फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   Instagram new logo change after many years know new design speciality meta unit insta new logo launch news

Instagram New Logo: इंस्टाग्राम को मिली नई पहचान, कंपनी ने लोगो में 10 साल के बाद बदलाव किया; नया क्या जुड़ा?

Thu, 13 Aug 2026 11:22 PM IST
ज्योति भास्कर टेक डेस्क, अमर उजाला।
टेक डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 13 Aug 2026 11:22 PM IST
सार

Instagram New Logo: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम को नई पहचान मिली है। कंपनी ने अपने लोगो में 10 साल के बाद बदलाव किया है। नई पहचान में इंस्टाग्राम के साथ नया क्या जुड़ा? कंपनी ने लोगो में बदलाव पर क्या कहा? जानिए इस खबर में

विज्ञापन
Instagram new logo change after many years know new design speciality meta unit insta new logo launch news
Instagram के लोगो में बदलाव (सांकेतिक) - फोटो : AI

विस्तार

मेटा ने इंस्टाग्राम के लिए एक नया वर्डमार्क लॉन्च किया है। यह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का टेक्स्ट-ओनली लोगो है। इंस्टाग्राम के प्रमुख एडम मोसेरी ने इस बदलाव के संबंध में एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि एप के शीर्ष पर वर्डमार्क 10 साल से नहीं बदला था, इसलिए इसे नया रूप देने का समय आ गया था।

विज्ञापन


इंस्टाग्राम की नई पहचान में क्या?
एडम मोसेरी ने कहा कि नया वर्डमार्क पहले से अधिक साफ और आधुनिक है। इसमें मूल डिजाइन के संदर्भ और इंस्टाग्राम की सरलता व शिल्प कौशल को बनाए रखा गया है। मेटा की एक समाचार विज्ञप्ति के अनुसार, टीम ने सैकड़ों डिजाइनों पर विचार किया। इनमें सभी-कैप्स से लेकर हस्तलिखित डिजाइन तक शामिल थे। अंततः, वे एक स्क्रिप्ट फॉन्ट पर वापस लौटे, जिसमें एक तरल स्ट्रोक है।
विज्ञापन


नए इंस्टाग्राम वर्डमार्क डिजाइन के पीछे का विचार क्या?
इंस्टाग्राम के साथ बतौर प्रोडक्ट डिजाइन निदेशक काम कर रहीं जैस्मीन प्रोब्स्ट ने 13 अगस्त को जारी एक समाचार विज्ञप्ति में बताया कि स्क्रिप्ट व्यक्तिगत पहचान को दर्शाती है, इसलिए इसे संदर्भित करना सही लगा। उन्होंने कहा कि नया वर्डमार्क अधिक बोल्ड और सरल है, जिसमें अप्रत्याशितता के स्पर्श हैं। यह व्यक्तिगत अभिव्यक्ति और एक व्यक्तिगत आवाज को दर्शाता है, जो हमेशा से इंस्टाग्राम के मूल में रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या इंस्टाग्राम के अन्य डिजाइन में भी परिवर्तन?
वर्डमार्क ही एकमात्र बदलाव नहीं है। मेटा की समाचार विज्ञप्ति के अनुसार, इंस्टाग्राम यूजर्स को एक अपडेटेड इंस्टाग्राम सैंस भी देखने को मिलेगा। इसके साथ ही एक नया हैंडराइटिंग टाइपफेस, इंस्टाग्राम पेन (एक कस्टम हाथ से खींचा गया टाइपफेस) और नया इंस्टाग्राम मोनो फॉन्ट भी पेश किया जाएगा।


इंस्टाग्राम लोगो बदलने पर यूजर्स क्या बोले?
इंस्टाग्राम का लोगो बदलने वाली पोस्ट सामने आने के पहले घंटे के भीतर ही 2,000 से अधिक यूजर्स अपनी राय साझा कर चुके हैं। कुछ यूजर्स इसके प्रशंसक हैं। एक इंस्टाग्राम यूजर ने मोसेरी की पोस्ट पर टिप्पणी की कि यह आधुनिक और साफ होने के साथ-साथ मजेदार भी है। एक अन्य यूजर ने कहा कि इस वर्डमार्क में कुछ चमक है। हालांकि, अन्य यूजर्स पूरी तरह से आश्वस्त नहीं हैं। वे इस बात की आलोचना कर रहे हैं कि इंस्टाग्राम में 'एस' और 'आर' को पढ़ना थोड़ा भ्रमित करने वाला है। एक यूजर ने टिप्पणी की कि यह मेरी राय में आंखों के लिए आसान नहीं है। एक अन्य यूजर ने कहा कि यह मुश्किल से पढ़ने लायक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed