{"_id":"6a7eae4d7bc7282fb305b22c","slug":"bsnl-recharge-plan-changes-1-rupee-plan-and-2399-rupee-plan-validity-data-talktime-sms-details-2026-08-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"BSNL के दो रिचार्ज प्लान में बदलाव: ₹1 वाले प्लान में घटे फायदे तो ₹2,399 में 47 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
BSNL के दो रिचार्ज प्लान में बदलाव: ₹1 वाले प्लान में घटे फायदे तो ₹2,399 में 47 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Fri, 14 Aug 2026 11:27 AM IST
सार
BSNL ने अपने रिचार्ज पोर्टफोलियो में दो अहम बदलाव किए हैं। 1 रुपये वाला शुरुआती रिचार्ज नए ग्राहकों के लिए कम डेटा और वैलिडिटी के साथ लौटा है। वहीं 2,399 रुपये वाले सालाना प्लान में सीमित अवधि के लिए 47 दिन की अतिरिक्त वैलिडिटी दी जा रही है।
विज्ञापन
1 of 3
बीएसएनएल ने रिचार्ज प्लान में किया बदलाव
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने अपने रिचार्ज पोर्टफोलियो में दो ऐसे बदलाव किए हैं, जिनका सीधा असर ग्राहकों को मिलने वाले फायदे पर पड़ेगा। एक तरफ कंपनी ने 1 वाला रिचार्ज दोबारा पेश किया है, लेकिन इस बार इसके साथ मिलने वाले डेटा और वैलिडिटी को कम कर दिया गया है। दूसरी ओर, 2,399 रुपये वाले सालाना प्लान को सीमित अवधि के लिए पहले से ज्यादा लंबी वैलिडिटी के साथ अपग्रेड किया गया है।
1 रुपये वाले प्लान में अब क्या मिलेगा?
BSNL का 1 रुपये वाला प्लान मौजूदा ग्राहकों के लिए सामान्य ग्राहकों के लिए नहीं है। यह ऑफर खास तौर पर नए BSNL यूजर्स के लिए है, जो नया सिम लेने के बाद अपना पहला रिचार्ज करना चाहते हैं।
पहले इस प्लान में 1 रुपये खर्च करने पर 30 दिनों की वैलिडिटी और कुल 60GB डेटा दिया जाता था। अब कंपनी ने इसके फायदे घटा दिए हैं। ब में यूजर्स को 24 दिनों की वैलिडिटी के साथ 24GB डेटा मिलेगा।
यानी डेटा और वैलिडिटी, दोनों के मामले में यह प्लान पहले के मुकाबले काफी छोटा हो गया है। फिर भी महज 1 रुपये में नया कनेक्शन एक्टिवेट करने के लिए मिलने वाला शुरुआती पैक इसे खास बनाता है।
2 of 3
सस्ते रिचार्ज विकल्प देता है सरकारी टेलीकॉम
- फोटो : बीएसएनएल
2,399 रुपये वाले प्लान में क्या बदला?
BSNL ने अपने 2,399 रुपये वाले एनुअल प्लान में फिलहाल ग्राहकों के लिए ज्यादा दिलचस्प बदलाव किया है। पहले इस प्लान की वैलिडिटी 365 दिन थी, लेकिन मौजूदा ऑफर के तहत इसे बढ़ाकर 412 दिन कर दिया गया है।
इसका मतलब है कि ग्राहकों को सामान्य सालाना वैलिडिटी के ऊपर 47 दिन अतिरिक्त मिलेंगे और इसके लिए अलग से कोई भुगतान नहीं करना होगा।
2,399 रुपये के रिचार्ज के साथ ग्राहकों को पूरी वैलिडिटी के दौरान रोज 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलेगा।
इसके अलावा यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी मिलेगी। साथ ही हर दिन 100 SMS भेजने का विकल्प दिया जाएगा।
हालांकि, यह अतिरिक्त फायदा हमेशा के लिए नहीं है। BSNL का यह प्रमोशनल ऑफर 12 अगस्त 2026 से 12 सितंबर 2026 तक उपलब्ध रहेगा। इसलिए 47 दिन की अतिरिक्त वैलिडिटी का लाभ उठाने के लिए इसी अवधि में रिचार्ज करना होगा।
3 of 3
BSNL ने एक प्लान की वैलिडिटी बढ़ाई
- फोटो : AI
इस तरह ज्यादा दिनों तक नंबर एक्टिव रखने वाले BSNL ग्राहकों के लिए 2,399 रुपये वाला प्लान फिलहाल खास तौर पर आकर्षक हो गया है। वहीं नए कनेक्शन लेने वालों के लिए 1 रुपये वाला प्लान भले ही पहले से कम फायदे दे रहा हो, लेकिन शुरुआती रिचार्ज के तौर पर इसकी कीमत इसे अभी भी चर्चा में बनाए हुए है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।