्राफ्टन ने नहीं बताई हैं। हालांकि, उम्मीद है कि इसके हार्डवेयर रिक्वायरमेंट मौजूदा BGMI की तुलना में कम होंगे।
  • फिलहाल BGMI के लिए कम से कम 2GB रैम की जरूरत होती है, जबकि बेहतर अनुभव के लिए 4GB या 6GB रैम की सलाह दी जाती है। गेम के लिए लगभग 2GB से 5GB तक खाली स्टोरेज और एंट्री-लेवल प्रोसेसर व ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट की भी जरूरत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed