{"_id":"6ae4686f353d985a750f24ff","slug":"how-decorative-diwali-lights-work-led-smart-controller-technology-explained-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलईडी लाइट: दिवाली की रंग-बिरंगी झालरें अपने आप कैसे जलती-बुझती हैं? समझें इनके पीछे की टेक्नोलॉजी","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
एलईडी लाइट: दिवाली की रंग-बिरंगी झालरें अपने आप कैसे जलती-बुझती हैं? समझें इनके पीछे की टेक्नोलॉजी
Fri, 30 Oct 2026 03:20 PM IST
नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Fri, 30 Oct 2026 03:20 PM IST
सार
Smart Diwali Lights: दिवाली का त्योहार आते ही हमारे घर रंग-बिरंगी झालरों से जगमगा उठते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि छत और बालकनी पर लटकी ये झालरें अचानक कैसे लपलपाने, दौड़ने या म्यूजिक की बीट पर डांस करने लगती हैं? आइए समझते हैं इनके पीछे कौन-सी टेक्नोलॉजी छिपी है।
विज्ञापन
दिवाली की झालर में काम करती है ये खास टेक्नोलॉजी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिवाली का काउंटडाउन शुरू हो चुका है और बाजारों से लेकर घरों तक त्योहारी रौनक छा गई है। साफ-सफाई के बाद अब नंबर है घर को सजाने का, और इस सजावट की जान होती हैं रंग-बिरंगी टिमटिमाती झालरें। शाम ढलते ही जब बालकनी और छतों पर ये लाइट्स ऑन होती हैं, तो पूरा माहौल किसी जादुई दुनिया जैसा लगने लगता है।
आपने अक्सर देखा होगा कि ये लाइटें सिर्फ एक ही तरह से नहीं जलतीं, बल्कि कभी तेजी से लपलपाती हैं, कभी धीरे-धीरे मद्धम होती हैं, तो कभी पानी की लहरों की तरह दौड़ने लगती हैं। हम बस इन्हें प्लग में लगाकर छोड़ देते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर इन नन्हें एलईडी (LED) बल्बों को कैसे पता चलता है कि उन्हें कब और कैसे जलना-बुझना है? चलिए, आज इस चमचमाती सजावट के पीछे छिपी टेक्नोलॉजी को डिकोड करते हैं।
छोटी-सी डिब्बी में छिपा है झालर का दिमाग
अगर आप झालर को ध्यान से देखेंगे, तो प्लग के ठीक पास एक छोटी-सी प्लास्टिक की डिब्बी लगी होती है, जिस पर एक बटन होता है। असल में, यह डिब्बी ही इस पूरी झालर का दिमाग है, जिसे तकनीकी भाषा में चेजर सर्किट या कंट्रोलर कहते हैं। इस डिब्बी के अंदर एक प्रिंटेड सर्किट बोर्ड (PCB) और एक छोटी-सी माइक्रोचिप फिट होती है।
विज्ञापन
हमारे घरों में जो बिजली आती है, वह AC (ऑल्टरनेटिंग करंट) होती है, जबकि झालर के एलईडी बल्ब DC (डायरेक्ट करंट) पर काम करते हैं। यह स्मार्ट बॉक्स न सिर्फ AC को DC में बदलता है, बल्कि इसमें मौजूद चिप के अंदर पहले से ही चेजिंग, फ्लैशिंग और ट्विंकलिंग जैसे पैटर्न्स की कोडिंग सेट होती है। यह चिप करंट को रोक-रोक कर सप्लाई करती है, जिससे झालर हमें लपलपाती हुई नजर आती है।
तारों की खास वायरिंग से बनती है लहर
झालर में सिर्फ एक तार नहीं, बल्कि तीन या चार तारों का गुच्छा आपस में लिपटा होता है। इसमें सारे बल्ब एक ही लाइन में नहीं जुड़े होते, बल्कि उन्हें अलग-अलग ग्रुप्स (चैनल्स) में बांटा जाता है। उदाहरण के तौर पर, पहला, चौथा और सातवां बल्ब एक तार से जुड़ा होगा, जबकि दूसरा, पांचवां और आठवां दूसरे तार से।
इसे सीरीज और पैरेलल कनेक्शन का मिक्सचर कहा जाता है। जब माइक्रोचिप पहले तार में करंट भेजती है और दूसरे में रोक देती है, तो आधी लाइटें जलती हैं और आधी बुझ जाती हैं। जब यह प्रक्रिया पलक झपकते ही बार-बार दोहराई जाती है, तो हमारी आंखों को एक भ्रम होता है मानो रोशनी दौड़ रही है। इसी खास वायरिंग की वजह से अगर बीच का कोई एक बल्ब फ्यूज भी हो जाए, तो पूरी झालर बंद होने से बच जाती है।
कन्वेंशनल से स्मार्ट लाइट्स तक का सफर
पहले के समय में बिना डिब्बी वाली झालरें भी आती थीं, जिनमें एक खास मास्टर बल्ब होता था। इसके अंदर लगी बाई-मेटैलिक स्ट्रिप गर्म होकर मुड़ जाती थी, जिससे कनेक्शन कटकर लाइट बुझ जाती और ठंडा होने पर वापस जलने लगती। हालांकि, अब वह काफी पुरानी बात हो गई है।
बाजार में आ गए मोबाइल से कंट्रोल होने वाले लाइट्स
आजकल मार्केट में पिक्सल एलईडी (Pixel LED) और स्मार्ट लाइट्स का जबरदस्त जलवा है। इनमें हर एक एलईडी बल्ब के अंदर अपनी पर्सनल माइक्रोचिप होती है। ये लाइट्स वाई-फाई और ब्लूटूथ के जरिए आपके स्मार्टफोन एप से आसानी से कनेक्ट हो जाती हैं। आप बस फोन में अपनी पसंद का कोई गाना बजाइए, और ये झालरें बिल्कुल उसी म्यूजिक की बीट पर डांस करने लगेंगी।