Instagram के नए वर्डमार्क का बन रहा मजाक: ChatGPT और Swiggy ने भी बनाए मीम्स, यूजर्स ने गिनाई ये कमियां
Instagram ने करीब एक दशक बाद अपने वर्डमार्क को नया रूप दिया है, लेकिन बदलाव के साथ ही सोशल मीडिया पर तारीफ से ज्यादा मजाक शुरू हो गया। यूजर्स खासतौर पर वर्डमार्क में लिखे एक शब्द पर सवाल उठा रहे हैं। इस ट्रेंड में ChatGPT और Instamart भी भी कूद पड़े।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंस्टाग्राम के प्रमुख एडम मोसेरी ने गुरुवार को इंस्टाग्राम और थ्रेड्स पर नए वर्डमार्क रिलीज करने की जानकारी दी। उनके मुताबिक, एप के ऊपर दिखाई देने वाले ‘Instagram’ शब्द का डिजाइन लगभग एक दशक से नहीं बदला था, इसलिए इसमें रिफ्रेश जरूरी था।
Instagram में क्या बदला?
यह बदलाव इंस्टाग्राम के पूरे लोगो में नहीं किया गया है। कंपनी ने सिर्फ उस ‘Instagram’ टेक्स्ट यानी वर्डमार्क को नया डिजाइन दिया है, जो एप के कैमरा आइकन के साथ इस्तेमाल होता है।
नए वर्जन में Instagram की पहचान से जुड़ी स्क्रिप्ट जैसी शैली बरकरार रखी गई है, लेकिन हर अक्षर को दोबारा डिजाइन किया गया है। वहीं, एप का मशहूर पिंक-ऑरेंज ग्रेडिएंट वाला कैमरा आइकन पहले जैसा ही है।
यह कैमरा लोगो भी 2016 में हुए बड़े डिजाइन बदलाव का हिस्सा था, जब कंपनी ने पुराने ब्राउन कैमरा और रेनबो स्ट्राइप वाले लोगो को हटाकर मौजूदा ग्रेडिएंट डिजाइन अपनाया था।
लोगों को पसंद नहीं आई ये चीज
Instagram के नए वर्डमार्क में सबसे ज्यादा चर्चा इसके ‘r’ की हो रही है। कुछ यूजर्स का कहना है कि नए डिजाइन में ‘r’ बाकी अक्षरों के साथ जुड़ा हुआ नहीं दिखता, जिससे पूरा नाम पढ़ने में अजीब लग रहा है।
@mosseri shared a new instagram's wordmark after 10 years.
— Kyro (@0xKyroxyz) August 13, 2026
Everybody makes fun of it because it looks like "instagzam" instead of "instagram"
No wonder, I misread it myself. pic.twitter.com/KeK0xhl7an
कई लोगों ने मजाक में कहा कि नया Instagram अब ‘Instagzam’ जैसा दिखाई दे रहा है। कुछ यूजर्स ने यह भी सवाल किया कि सामान्य ‘r’ का इस्तेमाल क्यों नहीं किया गया।
i read that as instagzam pic.twitter.com/Qr9swN63WD
— Fai ⸆⸉ ☾⋆。 (@burtontothisfay) August 13, 2026
ChatGPT और Instamart ने भी ली मौज
जब किसी बड़े ब्रांड के डिजाइन का इंटरनेट पर मजाक शुरू होता है, तो दूसरे ब्रांडों के सोशल मीडिया अकाउंट भी पीछे नहीं रहते। Instagram के मामले में भी ऐसा ही हुआ।
ChatGPT ने नए Instagram वर्डमार्क की शैली को कॉपी करते हुए अपना मजेदार वर्जन शेयर किया, जिसमें ‘Chatjipiti’ लिखा गया था। इस पोस्ट ने Instagram के नए डिजाइन को लेकर चल रही ऑनलाइन चर्चा को और हवा दे दी।
भारत में Swiggy के क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Instamart ने भी मौके का फायदा उठाया। कंपनी उसी स्टाइल में ‘Instamart’ लिखा हुआ वर्जन शेयर किया।
Instagram का यह अपडेट तकनीकी तौर पर काफी मामूली है, क्योंकि कंपनी ने अपने मुख्य कैमरा आइकन वाले लोगो में कोई बदलाव नहीं किया है। लेकिन ब्रांड की पहचान में इस्तेमाल होने वाले एक छोटे से वर्डमार्क में बदलाव ने इंटरनेट पर बहस और मीम्स की पूरी लहर पैदा कर दी है।