फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   motorola android 17 update eligible phones razr edge moto g list details

Motorola यूजर्स की हुई बल्ले-बल्ले: कंपनी ने जारी की Android 17 अपडेट पाने वाले फोन की लिस्ट, देखें

Wed, 12 Aug 2026 04:56 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Wed, 12 Aug 2026 04:56 PM IST
सार

Android 17 का अपडेट अब तेजी से दूसरे स्मार्टफोन तक पहुंच रहा है। ऐसे में Motorola ने भी अपने उन डिवाइस की आधिकारिक लिस्ट जारी कर दी है, जिन्हें नया सॉफ्टवेयर मिलेगा। Razr से लेकर Edge और Moto G सीरीज तक कई फोन इस लिस्ट में शामिल हैं। जानिए आपका फोन इस लिस्ट में शामिल है या नहीं।

विज्ञापन
motorola android 17 update eligible phones razr edge moto g list details
मोटोरोला के इन फोन्स में मिलेगा एंड्रॉयड 17 का अपडेट - फोटो : Motorola

विस्तार

Google के बाद अब स्मार्टफोन कंपनियां अपने डिवाइस के लिए Android 17 अपडेट की तैयारी तेज कर रही हैं। इसी कड़ी में Motorola ने अपने यूजर्स के लिए एक अहम जानकारी साझा की है। कंपनी ने Lenovo के आधिकारिक फोरम पर उन स्मार्टफोन्स की सूची जारी कर दी है, जिन्हें Android 17 का अपडेट दिया जाएगा।
विज्ञापन


लिस्ट में कंपनी की प्रीमियम Razr और Edge सीरीज के साथ-साथ लोकप्रिय Moto G लाइनअप के कई फोन शामिल हैं। कुछ डिवाइस के लिए बीटा टेस्टिंग भी शुरू हो चुकी है। Motorola Edge 2025 को Android 17 अपडेट मिलना शुरू हो चुका है, जबकि बाकी डिवाइस को आने वाले हफ्तों में अपडेट मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

Razr सीरीज के इन फोन को मिलेगा अपडेट

Motorola के फोल्डेबल स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वालों के लिए भी अच्छी खबर है। कंपनी ने कई पुराने और नए Razr मॉडल को Android 17 अपडेट के लिए एलिजिबल बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
  • Motorola Signature
  • Motorola Razr 70 Ultra
  • Motorola Razr 70 Plus
  • Motorola Razr 70
  • Motorola Razr Ultra 2026
  • Motorola Razr+ 2026
  • Motorola Razr 2026
  • Motorola Razr Fold 2026
  • Motorola Razr Fold 2025
  • Motorola Razr 60 Ultra
  • Motorola Razr 60s
  • Motorola Razr 60d
  • Motorola Razr 60
  • Motorola Razr Ultra 2025
  • Motorola Razr+ 2025
  • Motorola Razr 2025
  • Motorola Razr 50 Ultra
  • Motorola Razr+ 2024

Edge सीरीज भी लिस्ट में शामिल

Motorola Edge लाइनअप में भी काफी बड़ी संख्या में स्मार्टफोन Android 17 की लिस्ट में शामिल हैं:
  • Motorola Edge 2026
  • Motorola Edge 70 Pro+
  • Motorola Edge 70 Pro
  • Motorola Edge 70 Max
  • Motorola Edge 70 Neo
  • Motorola Edge 70 Plus
  • Motorola Edge 70 Fusion+
  • Motorola Edge 70 Fusion
  • Motorola Edge 70
  • Motorola Edge 2025
  • Motorola Edge 60 Stylus
  • Motorola Edge 60 Pro
  • Motorola Edge 60 Fusion
  • Motorola Edge 60
  • Motorola Edge 50 Ultra

कंपनी पहले ही कुछ मॉडल्स पर Android 17 का बीटा वर्जन टेस्ट कर रही है। इनमें Edge 70 Fusion, Edge 70, Edge 70 Pro और Edge 60 Pro जैसे फोन शामिल हैं।

Moto G सीरीज को भी नहीं भूली कंपनी

Android 17 का अपडेट सिर्फ महंगे फ्लैगशिप या फोल्डेबल फोन तक सीमित नहीं रहेगा। Motorola की लिस्ट में बजट और मिड-रेंज Moto G सीरीज के कई डिवाइस भी शामिल हैं:
  • Moto G Stylus 2026
  • Moto G Power 2026
  • Moto G Play 2026
  • Moto G 2026
  • Moto G 2025
  • Moto G Power 2025
  • Moto G Stylus 2025
  • Moto G Max
  • Moto G87
  • Moto G86
  • Moto G86 Power
  • Moto G77
  • Moto G77 Power
  • Moto G67
  • Moto G57
  • Moto G57 Power
  • Moto G47
  • Moto G37
  • Moto G37 Power

खास बात यह है कि Moto G57 Power जैसे बजट सेगमेंट के फोन को भी Android 17 बीटा मिलने लगा है। इस कीमत वाले सेगमेंट में इतनी जल्दी नया Android वर्जन मिलना इसे खास बनाता है।

Android 17 में Motorola फोन को क्या मिलेगा?

  • Android 17 अपडेट के साथ Motorola फोन के इंटरफेस में भी कई बदलाव देखने को मिलेंगे। नए सॉफ्टवेयर में स्टेटस बार आइकन और वॉल्यूम कंट्रोल पैनल को नए अंदाज में डिजाइन किया गया है, जो Pixel UI से ज्यादा मिलता-जुलता नजर आता है।
  • Settings एप को भी पहले की तुलना में साफ-सुथरा बनाया गया है। कई मेन्यू के नीचे दिखाई देने वाली अतिरिक्त जानकारी को हटाकर इंटरफेस को सरल किया गया है।
  • Android 17 में आने वाले सबसे दिलचस्प फीचर्स में Live Updates pill शामिल है। यह स्क्रीन के बीच में दिखाई देने वाला अपडेट बार है, जिसमें म्यूजिक, टाइमर, स्टॉपवॉच, मैप्स और दूसरी रियल-टाइम गतिविधियों की जानकारी एक नजर में देखी जा सकती है। इसका अनुभव कुछ हद तक iPhone के Dynamic Island जैसा हो सकता है।
  • इसके अलावा यूजर्स को Tinted Icons का विकल्प भी मिलेगा। इसकी मदद से ऐप ड्रॉअर में मौजूद आइकन को अपनी पसंद के टिंट में बदला जा सकेगा। इसके लिए ऐप डेवलपर की ओर से अलग से सपोर्ट देने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed