फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   Google Fitbit Air Coming India: Screen-Free Fitness Tracker 7-Day Battery

Google Fitbit Air: जल्द भारत में आएगा गूगल का स्क्रीनलेस फिटनेस ट्रैकर, लॉन्चिंग कंफर्म; कब तक होगा पेश?

Thu, 13 Aug 2026 05:26 PM IST
जागृति शुक्ला टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Thu, 13 Aug 2026 05:26 PM IST
सार

Google Fitbit Air: गूगल भारत में अपने वियरेबल्स (Wearables) पोर्टफोलियो का विस्तार करने जा रहा है। कंपनी ने अपने नए Fitbit Air फिटनेस ट्रैकर को भारत में लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर ली है। अगर आप भी बिना किसी नोटिफिकेशन के झंझट वाला एक स्क्रीनलेस और बेहद हल्का स्मार्ट ट्रैकर तलाश रहे हैं, तो यह आपके काम आ सकता है। आइए जानते हैं Google Fitbit Air की भारत में उपलब्धता, फीचर्स और लॉन्चिंग से जुड़ी हर डिटेल।
 

विज्ञापन
Google Fitbit Air Coming India: Screen-Free Fitness Tracker 7-Day Battery
फिटबिट एयर की लॉन्चिंग हुई कंफर्म - फोटो : google

विस्तार

Fitbit Air India launch: कंपनी ने पिक्सल 11 सीरीज के लॉन्च के साथ पुष्टि की है कि उसका लेटेस्ट फिटनेस ट्रैकर गूगल फिटबिट एयर अक्तूबर 2026 में भारत में लॉन्च होगा। मई 2026 में ग्लोबल स्तर पर पेश किया गया यह ट्रैकर बेहद हल्का मात्र 12 ग्राम है और इसमें बिना किसी स्क्रीन या बटन के बिना-डिस्ट्रैक्शन फिटनेस ट्रैकिंग का अनुभव मिल सकता है। जब मई में फिटबिट को लॉन्च किया गया था, तो उस समय इसे भारत में उपलब्ध नहीं कराया गया था। अब भारतीय यूजर्स भी अक्तूबर से इस डिवाइस को खरीद सकेंगे।
विज्ञापन


भारत में कब दस्तक देगा यह स्क्रीनलेस बैंड?
  • गूगल ने फिटबिट एयर के लिए भारत में अक्तूबर 2026 की लॉन्च टाइमलाइन कंफर्म कर दी है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी सटीक लॉन्च डेट, कीमत, कलर ऑप्शन्स और बिक्री के चैनल की जानकारी साझा नहीं की है।
  • विज्ञापन
  • गूगल ने एक टीजर के जरिए फिटबिट एयर को पिंक परफॉर्मेंस लूप बैंड के साथ दिखाया है। ऐसे में इस कलर ऑप्शन के भारत में उपलब्ध होने की संभावना है, लेकिन कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • गूगल का कहना है कि भारत में लॉन्च की तारीख नजदीक आने के साथ फिटबिट एयर की कीमत और दूसरी उपलब्धता से जुड़ी जानकारी साझा की जाएगी।

इसकी खासियत क्या है?
  • फिटबिट एयर की सबसे अलग बात इसका स्क्रीनलेस डिजाइन है। इसमें न डिस्प्ले दिया गया है और न ही कोई बटन। कंपनी ने इसे फिटनेस ट्रैकिंग के लिए लेस इज मोर अप्रोच के साथ तैयार किया है।
  • यूजर को लगातार नोटिफिकेशन दिखाने के बजाय यह डिवाइस जरूरी अलर्ट के लिए सूक्ष्म हैप्टिक वाइब्रेशन का इस्तेमाल करता है। हेल्थ स्टैट्स और फिटनेस से जुड़े इनसाइट्स देखने के लिए यूजर्स को गूगल हेल्थ एप का सहारा लेना होगा।

कितना है वजन?
फिटबिट एयर का वजन सिर्फ 12 ग्राम है। गूगल के मुताबिक यह Fitbit Luxe से करीब 25 प्रतिशत छोटा है। कम वजन और छोटे डिजाइन का उद्देश्य इसे रोजमर्रा में लंबे समय तक पहनने के लिए ज्यादा आरामदायक बनाना है। इसके बावजूद कंपनी ने इसमें जरूरी हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग फीचर्स को बरकरार रखा है।

24 घंटे हार्ट रेट और हार्ट हेल्थ मॉनिटरिंग
  • Fitbit Air में 24 घंटे हार्ट रेट मॉनिटरिंग का फीचर मिलता है। इसके अलावा यह हार्ट रिदम मॉनिटरिंग और AFib के संकेतों का पता लगाने में भी मदद कर सकता है।
  • डिवाइस में SpO2 मॉनिटरिंग, रेस्टिंग हार्ट रेट और हार्ट रेट वेरिएबिलिटी यानी HRV ट्रैकिंग की सुविधा भी दी गई है। इससे यूजर्स को अपनी रोजाना की हार्ट और फिटनेस से जुड़ी गतिविधियों को समझने में मदद मिल सकती है।
  • इसी के साथ फिटबिट एयर में स्लीप ट्रैकिंग भी एक प्रमुख फीचर है। यह रात में यूजर की स्लीप ड्यूरेशन और अलग-अलग स्लीप स्टेजेस को मॉनिटर करता है।
  • कंपनी ने इसे रातभर आराम से पहनने के हिसाब से डिजाइन किया है, इसलिए इसका हल्का वजन यहां अहम भूमिका निभाता है।

वर्कआउट को अपने आप पहचान सकता है
  • साथ ही फिटबिट एयर वर्कआउट के दौरान एक्टिविटीज को ऑटोमैटिकली पहचान सकता है। कंपनी के अनुसार यह समय के साथ यूजर की एक्टिविटी को बेहतर तरीके से समझने की क्षमता रखता है।
  • इसके अलावा यूजर अपनी एक्सरसाइज को मैन्युअली लॉग भी कर सकते हैं। साथ ही गूगल हेल्थ कोच के जरिए गाइडेड वर्कआउट सेशन लेने का विकल्प भी मिलता है।

कितनी है बैटरी कैपेसिटी?
  • बैटरी के मामले में फिटबिट एयर को रोजाना चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कंपनी के मुताबिक इसकी बैटरी 7 दिन तक चल सकती है।
  • खास बात यह है कि सिर्फ पांच मिनट चार्ज करने पर पूरे दिन की बैटरी मिल सकती है। ऐसे में कम समय में चार्ज करके इसे दोबारा लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए हल्का और मजबूत डिजाइन
  • फिटबिट एयर में लाइटवेट पॉलीकार्बोनेट बिल्ड दिया गया है। इसमें एक डिस्क्रीट स्टेटस लाइट भी मौजूद है, जबकि डिवाइस को 50 मीटर तक वॉटर रेजिस्टेंस दिया गया है।
  • इससे इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए एक कम मेंटेनेंस वाला फिटनेस ट्रैकर बनाने की कोशिश की गई है।

कितनी हो सकती है कीमत?
  • भारत में फिटबिट एयर की कीमत अभी घोषित नहीं की गई है। इसके अलावा कंपनी ने अभी भारतीय बाजार के लिए उपलब्ध होने वाले सटीक कलर ऑप्शन्स और खरीदने की जगह की भी जानकारी नहीं दी है।
  • फिलहाल गूगल ने सिर्फ इतना कन्फर्म किया है कि यह डिवाइस अक्तूबर 2026 में भारत में डेब्यू करेगी और लॉन्च करीब आने पर बाकी जानकारी साझा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed