{"_id":"6a7ed74145ded97e880798fa","slug":"bladeless-ceiling-fan-how-it-works-benefits-coanda-effect-demand-2026-08-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bladeless Ceiling Fan: बिना ब्लेड वाला पंखा आखिर हवा कैसे देता है? जानिए इस अनोखे सीलिंग फैन की पूरी तकनीक","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
Bladeless Ceiling Fan: बिना ब्लेड वाला पंखा आखिर हवा कैसे देता है? जानिए इस अनोखे सीलिंग फैन की पूरी तकनीक
Fri, 14 Aug 2026 02:22 PM IST
नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Fri, 14 Aug 2026 02:22 PM IST
सार
सीलिंग फैन में ब्लेड न दिखें और फिर भी कमरे में तेज हवा मिले, यह सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है। लेकिन ब्लेडलेस फैन इसी तकनीक पर काम करते हैं। जानिए ये कैसे काम करता है, इनके फायदे क्या हैं और इनकी मांग क्यों बढ़ रही है।
विज्ञापन
ब्लेडलेस सीलिंग फैन
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर की डीप क्लीनिंग करते समय सबसे ज्यादा सिरदर्द अगर कोई चीज देती है, तो वह है सीलिंग फैन की पंखुड़ियों पर जमी काली धूल की मोटी परत। इसके अलावा, आज के शानदार इंटीरियर वाले कमरों में छत पर काफी जगह घेरने वाले पुराने डिजाइन के पंखे कई बार पूरे डेकोर का मजा किरकिरा कर देते हैं।
आम पंखों से कैसे आगे हैं ब्लेडलेस फैन
- फोटो : एआई जनरेटेड
क्यों आम पंखों से कैसे आगे हैं ब्लेडलेस फैन?
स्टाइलिश और मिनिमलिस्टिक लुक: आज हर कोई चाहता है कि उसका घर मॉडर्न दिखे। ब्लेडलेस पंखे इस पैमाने पर बिल्कुल खरे उतरते हैं। ये छत के साथ ऐसे ब्लेंड हो जाते हैं कि आसानी से नजर ही नहीं आते। इससे आपकी छत बड़ी दिखती है और कमरे को एक बेहद स्लीक, फ्यूचरिस्टिक और साफ-सुथरा लुक मिलता है।सुरक्षा में नंबर वन: जिन घरों में छोटे बच्चे या शरारती पालतू जानवर होते हैं, वहां घूमते हुए ब्लेड हमेशा एक अनजाना डर पैदा करते हैं। चूंकि इन पंखों में बाहर की तरफ कोई ब्लेड नहीं होता, इसलिए दुर्घटना की कोई गुंजाइश नहीं बचती।
मेंटेनेंस और सफाई की छुट्टी: ब्लेड ही नहीं, तो उस पर धूल जमने का सवाल ही पैदा नहीं होता। इन पंखों को बार-बार स्टूल लगाकर साफ करने की जरूरत नहीं पड़ती, जिससे आपकी बहुत सारी मेहनत और समय बचता है।
लेटेस्ट स्मार्ट फीचर्स: आज का जमाना स्मार्ट है और ये पंखे भी। इनमें आपको स्मार्ट होम इंटीग्रेशन, कस्टमाइज्ड एयरफ्लो कंट्रोल और एंबियंट लाइटिंग जैसे शानदार फीचर्स मिलते हैं, जो इन्हें एक साधारण पंखे से कहीं ज्यादा बनाते हैं।
मेंटेनेंस में आसान होते हैं ब्लेडलेस फैन
- फोटो : एआई जनरेटेड
आखिर बिना ब्लेड के तूफानी हवा कैसे आती है?
अगर आप सोच रहे हैं कि बिना पंखुड़ियों के हवा कैसे आ सकती है, तो इसका जवाब इसके भीतर छिपी स्मार्ट इंजीनियरिंग में है। दरअसल, इन पंखों को 'ब्लेडलेस' जरूर कहा जाता है, लेकिन इसके ब्लेड बाहर लटकने के बजाय पंखे के अंदरूनी बेस में छिपे होते हैं।इसके अंदर लगी एक पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर हवा को खींचने के लिए एक टरबाइन को घुमाती है। फिर उस हवा को एक गोलाकार रिंग से बेहद तेज प्रेशर के साथ बाहर की तरफ फेंका जाता है। यह पूरी प्रक्रिया विज्ञान के 'कोआंडा इफेक्ट' पर आधारित होती है। इस तकनीक में हवा किसी सतह से चिपक कर बहती है, जिससे हवा का बहाव बिखरने के बजाय एक सीधी, तेज और लगातार चलने वाली धार में बदल जाता है। इसका नतीजा ये होता है कि हवा बिना किसी रुकावट के कमरे के कोने-कोने तक फैल जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
तेजी से बढ़ रहा है ब्लेडलेस फैन का बाजार
- फोटो : एआई जनरेटेड