फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Social Network ›   instagram new wordmark becomes meme material on social media chatgpt instamart takes trend

Instagram के नए वर्डमार्क का बन रहा मजाक: ChatGPT और Swiggy ने भी बनाए मीम्स, यूजर्स ने गिनाई ये कमियां

Fri, 14 Aug 2026 04:12 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Fri, 14 Aug 2026 04:12 PM IST
सार

Instagram ने करीब एक दशक बाद अपने वर्डमार्क को नया रूप दिया है, लेकिन बदलाव के साथ ही सोशल मीडिया पर तारीफ से ज्यादा मजाक शुरू हो गया। यूजर्स खासतौर पर वर्डमार्क में लिखे एक शब्द पर सवाल उठा रहे हैं। इस ट्रेंड में ChatGPT और Instamart भी भी कूद पड़े।

विज्ञापन
instagram new wordmark becomes meme material on social media chatgpt instamart takes trend
इंस्टाग्राम के नए वर्डमार्क पर बन रहे मीम्स - फोटो : Instagram/ChatGPT

विस्तार

करीब 10 साल तक एक ही पहचान के साथ नजर आने के बाद Instagram के वर्डमार्क ने आखिरकार नया रूप ले लिया है। लेकिन जिस बदलाव को प्लेटफॉर्म ने ज्यादा शार्प, मॉडर्न और बेहतर बनाने की कोशिश बताया, वह यूजर्स को कुछ खास पसंद नहीं आया। कंपनी ने वर्डमार्क को भले ही आधुनिक बनाने की कोशिश की हो, लेकिन इंटरनेट ने उसके डिजाइन की बारीकी पकड़कर उसे मीम मटीरियल में बदल दिया।
विज्ञापन


इंस्टाग्राम के प्रमुख एडम मोसेरी ने गुरुवार को इंस्टाग्राम और थ्रेड्स पर नए वर्डमार्क रिलीज करने की जानकारी दी। उनके मुताबिक, एप के ऊपर दिखाई देने वाले ‘Instagram’ शब्द का डिजाइन लगभग एक दशक से नहीं बदला था, इसलिए इसमें रिफ्रेश जरूरी था।
विज्ञापन


Instagram में क्या बदला?
यह बदलाव इंस्टाग्राम के पूरे लोगो में नहीं किया गया है। कंपनी ने सिर्फ उस ‘Instagram’ टेक्स्ट यानी वर्डमार्क को नया डिजाइन दिया है, जो एप के कैमरा आइकन के साथ इस्तेमाल होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए वर्जन में Instagram की पहचान से जुड़ी स्क्रिप्ट जैसी शैली बरकरार रखी गई है, लेकिन हर अक्षर को दोबारा डिजाइन किया गया है। वहीं, एप का मशहूर पिंक-ऑरेंज ग्रेडिएंट वाला कैमरा आइकन पहले जैसा ही है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Adam Mosseri (@mosseri)




यह कैमरा लोगो भी 2016 में हुए बड़े डिजाइन बदलाव का हिस्सा था, जब कंपनी ने पुराने ब्राउन कैमरा और रेनबो स्ट्राइप वाले लोगो को हटाकर मौजूदा ग्रेडिएंट डिजाइन अपनाया था।

लोगों को पसंद नहीं आई ये चीज
Instagram के नए वर्डमार्क में सबसे ज्यादा चर्चा इसके ‘r’ की हो रही है। कुछ यूजर्स का कहना है कि नए डिजाइन में ‘r’ बाकी अक्षरों के साथ जुड़ा हुआ नहीं दिखता, जिससे पूरा नाम पढ़ने में अजीब लग रहा है।
 

कई लोगों ने मजाक में कहा कि नया Instagram अब ‘Instagzam’ जैसा दिखाई दे रहा है। कुछ यूजर्स ने यह भी सवाल किया कि सामान्य ‘r’ का इस्तेमाल क्यों नहीं किया गया।
 

ChatGPT और Instamart ने भी ली मौज
जब किसी बड़े ब्रांड के डिजाइन का इंटरनेट पर मजाक शुरू होता है, तो दूसरे ब्रांडों के सोशल मीडिया अकाउंट भी पीछे नहीं रहते। Instagram के मामले में भी ऐसा ही हुआ।

ChatGPT ने नए Instagram वर्डमार्क की शैली को कॉपी करते हुए अपना मजेदार वर्जन शेयर किया, जिसमें ‘Chatjipiti’ लिखा गया था। इस पोस्ट ने Instagram के नए डिजाइन को लेकर चल रही ऑनलाइन चर्चा को और हवा दे दी।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ChatGPT (@chatgpt)




भारत में Swiggy के क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Instamart ने भी मौके का फायदा उठाया। कंपनी उसी स्टाइल में ‘Instamart’ लिखा हुआ वर्जन शेयर किया।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instamart (@instamart)




Instagram का यह अपडेट तकनीकी तौर पर काफी मामूली है, क्योंकि कंपनी ने अपने मुख्य कैमरा आइकन वाले लोगो में कोई बदलाव नहीं किया है। लेकिन ब्रांड की पहचान में इस्तेमाल होने वाले एक छोटे से वर्डमार्क में बदलाव ने इंटरनेट पर बहस और मीम्स की पूरी लहर पैदा कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed