फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Gadgets ›   Google Pixel Watch 5 Launched India With 3,000 Nits Display

Google Pixel Watch 5: 3000 नाइट्स ब्राइटनेस और 72 घंटे बैटरी के साथ भारत में लॉन्च; जानें कीमत व फीचर्स

Thu, 13 Aug 2026 11:13 AM IST
जागृति शुक्ला टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Thu, 13 Aug 2026 11:13 AM IST
सार

Google Pixel Watch 5: गूगल ने भारत में पिक्सेल 11 सीरीज के साथ पिक्सेल वॉच 5 स्मार्टवॉच लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इसे 41mm और 45mm के दो साइज में पेश किया है। तो अगर आप भी प्रीमियम लुक्स और एडवांस्ड हेल्थ फीचर्स वाली स्मार्टवॉच खरीदने का प्लान बना रहे हैं? तो आइए जानते हैं गूगल पिक्सेल वॉच 5 की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की पूरी डिटेल।
 

विज्ञापन
Google Pixel Watch 5 Launched India With 3,000 Nits Display
गूगल पिक्सल वॉच 5 लॉन्च - फोटो : amarujala.com

विस्तार

Google Pixel Watch 5 Launched In India: गूगल ने भारतीय बाजार में अपनी फ्लैगशिप स्मार्टवॉच पिक्सल वॉच 5 को पिक्सल 11 सीरीज के साथ आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। 41mm और 45mm के दो साइज ऑप्शन्स में आई यह स्मार्टवॉच 3,000 नाइट्स की सुपर ब्राइट डिस्प्ले, पावरफुल स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 72 घंटे तक के धांसू बैटरी बैकअप के साथ पेश की गई है। जानिए इसके बारे में विस्तार से।
विज्ञापन


कलर्स के होंगे कितने ऑप्शन?
  • गूगल ने पिक्सल  वॉच 5 को कई कलर कॉम्बिनेशन में पेश किया है। इसमें ऑब्सीडियन के साथ मैट ब्लैक, फॉग के साथ पॉलिश्ड सिल्वर और ऑलिव के साथ सैटिन पाइराइट शामिल हैं। इसके अलावा 41mm मॉडल में शैम्पेन गोल्ड विद  कैन्यन बैंड का अतिरिक्त विकल्प भी मिलता है।
  • विज्ञापन
  • दोनों मॉडल में 100 प्रतिशत रिसाइकल्ड एल्युमिनियम हाउसिंग दी गई है और साथ में दूसरी जनरेशन का Active Band मिलता है।


डिस्प्ले में 3,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस
  • इसके अलावा वॉच में Actua 360 डिस्प्ले दिया गया है। इसे कस्टम 3D कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 कवर से प्रोटेक्शन मिलता है।
  • इसमें AMOLED LTPO पैनल है और इसकी पिक्सल डेंसिटी 320ppi है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक जाती है। स्मार्टवॉच में Always-on Display का सपोर्ट भी दिया गया है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • साथ ही रिफ्रेश रेट 1Hz से 60Hz तक डायनामिक है, यानी स्क्रीन की जरूरत के हिसाब से रिफ्रेश रेट बदल सकता है।

41mm और 45mm मॉडल की बैटरी
  • पिक्सेल वॉच 5 के दोनों साइज में अलग-अलग क्षमता की बैटरी दी गई है। 41mm मॉडल में 332mAh बैटरी है। ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले के साथ यह 30 घंटे तक चल सकती है, जबकि बैटरी सेवर मोड में बैटरी लाइफ 48 घंटे तक बताई गई है।
  • वहीं 45mm मॉडल में बड़ी 465mAh बैटरी दी गई है। यह ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले के साथ 40 घंटे तक और बैटरी सेवर मोड में 72 घंटे तक चल सकती है।

स्नैपड्रैगन प्लेटफॉर्म और Wear OS 7
  • इस घड़ी में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन W5 Gen 2 एक्सेलरेटेड प्लेटफॉर्म दिया गया है। इसी के साथ कॉर्टेक्स-M55 को-प्रोसेसर भी मिलता है। स्मार्टवॉच Wear OS 7 पर काम करती है और इसमें 64GB स्टोरेज दिया गया है।
  • साथ ही कनेक्टिविटी के लिए पिक्सल वॉच 5 में ब्लूटूथ 6.0, वाई-फाई, एनएफसी, अल्ट्रा-वाइडबैंड और डुअल-फ्रीक्वेंसी जीपीएस का सपोर्ट है। इससे वॉच में वायरलेस कनेक्टिविटी के साथ बेहतर लोकेशन ट्रैकिंग और कई स्मार्ट फीचर्स का इस्तेमाल किया जा सकता है।


कितनी है कीमत?
भारत में गूगल पिक्सल 5 की शुरुआती कीमत 42,999 है। इसे कंपनी की ओर से अलग-अलग साइज वेरिएंट में पेश किया गया है। 41mm वेरिएंट की कीमत लगभग 42,999 से शुरू होती है। जबकि 45mm वेरिएंट का प्राइज करीब 45,999 है।

हेल्थ और फिटनेस फीचर्स में क्या है खास?
  • हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग के लिए Pixel Watch 5 में कई सेंसर दिए गए हैं। इसमें ऑप्टिकल हार्ट-रेट सेंसर, ECG और SpO2 मॉनिटरिंग शामिल है।
  • इसके अलावा स्मार्टवॉच में स्किन टेम्परेचर सेंसिंग और cEDA-बेस्ड बॉडी रिस्पॉन्स ट्रैकिंग भी दी गई है। वॉच में कम्पास, ऑल्टीमीटर, एक्सेलेरोमीटर, जाइरोस्कोप और बैरोमीटर जैसे सेंसर भी मौजूद हैं।


5 ATM और IP68 रेटिंग
  • आईपी रेटिंग के मामले में इस घड़ी को 5 ATM वॉटर रेजिस्टेंस और IP68 रेटिंग दी गई है। इसके अलावा इसमें टचलेस वन-हैंडेड जेस्चर्स का सपोर्ट मिलता है।
  • गूगल ने इसमें हैप्टिक क्राउन भी दिया है। साथ ही वॉच में बिल्ट-इन माइक्रोफोन और स्पीकर मौजूद हैं।


किन एंड्रॉयड फोन के साथ करेगी काम ?
Google के अनुसार Pixel Watch 5 ज्यादातर ऐसे एंड्रॉयड 12 या उससे नए वर्जन वाले स्मार्टफोन के साथ काम करती है। यानी इसे इस्तेमाल करने के लिए यूजर के पास एंड्रॉयड 12 या नया वर्जन वाला फोन होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed