{"_id":"6a8122b7efed7abc840380c8","slug":"moto-g-max-vs-redmi-note-17-5g-which-phone-better-under-30-000-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moto G Max vs Redmi Note 17 5G: 30 हजार से कम में कौन-सा फोन है बेहतर? जानें स्पेसिफिकेशन और कीमत की तुलना","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
Moto G Max vs Redmi Note 17 5G: 30 हजार से कम में कौन-सा फोन है बेहतर? जानें स्पेसिफिकेशन और कीमत की तुलना
Sun, 16 Aug 2026 08:08 AM IST
जागृति शुक्ला
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति शुक्ला
Updated Sun, 16 Aug 2026 08:08 AM IST
सार
Moto G Max vs Redmi Note 17 5G: अगर आप भी नया स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं, लेकिन समझ नहीं पा रहे कि कौन-सा फोन आपके लिए बेहतर रहेगा, तो 30 हजार तक के बजट में बाजार में कई विकल्प मौजूद हैं। आज हम ऐसे ही दो स्मार्टफोन्स की तुलना करेंगे और जानेंगे कि फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत के मामले में इनमें से कौन-सा फोन आपके लिए बेहतर हो सकता है। आइए जानते हैं दोनों मॉडल्स और उनकी पूरी तुलना।
विज्ञापन
30 हजार से कम में फोन की तुलना
- फोटो : mi.com, motorola
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Android 16 smartphone: 30 हजार से कम कीमत वाले स्मार्टफोन में इस लेख में हम मोटो जी मैक्स और रेडमी नोट 17 5जी की तुलना करेंगे। दोनों ही फोन में बड़ी डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 5G कनेक्टिविटी और एंड्रॉयड 16 का सपोर्ट मिलता है। हालांकि, डिस्प्ले टेक्नोलॉजी, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और सॉफ्टवेयर अपडेट के मामले में दोनों के बीच बड़ा अंतर है।
अगर आप इन दोनों में से किसी एक फोन को खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो कीमत और फीचर्स के साथ यह जानना जरूरी है कि किस फोन की ताकत किस हिस्से में है।
डिजाइन और डिस्प्ले में कौन आगे?
डिस्प्ले में बढ़त किसकी?
प्रोसेसर और स्टोरेज में बड़ा अंतर
परफॉर्मेंस पैकेज में कौन बेहतर?
दिए गए हार्डवेयर के आधार पर मोटो जी मैक्स में नई RAM और तेज स्टोरेज का फायदा है। वहीं रेडमी नोट 17 5G में ज्यादा सज विस्तार का विकल्प दिया गया है।
सॉफ्टवेयर अपडेट में Redmi की बड़ी बढ़त
कैमरा किसमें ज्यादा बेहतर?
कैमरा में किसका पलड़ा भारी?
रियर कैमरा हार्डवेयर के मामले में मोटो जी मैक्स ज्यादा मजबूत पैकेज देता है, क्योंकि इसमें बड़ा Sony सेंसर और अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। सेल्फी कैमरे में भी 32MP होने के कारण मोटोरोला आगे है।
बैटरी और चार्जिंग किसमें बेहतर?
बैटरी में कौन आगे?
यहां रेडमी नोट 17 5G, मोटो से आगे है। इसकी बैटरी बड़ी है, वायर्ड चार्जिंग तेज है और साथ में वायरलेस चार्जिंग का विकल्प भी मिलता है।
भारत में कीमत कितनी है?
विज्ञापन
अगर आप इन दोनों में से किसी एक फोन को खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो कीमत और फीचर्स के साथ यह जानना जरूरी है कि किस फोन की ताकत किस हिस्से में है।
डिजाइन और डिस्प्ले में कौन आगे?
- रेडमी नोट 17 5जी में प्लास्टिक फ्रेम और प्लास्टिक बैक मिलता है। फ्रंट पर गोरिल्ला ग्लास 7i की सुरक्षा दी गई है। पीछे डुअल-कैमरा सेटअप ऊपर बाएं तरफ स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल में रखा गया है। फोन को IP65 रेटिंग मिली है।
- इसमें 6.9 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट, 1,700 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और 240Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करती है। गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन के अलावा खास बात यह है कि स्क्रीन गीली, ऑयली या साबुन लगी उंगलियों से भी टच रिस्पॉन्स देने में सक्षम है।
- कलर की बात करें तो यह आर्कटिक ब्लू, स्टारलाइट पर्पल और डार्क नाइट रंग में आता है।
- दूसरी तरफ मोटो जी मैक्स में भी प्लास्टिक फ्रेम, ग्लास फ्रंट और गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन है। इसे IP64 रेटिंग के साथ MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी दी गई है।
- मोटो जी मैक्स में 6.72 इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले मिलता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 120Hz टच सैंपलिंग है, जबकि पीक ब्राइटनेस 1,050 निट्स तक है। फोन अलास्का ब्लू, मैलेगा और स्टारगेजर रंगों में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
डिस्प्ले में बढ़त किसकी?
- डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन की तुलना करने पर रेडमी नोट 17 5जी साफ तौर पर आगे है। AMOLED पैनल, ज्यादा ब्राइटनेस और 240Hz टच सैंपलिंग इसे बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस दे सकते हैं।
- वहीं मोटाे जी मैक्स की खासियत इसकी मजबूत MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी है।
प्रोसेसर और स्टोरेज में बड़ा अंतर
- रेडमी नोट 17 5जी में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 4 चिपसेट दिया गया है। यह 4nm आर्किटेक्चर पर आधारित है। फोन में 8GB तक LPDDR4X RAM और 128GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाने का विकल्प भी दिया गया है।
- Moto G Max में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6s जेन 4 चिपसेट मिलता है, जो 4nm प्रोसेस पर आधारित है। इसमें 8GB तक LPDDR5X RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। Motorola का RAM Boost फीचर वर्चुअल RAM को 18GB तक बढ़ाने में मदद करता है।
परफॉर्मेंस पैकेज में कौन बेहतर?
दिए गए हार्डवेयर के आधार पर मोटो जी मैक्स में नई RAM और तेज स्टोरेज का फायदा है। वहीं रेडमी नोट 17 5G में ज्यादा सज विस्तार का विकल्प दिया गया है।
सॉफ्टवेयर अपडेट में Redmi की बड़ी बढ़त
- दोनों स्मार्टफोन Android 16 पर चलते हैं।
- रेडमी नोट 17 5G में HyperOS 3 दिया गया है। कंपनी 4 साल के OS अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का दावा करती है।
- मोटो जी मैक्स हैलो UI पर काम करता है और इसे 2 Android OS अपग्रेड और 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलने का वादा किया गया है।
- यानी लंबे समय तक फोन चलाने के लिहाज से रेडमी नोट 17 5G का सॉफ्टवेयर सपोर्ट काफी आगे है।
कैमरा किसमें ज्यादा बेहतर?
- रेडमी नोट 17 5G में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। इसमें 1/2.76-इंच सेंसर और f/1.8 अपर्चर है। इसके साथ AI-बेस्ड कैमरा फीचर्स और डुअल-वीडियो जैसे विकल्प मिलते हैं। सेल्फी के लिए 8MP फ्रंट कैमरा है, जिसमें f/2.2 अपर्चर मिलता है।
- मोटो जी मैक्स में 50MP सोनी LYTIA 600 प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसका सेंसर रेडमी के मुकाबले बड़ा है और इसका आकार 1/1.95-इंच है। इसमें भी f/1.8 अपर्चर मिलता है। इसके साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है, जो f/2.2 अपर्चर और 120-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए Moto G Max में 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है।
कैमरा में किसका पलड़ा भारी?
रियर कैमरा हार्डवेयर के मामले में मोटो जी मैक्स ज्यादा मजबूत पैकेज देता है, क्योंकि इसमें बड़ा Sony सेंसर और अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। सेल्फी कैमरे में भी 32MP होने के कारण मोटोरोला आगे है।
बैटरी और चार्जिंग किसमें बेहतर?
- रेडमी नोट 17 5G में 8,000mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है। यह 45W PD 3.0 फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 22.5W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है।
- मोटो जी मैक्स में 7,000mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है और यह 30W फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करता है।
बैटरी में कौन आगे?
यहां रेडमी नोट 17 5G, मोटो से आगे है। इसकी बैटरी बड़ी है, वायर्ड चार्जिंग तेज है और साथ में वायरलेस चार्जिंग का विकल्प भी मिलता है।
भारत में कीमत कितनी है?
- भारत में रेडमी नोट 17 5G की शुरुआती कीमत करीब 27,999 है। इस कीमत पर 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। इसका 8GB RAM + 128GB स्टोरेज टॉप वेरिएंट लगभग 30,999 में आता है। वहीं Moto G Max सिर्फ 6GB RAM + 128GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में आता है और इसकी कीमत 27,999 है।