{"_id":"6a8021c038e1332726034039","slug":"chatgpt-now-remember-what-you-do-mac-meet-new-computer-history-feature-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्क्रीनशॉट के बिना Mac की एक्टिविटी ट्रैक करेगा ChatGPT: पेश हुआ Computer History फीचर, देखें कैसे करेगा काम?","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
स्क्रीनशॉट के बिना Mac की एक्टिविटी ट्रैक करेगा ChatGPT: पेश हुआ Computer History फीचर, देखें कैसे करेगा काम?
Sat, 15 Aug 2026 01:52 PM IST
जागृति शुक्ला
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति शुक्ला
Updated Sat, 15 Aug 2026 01:52 PM IST
सार
ChatGPT Computer History: ओपनएआई ने मैक यूजर्स के लिए कम्प्यूटर हिस्ट्री फीचर शुरू किया है। तो क्या अब चैटजीपीटी आपके एप्स और वेबसाइट्स की एक्टिविटीस बिना बार-बार समझाए खुद समझ जाएगा? आइए जानते हैं इस नए अपडेट के बारे में विस्तार से।
विज्ञापन
ओपनएआई का नया कंप्यूटर हिस्ट्री फीचर
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ChatGPT Mac feature: कंम्प्यूटर पर किए गए हालिया काम को बार-बार समझाना न पड़ें, इसके लिए ओपनएआई ने मैक के लिए चैटजीपीटी में एक कंप्यूटर हिस्ट्री फीचर पेश किया है। इसका मकसद है कि यूजर्स को हर बार यह समझाने की जरूरत न पड़े कि आप क्या कर रहे थे। कंपनी के अनुसार यह फीचर चुने हुए एप्स और वेबसाइट्स पर आपकी गतिविधि से संदर्भ तैयार कर सकता है और बाद की बातचीत में उसका इस्तेमाल कर सकता है। फिलहाल यह सुविधा चैटजीपीटी प्रो, बिजनेस और इंटरप्राइज यूजर्स के लिए मैक डेस्कटॉप एप पर उपलब्ध कराई जा रही है।
Computer History क्या?
यह फीचर कैसे काम करता है?
क्या चैटजीपीटी पूरे कंप्यूटर की निगरानी करेगा?
स्क्रीनशॉट नहीं लेने का क्या मतलब है?
इस फीचर के अन्य फायदे और क्या हो सकते हैं?
बार-बार होने वाले कामों में भी मदद
प्राइवेसी पर क्या कंट्रोल मिलेगा?
किन यूजर्स के लिए उपलब्ध?
चैटजीपीटी के मैक में क्या बदल रहा है?
OpenAI का नया डेस्कटॉप एप अब चैटजीपीटी, वर्क और कोडक्स को एक ही अनुभव में जोड़ रहा है। नया डेस्कटॉप एप मैकओएस और विंडोस दोनों के लिए उपलब्ध है, जबकि पुराना मैक एप अब चैटजीपीटी क्लासिक के नाम से जारी है। कंम्प्यूटर हिस्ट्री भी इसी का हिस्सा है, जिसमें चैटजीपीटी को सिर्फ चैटबॉट नहीं बल्कि कंप्यूटर पर काम करने वाले अधिक संदर्भ-सक्षम सहायक के रूप में विकसित किया जा रहा है।
क्या यह फीचर सिर्फ सुविधा है या बड़ा बदलाव?
विज्ञापन
Computer History क्या?
- कंप्यूटर हिस्ट्री को आप ऐसे समझ सकते हैं जैसे यह आपके कंप्यूटर इस्तेमाल का सर्चेबल टाइमलाइन रिकॉर्ड हैं। फीचर चालू करने के बाद चैटजीपीटी आपकी अनुमति वाले एप्स और वेबसाइट्स से जुड़ी गतिविधियों के आधार पर बाद में ज्यादा प्रासंगिक जवाब दे सकता है।
- जैसे मान लीजिए अगर आपने काम से ब्रेक लिया और कुछ देर बाद पूछा ब्रेक से पहले मैं क्या कर रहा था, तो चैटजीपीटी हाल की कंप्यूटर हिस्ट्री के आधार पर संदर्भ जुटाकर आपको बता सकेगा। इसी तरह यह हाल में खोले गए डॉक्यूमेंट को ढूंढने, दिनभर के काम का सारांश बनाने या अधूरे काम पर वापस लौटने में भी उपयोगी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह फीचर कैसे काम करता है?
- कंप्यूटर हिस्ट्री ओपनएआई के पुराने क्रॉनिकल रिसर्च प्रीव्यू से अलग तरीके से काम करता है। खास बात है कि यह लगातार स्क्रीनशॉट लेने पर निर्भर नहीं करता। इसके बजाय macOS की एसिसबिलिटी कैपेबिलिटिस से मिलने वाली गतिविधि संबंधी जानकारी का उपयोग करता है। इसमें क्लिक, टाइपिंग, कीबोर्ड शॉर्टकट, एप्स के बीच स्विच करना और उपलब्ध अन्य इंटरैक्शन संदर्भ शामिल हो सकते हैं।
- यानी ChatGPT को आपके काम के संदर्भ को समझने के लिए हर समय स्क्रीन की तस्वीर लेने की जरूरत नहीं है।
क्या चैटजीपीटी पूरे कंप्यूटर की निगरानी करेगा?
- नहीं, यह फीचर ऑप्ट-इन है। यूजर को इसे खुद चालू करना पड़ेगा। इसके अलावा यूजर यह भी तय कर सकता है कि कौन-से एप्स और वेबसाइट्स कंप्यूटर हिस्ट्री में शामिल हों।
- यानी यूजर किसी एप या वेबसाइट को ब्लॉक कर सकता है, केवल चुने हुए एप्स और साइट्स को अनुमति दे सकता है और जरूरत पड़ने पर डेटा कलेक्शन को पॉज या बंद भी कर सकता है। स्टोर की गई हिस्ट्री की समीक्षा और उसे हटाने के विकल्प भी उपलब्ध हैं।
स्क्रीनशॉट नहीं लेने का क्या मतलब है?
- कंप्यूटर हिस्ट्री और किसी ऐसे फीचर में अंतर है जो लगातार स्क्रीन रिकॉर्ड करता हो। फिलहाल सामने आई जानकारी के मुताबिक यह फीचर स्क्रीनशॉट, स्क्रीन रिकॉर्डिंग, माइक्रोफोन इनपुट या सिस्टम ऑडियो को रिकॉर्ड करने पर आधारित नहीं है।
- इसके बजाय इंटरैक्शन इवेंट्स और macOS से मिलने वाले संदर्भ को इस्तेमाल करके गतिविधि को समझने की कोशिश की जाती है।
इस फीचर के अन्य फायदे और क्या हो सकते हैं?
- कंप्यूटर हिस्ट्री खास तौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकता है जो काम करते समय लगातार स्लैक, क्रोम, नोटियन, गूगल कैलेंडर और दूसरे एप्स के बीच स्विच करते हैं।
- ऐसे वर्कफ्लो में यूजर को बाद में यह याद रखने की जरूरत कम हो सकती है कि किसी खास काम पर उसने कौन-सा डॉक्यूमेंट खोला था, कौन-सी वेबसाइट देखी थी या किस चरण पर काम छोड़ा था।
बार-बार होने वाले कामों में भी मदद
- कंप्यूटर हिस्ट्री का एक और दिलचस्प पहलू यह है कि यह दोहराए जाने वाले वर्कफ्लो को पहचानने में मदद कर सकता है। कुछ रिपोर्टों के मुताबिक लगातार दोहराई जाने वाली गतिविधियों को आगे चलकर स्किल्स या ऑटोमेशन में बदलने का रास्ता भी बनाया जा सकता है।
- यानी भविष्य में AI सिर्फ आपके काम का संदर्भ याद रखने के बजाय यह भी समझ सकता है कि आप कोई काम आम तौर पर किस क्रम में करते हैं।
प्राइवेसी पर क्या कंट्रोल मिलेगा?
- ओपनएआई ने फीचर को पूरी तरह अनिवार्य नहीं बनाया है। यूजर तय कर सकता है कि कौन-से एप्स और वेबसाइट्स हिस्ट्री का हिस्सा बनेंगे। डेटा कलेक्शन को कभी भी पॉज, रिज्यूम, क्लियर या डिसेबल किया जा सकता है।
- यह नियंत्रण महत्वपूर्ण है, क्योंकि कंप्यूटर हिस्ट्री का उद्देश्य जितना ज्यादा संदर्भ देना है, उतना ही यह यूजर की कंप्यूटर गतिविधियों के बारे में संवेदनशील जानकारी तक पहुंच का सवाल भी खड़ा करता है।
किन यूजर्स के लिए उपलब्ध?
- फिलहाल कंप्यूटर हिस्ट्री चैटजीपीटी प्रो, बिजनेस और इंटरप्राइज यूजर्स के लिए मैक डेस्कटॉप एप पर उपलब्ध है। बिजनेस और इंटरप्राइज में एडमिन स्तर की अनुमति की जरूरत हो सकती है, जबकि अंतिम यूजर को भी इसे खुद ऑप्ट-इन करना होगा।
- हालांकि यह सुविधा अभी यूरोपियन इकोरोमिक एरिया, यूके और स्विट्जरलैंड में उपलब्ध नहीं है और वहां आने वाले समय में रोलआउट होने की बात कही गई है।
चैटजीपीटी के मैक में क्या बदल रहा है?
OpenAI का नया डेस्कटॉप एप अब चैटजीपीटी, वर्क और कोडक्स को एक ही अनुभव में जोड़ रहा है। नया डेस्कटॉप एप मैकओएस और विंडोस दोनों के लिए उपलब्ध है, जबकि पुराना मैक एप अब चैटजीपीटी क्लासिक के नाम से जारी है। कंम्प्यूटर हिस्ट्री भी इसी का हिस्सा है, जिसमें चैटजीपीटी को सिर्फ चैटबॉट नहीं बल्कि कंप्यूटर पर काम करने वाले अधिक संदर्भ-सक्षम सहायक के रूप में विकसित किया जा रहा है।
क्या यह फीचर सिर्फ सुविधा है या बड़ा बदलाव?
- जानकार कहते हैं कि कंप्यूटर हिस्ट्री की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ChatGPT को हर बार नया संदर्भ देने की जरूरत कम हो सकती है। आप कोई काम बीच में छोड़कर वापस आते हैं और AI से सीधे पूछ सकते हैं कि आपने पहले क्या किया था।
- लेकिन इसका दूसरा पहलू भी है। जितना ज्यादा संदर्भ चैटजीपीटी को आपके कंप्यूटर से मिलेगा, उतना ही प्राइवेसी और डाटा कंट्रोल महत्वपूर्ण हो जाएगा। इसलिए इस फीचर का उपयोग करने वाले लोगों के लिए यह समझना जरूरी है कि कौन-से ऐप्स और वेबसाइट्स इसमें शामिल हैं।