फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   honor robot phone launched china 200mp gimbal camera 7060mah battery price

Honor Robot Phone: कैमरा घूम-घूमकर खुद शूट करेगा वीडियो, 200MP कैमरे के साथ लॉन्च हुआ फ्लैगशिप फोन

Thu, 13 Aug 2026 02:20 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Thu, 13 Aug 2026 02:20 PM IST
सार

Honor ने चीन में अपना नया Robot Phone पेश किया है, जिसमें मोटराइज्ड गिम्बल कैमरा दिया गया है। 200MP का यह कैमरा चलते-फिरते सब्जेक्ट को ट्रैक कर सकता है। फोन में 7060mAh बैटरी, 120W चार्जिंग और Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर भी मिलता है।

विज्ञापन
honor robot phone launched china 200mp gimbal camera 7060mah battery price
Honor Robot Phone - फोटो : honor

विस्तार

स्मार्टफोन कंपनियां कैमरे को बेहतर बनाने के लिए लगातार नए प्रयोग कर रही हैं, लेकिन Honor ने इस बार कुछ अलग ही पेश किया है। कंपनी ने चीन के मार्केट में Honor Robot Phone लॉन्च किया है, जिसके बैक पैनल पर लगा कैमरा सिर्फ तस्वीरें ही नहीं खींचता, बल्कि जरूरत पड़ने पर घूमकर खुद अपना एंगल भी बदल सकता है।
विज्ञापन


इस रोबोटिक कैमरा सिस्टम का मकसद खास तौर पर वीडियो रिकॉर्डिंग और कंटेंट क्रिएशन को आसान बनाना है। फोन को एक जगह रखकर रिकॉर्डिंग शुरू की जा सकती है और कैमरा मूव करते हुए सब्जेक्ट को फ्रेम में बनाए रखने की कोशिश करता है।
विज्ञापन


क्यों हो रही है कैमरे की तारीफ?
  • इस फोन का कैमरा मॉड्यूल अपने आप में एक इंजीनियरिंग का शानदार नमूना है। इसके पिछले हिस्से में एक ऐसा ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जो किसी रोबोट की तरह घूम सकता है। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • इसमें 200 मेगापिक्सल का मेन सेंसर लगा है, जो 3-एक्सिस वाले मैकेनिकल गिम्बल स्टेबिलाइजेशन से लैस है। इसका सीधा मतलब यह है कि जब आप वीडियो रिकॉर्ड करेंगे, तो कैमरा आपकी हर हरकत को ट्रैक करेगा और खुद-ब-खुद अपना एंगल बदल लेगा। 
  • इस एआई-आधारित तकनीक के कारण अब आपको हैंड्स-फ्री वीडियो शूट करने के लिए किसी ट्राइपॉड या किसी दूसरे व्यक्ति की मदद नहीं लेनी पड़ेगी।

दूसरा 200MP कैमरा भी मौजूद
  • कैमरे की शानदार क्षमताओं को और बेहतर बनाने के लिए ऑनर ने मशहूर सिनेमैटिक कंपनी ARRI के साथ हाथ मिलाया है। इसके रियर सेटअप में 2.7x ऑप्टिकल जूम के साथ 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर भी शामिल है।
  • यह धांसू सेटअप 120 फ्रेम प्रति सेकंड की दर से 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। वहीं, सेल्फी के दीवानों के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो खुद भी शानदार 4K रिकॉर्डिंग का समर्थन करता है।

कैसा है Honor Robot Phone का डिस्प्ले?
  • डिस्प्ले और परफॉरमेंस के मामले में भी यह डिवाइस किसी से पीछे नहीं है। इसमें 6.31 इंच की शानदार OLED स्क्रीन दी गई है, जो 120Hz के अडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 6,800 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। यानी कड़ी धूप में भी स्क्रीन एकदम साफ दिखाई देगा। 
  • इस फोन में बेहद पावरफुल स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट लगाया गया है। इसे और भी दमदार बनाने के लिए इसमें 16GB तक की LPDDR5X रैम और 1TB तक की स्टोरेज का विकल्प दिया गया है। यह फोन लेटेस्ट मैजिक ओएस 10 पर काम करता है।

क्या है बैटरी और चार्जिंग सपोर्ट?
  • इतने सारे भारी-भरकम फीचर्स को पावर देने के लिए ऑनर ने इसमें 7,060mAh की एक बड़ी बैटरी लगाई है। इसे तेजी से चार्ज करने के लिए 120W की वायर्ड और 50W की वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। रिवर्स चार्जिंग के जरिए आप इससे दूसरे डिवाइस भी चार्ज कर सकते हैं।
  • कनेक्टिविटी के लिहाज से भी यह पूरी तरह से भविष्य के लिए तैयार है, जिसमें वाई-फाई 7, 5G, ब्लूटूथ 6.0 और इंफ्रारेड रिमोट कंट्रोल जैसी सुविधाएं शामिल हैं। सुरक्षा के लिए इसमें 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है और डिवाइस का कुल वजन 248 ग्राम है।

कितनी है Honor Robot Phone की कीमत?
  • Honor ने इस खास स्मार्टफोन को फिलहाल चीन में लॉन्च किया है। इसके 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की कीमत CNY 9,999 रखी गई है, जो भारतीय मुद्रा में करीब 1.42 लाख रुपये होते हैं।
  • वहीं, 16GB RAM और 1TB स्टोरेज वाला टॉप मॉडल CNY 12,999 में आता है, जिसकी भारतीय कीमत करीब 1.82 लाख रुपये के बराबर है। फोन को मून शैडो ग्रे और स्टार ट्रेल सिल्वर कलर में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed