फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   Controversial CEO Vishal Garg Fired After 900 Zoom-Layoffs

महज 4 मिनट में 900 लोगों को निकालने वाले CEO की गई कुर्सी: $1 पर काम करने का ऑफर भी रिजेक्ट; क्यों हटे पद से?

Sun, 16 Aug 2026 09:56 AM IST
जागृति शुक्ला टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Sun, 16 Aug 2026 09:56 AM IST
सार

Vishal Garg fired: जिस सीईओ ने 2021 में महज चार मिनट में 900 कर्मचारियों की नौकरी खत्म कर दी थी, आज वही सीईओ पद से बाहर हैं। कभी बेधड़क छंटनी करने वाले गर्ग ने कंपनी में बने रहने के लिए सिर्फ एक डॉलर यानी करीब 95 से 96 रुपये सलाना की टोकन सैलरी पर काम करने की पेशकश की, लेकिन बोर्ड ने उसे भी खारिज कर दिया। लेकिन ऐसा क्यों हुआ? गर्ग का पद कैसे गया? पूरा क्या मामला क्या है? जानिए इस लेख में।
 

विज्ञापन
Controversial CEO Vishal Garg Fired After 900 Zoom-Layoffs
बेटर होम फाइनेंस के पूर्व सीईओ विशाल गर्ग - फोटो : एक्स (@vishal_better)

विस्तार

Vishal Garg Better.com: वर्ष 2021 में शायद आपने सुना होगा कि टेक्नोलॉजी और डिजिटल मॉर्गेज लेंडर कंपनी बेटर होम एंड फाइनेंस के भारतीय मूल के सीईओ विशाल गर्ग ने सिर्फ चार मिनट की जूम मीटिंग की और एक ही झटके में 900 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। लेकिन आज वे खुद CEO पद से बाहर हो गए हैं। कंपनी के बोर्ड ने अगस्त 2026 में उनके CEO पद से हटने का फैसला किया और Daniel Lewis (डैनियल लुईस) को अंतरिम CEO नियुक्त किया।

विज्ञापन


2021 में 900 लोगों को 4 मिनट में निकाला था

  • रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2021 में क्रिसमस से पहले विशाल गर्ग ने कंपनी के कर्मचारियों की एक सामूहिक Zoom मीटिंग बुलाई थी। इस मीटिंग में बेहद ठंडे लहजे में उन्होंने कहा कि यदि आप इस कॉल पर हैं, तो आप उन बदकिस्मत लोगों में से हैं जिन्हें तत्काल प्रभाव से नौकरी से निकाला जा रहा है।
  • विज्ञापन
  • महज चार मिनट के भीतर 900 कर्मचारियों को कंपनी से बाहर कर दिया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया, जिसके विरोध में कंपनी के कम्यूनिकेशन, पब्लिक रिलेशंस और मार्केटिंग विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने पदों से इस्तीफे दे दिए थे। इसके बाद गर्ग को जबरन छुट्टी पर भेजा गया था और कंपनी के भीतर टॉक्सिक वर्क कल्चर की पोल खुलने से कंपनी की साख को भारी नुकसान पहुंचा था।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन


अब खुद CEO पद से बाहर हुए

  • इस घटना के करीब पांच साल बाद कहानी का दूसरा हिस्सा सामने आया है। बेटर होम एंड फाइनेंस के बोर्ड ने अगस्त 2026 में गर्ग को सीईटो के पद से हटा दिया।
  • रिपोर्टों के अनुसार बोर्ड के ज्यादातर निदेशकों ने उनके खिलाफ फैसला किया, जबकि गर्ग खुद बोर्ड में बने हुए थे। इसी दौरान डैनियल लुईसको अंतरिम CEO की जिम्मेदारी दी गई।
  • हालांकि, कंपनी की ओर से हुई आधिकारिक प्रक्रिया और गर्ग के पक्ष के दावों में अंतर है। इसलिए उनके हटाए जाने के पूरे मामले को लेकर दोनों पक्षों के आरोपों को अलग-अलग देखना जरूरी है।


गर्ग ने बताया- मेरे साथ हुआ विश्वासघात

  • सीईओ के पद से हटाए जाने के बाद विशाल गर्ग ने अपने शेयरधारकों को लिखे पत्र में इस घटनाक्रम को विश्वासघात बताया। गर्ग के अनुसार, डैनियल लुईस ने पहले कंपनी की लागत कम करने और कारोबार को बेहतर स्थिति में लाने की रणनीति को लेकर उनका भरोसा जीता। इसके बाद डैनियल लुईस को 27 जुलाई 2026 को कंपनी के बोर्ड में शामिल किया गया।
  • गर्ग का दावा है कि बोर्ड में आने के कुछ ही दिनों बाद लुईस ने अन्य निदेशकों का समर्थन हासिल कर लिया और उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई।
  • बेटर होम एंड फाइनेंस ने तीन अगस्त 2026 को डैनियल लुईस को अंतरिम CEO नियुक्त किया। इसके साथ ही विशाल गर्ग सीईओ के पद से बाहर हो गए।
  • रिपोर्ट्स की माने तो इसके बाद कंपनी के भीतर बोर्ड कंट्रोल को लेकर संघर्ष और तेज हो गया। गर्ग ने अपनी वापसी के लिए शेयरधारकों का समर्थन जुटाना शुरू कर दिया।


सिर्फ 1 डॉलर सालाना वेतन पर लौटने का ऑफर

  • इतना ही नहीं, गर्ग के पद जाने के साथ एक बात और चर्चा में है। जब गर्ग ने कंपनी में वापसी करने की कोशिश की तो उन्होंने मात्र एक रुपये डॉलर सलाना वेतन पर काम करने का प्रस्ताव भी रखा। उन्होंने बोर्ड से कहा कि जब तक कंपनी दोबारा मुनाफे में नहीं आती, तब तक वह बेहद कम यानी सिर्फ 1 डॉलर सालाना वेतन पर काम करने को तैयार हैं। लेकिन बोर्ड ने इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया।
  • यह पेशकश इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि 2025 में कंपनी की फाइलिंग के अनुसार गर्ग की कुल रिपोर्टेड क्षतिपूर्ति करीब 26.69 मिलियन डॉलर थी, जिसमें वेतन, बोनस और स्टॉक अवॉर्ड शामिल थे।


अब क्या करेंगे पूर्व सीईओ गर्ग?

  •  सीईओ पद से हटने के बाद मामला सिर्फ बोर्डरूम तक सीमित नहीं रहा। रिपोर्टों के मुताबिक गर्ग ने अपनी स्थिति वापस पाने के लिए अमेरिकी वकील एलेक्स स्पाइरो की मदद ली है और प्रमुख शेयरधारकों का समर्थन जुटाने की कोशिश कर रहे हैं। उनकी टीम ऐसे निवेशकों को अपने पक्ष में लाने की कोशिश कर रही है, जिनके पास कंपनी के वोटिंग राइट्स में महत्वपूर्ण हिस्सेदारी है।
  • कुछ रिपोर्टों के मुताबिक गर्ग के समर्थक बोर्ड के मौजूदा सदस्यों और नए अंतरिम CEO के खिलाफ शेयरधारक स्तर पर बदलाव की कोशिश भी कर रहे हैं।


आखिर बोर्ड ने गर्ग को क्यों हटाया?

  • यहीं कहानी का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। बोर्ड और गर्ग के पक्ष की कहानी एक जैसी नहीं है। रिपोर्टों के अनुसार बोर्ड ने गर्ग के निर्णय, नेतृत्व शैली और वित्तीय प्रबंधन को लेकर गंभीर चिंताएं जताईं। 
  • वहीं गर्ग की तरफ से यह दावा किया गया कि उनके खिलाफ बोर्डरूम में सत्ता संघर्ष हुआ और उन्हें हटाने की प्रक्रिया में विश्वासघात किया गया।
  • इसलिए फिलहाल यह कहना सही नहीं होगा कि सिर्फ एक वजह के कारण उन्हें हटाया गया। मामला बोर्ड कंट्रोल, नेतृत्व और कंपनी के प्रदर्शन से जुड़े कई मुद्दों का मिश्रण दिखाई देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed