फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Gadgets ›   google pixel tag to help finding lost things pixel 11 launch made by google price features

Google Pixel Tag: खोए सामान को ढूंढ निकालेगा 'पिक्सल टैग', एक क्लिक में बजाएगा अलार्म, जानें इसकी खूबियां

Thu, 13 Aug 2026 12:49 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Thu, 13 Aug 2026 12:49 PM IST
सार

गूगल ने अपना पहला पिक्सल टैग (Pixel Tag) पेश किया है, जो कि एक एंड्रॉयड जीपीएस ट्रैकर डिवाइस है और फाइंड हब (Find Hub) नेटवर्क की मदद से खोई हुई चीजों को खोजने में मदद करता है। लंबी बैटरी, सटीक लोकेशन और सुरक्षा फीचर्स इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए खास बनाते हैं।

विज्ञापन
google pixel tag to help finding lost things pixel 11 launch made by google price features
गूगल पिक्सल टैग - फोटो : गूगल

विस्तार

अगर घर से निकलते वक्त चाबी न मिले, वॉलेट कहीं रखकर भूल जाएं या सफर के दौरान सामान का बैग नजर न आए, तो ऐसी छोटी-सी परेशानी पूरा दिन खराब कर सकती है। लेकिन अब इस समस्या का एक पक्का और स्मार्ट इलाज आ गया है। टेक दिग्गज गूगल ने अपने हार्डवेयर लाइनअप में एक शानदार प्रोडक्ट को एड करते हुए अपना पहला ट्रैकिंग डिवाइस Google Pixel Tag लॉन्च कर दिया है।
विज्ञापन


आप इस डिवाइस को अपने वॉलेट में रख सकते हैं, चाबी की रिंग बना सकते हैं या जरूरी सामान और बैग के अंदर भी रख सकते हैं।। यह छोटा सा डिवाइस आपके खोए हुए सामान को ढूंढने का एक बेहद सुरक्षित और आसान तरीके देता है। आइए एक नजर डालते हैं पिक्सल टैग की उन खूबियों पर, जो इसे हर किसी की जरूरत बनाती हैं।
विज्ञापन

Find Hub नेटवर्क से लगाएगा खोई चीजों का पता

  • पिक्सल टैग गूगल के विशाल 'फाइंड हब' नेटवर्क की ताकत का इस्तेमाल करता है। इसमें अल्ट्रा-वाइडबैंड (UWB) और ब्लूटूथ तकनीक का बेहतरीन तालमेल दिया गया है। इसका सीधा फायदा यह है कि अगर आपकी चाबी सोफे के कुशन के नीचे या कपड़ों के ढेर में छिप गई है, तो आप अपने स्मार्टफोन की स्क्रीन पर चाबी को ट्रैक करते हुए उस तक पहुंच सकते हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • साथ ही, इसमें 'लेफ्ट बिहाइंड' अलर्ट भी दिया गया है। यानी अगर आप किसी कैफे में अपना वॉलेट छोड़कर आगे बढ़ जाते हैं, तो यह टैग तुरंत आपके फोन पर अलर्ट भेज देगा। अगर सामान कहीं दूर छूट गया है, तो दुनिया भर के 1 अरब से ज्यादा एंड्रॉयड डिवाइसों का सुरक्षित (एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड) नेटवर्क उसे खोजने में आपकी मदद करेंगे।

यह भी पढ़ें: Made By Google 2026: Pixel 11 सीरीज से लेकर Pixel Tag तक, जानिए गूगल के लॉन्च इवेंट में क्या रहा खास

छोटा और मजबूत डिजाइन

  • दिखने में यह टैग भले ही एक छोटे से सिक्के जैसा हो, लेकिन यह काफी मज़बूत है। इसे प्रीमियम स्टेनलेस स्टील से बनाया गया है, ताकि यह दबाव पड़ने पर न टूटे और न ही मुड़े। पानी और धूल से बचाव के लिए इसे IP67 रेटिंग दी गई है।
  • इसमें एक इन-बिल्ट स्पीकर भी लगा है, जो कमांड देने पर जोरदार आवाज निकालता है ताकि आप अपने सामान तक पहुंच सकें। लेकिन इसकी सबसे मजेदार खूबी इसका 'रिवर्स फीचर' है। अगर आपके हाथ में टैग है और आपको अपना फोन नहीं मिल रहा, तो टैग पर मौजूद बटन को दबाकर आप अपने फोन की घंटी बजा सकते हैं।

एक साल तक चलेगी बैटरी

बार-बार बैटरी बदलने की परेशानी से बचाने के लिए पिक्सल टैग को लंबी बैटरी लाइफ के साथ तैयार किया गया है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी एक साल तक चल सकती है। बैटरी खत्म होने पर यूजर इसे खुद आसानी से बदल भी सकता है।

एंड्रॉयड फोन से सेटअप करना बेहद आसान

  • पिक्सल टैग को सेट करने के लिए बैटरी टैब निकालकर इसे एंड्रॉयड डिवाइस के पास लाना होगा। एंड्रॉयड 9 या इसके बाद के वर्जन वाले फोन के साथ यह तेजी से कनेक्ट हो जाता है।
  • कनेक्ट होने के बाद फाइंड हब एप में टैग से जुड़े सामान का नाम रखा जा सकता है। यूजर किसी कैटेगरी को चुनने के अलावा अपनी पसंद का कस्टम नाम भी दे सकता है। इतना ही नहीं, एक पिक्सल टैग को 10 लोगों तक शेयर किया जा सकता है, जिससे परिवार या दोस्तों के साथ इस्तेमाल होने वाली चीजों को ट्रैक करना आसान हो जाता है।

सामान पीछे छूटने से भी बचाएगा

  • कई बार लोग होटल में अपना पर्स या वॉलेट भूलकर बाहर निकल जाते हैं। इन मामलों से निपटने के लिए पिक्सल टैग में लेफ्ट बिहाइंड अलर्ट्स का विकल्प भी दिया गया है। इसे एक्टिवेट करने पर फोन आपको चेतावनी दे सकता है कि आप टैग से जुड़ी कोई जरूरी चीज पीछे छोड़ रहे हैं। साथ ही, अगर आपका फोन किसी अनजान टैग को लगातार आपके साथ चलते हुए पहचानता है, तो वह आपको अलर्ट करेगा। 
  • फोन यह भी बताएगा कि उस टैग को कैसे रिंग किया जाए और ऐसी स्थिति में आगे क्या कदम उठाने चाहिए। यह फीचर अनजान ट्रैकर्स से जुड़ी सुरक्षा चिंताओं को ध्यान में रखकर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Google Pixel Watch 5: 3000 नाइट्स ब्राइटनेस और 72 घंटे बैटरी के साथ भारत में लॉन्च; जानें कीमत व फीचर्स

गूगल पिक्सल टैग की कीमत

गूगल पिक्सल टैग की भारत में कीमत एक यूनिट वाले पैक के लिए 3,799 रुपये रखी गई है, जबकि चार पिक्सल टैग वाले पैक की कीमत 12,900 रुपये है। यह ट्रैकर नवंबर से गूगल इंडिया के ऑनलाइन स्टोर के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा। कंपनी ने इसके साथ एक साल की वारंटी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed