{"_id":"6a7c5c03a1c804dabf03e1c2","slug":"redmi-k100-pro-launch-200mp-camera-8580mah-battery-snapdragon-price-specifications-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Redmi K100 Pro लॉन्च: 200MP कैमरा और 8580mAh बैटरी से लैस; Snapdragon की पावर के साथ मिलेगी 100W चार्जिंग","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
Redmi K100 Pro लॉन्च: 200MP कैमरा और 8580mAh बैटरी से लैस; Snapdragon की पावर के साथ मिलेगी 100W चार्जिंग
Wed, 12 Aug 2026 05:12 PM IST
नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Wed, 12 Aug 2026 05:12 PM IST
सार
Redmi ने चीन में अपना नया K100 Pro स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह फोन कैमरा, बैटरी और परफॉर्मेंस तीनों मोर्चों पर दमदार नजर आता है। फोन में 200MP OIS कैमरा, 8580mAh बैटरी, 100W चार्जिंग और Snapdragon का फ्लैगशिप प्रोसेसर दिया गया है।
विज्ञापन
Redmi K100 Pro
- फोटो : Redmi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi ने चीन में अपनी नई K100 Pro सीरीज पेश की है। इस लाइनअप में Redmi K100 Pro और Redmi K100 Pro Max शामिल हैं। इनमें से K100 Pro को कंपनी ने ऐसे फ्लैगशिप फोन के तौर पर उतारा है, जिसमें बड़ी बैटरी के साथ हाई-एंड हार्डवेयर और कैमरा सेटअप दिया गया है।
फोन का डिजाइन भी सामान्य स्मार्टफोन से थोड़ा अलग है। इसके बैक पैनल पर कंपनी ने Firefly Chasing Light नाम का डिजाइन इस्तेमाल किया है। रियर ग्लास के नीचे एक फॉस्फोरेसेंट लेयर दी गई है, जिस पर लाइट पेन से डिजाइन बनाया जा सकता है। दिन में यह डिजाइन नजर नहीं आता, लेकिन अंधेरे में चमकने लगता है।
फोन में मेटल फ्रेम दिया गया है और इसे IP66, IP68 और IP69 रेटिंग मिली है। यानी धूल और पानी से सुरक्षा के साथ फोन की बॉडी को मजबूत बनाया गया है। पीछे कैमरा मॉड्यूल के साथ Bose स्पीकर्स और नोटिफिकेशन के लिए अलग-अलग लाइट इफेक्ट देने वाली फ्लोटिंग रिंग लाइट भी मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
फोन का डिजाइन भी सामान्य स्मार्टफोन से थोड़ा अलग है। इसके बैक पैनल पर कंपनी ने Firefly Chasing Light नाम का डिजाइन इस्तेमाल किया है। रियर ग्लास के नीचे एक फॉस्फोरेसेंट लेयर दी गई है, जिस पर लाइट पेन से डिजाइन बनाया जा सकता है। दिन में यह डिजाइन नजर नहीं आता, लेकिन अंधेरे में चमकने लगता है।
विज्ञापन
फोन में मेटल फ्रेम दिया गया है और इसे IP66, IP68 और IP69 रेटिंग मिली है। यानी धूल और पानी से सुरक्षा के साथ फोन की बॉडी को मजबूत बनाया गया है। पीछे कैमरा मॉड्यूल के साथ Bose स्पीकर्स और नोटिफिकेशन के लिए अलग-अलग लाइट इफेक्ट देने वाली फ्लोटिंग रिंग लाइट भी मिलती है।
विज्ञापन
185Hz डिस्प्ले और 4500 निट्स की ब्राइटनेस
- Redmi K100 Pro में 6.59 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले दी गई है। स्क्रीन में M11 luminous material का इस्तेमाल किया गया है, जिसका उद्देश्य बेहतर ब्राइटनेस, कलर एक्यूरेसी और पावर एफिशिएंसी देना है।
- डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 185Hz है, जबकि इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट 4800Hz तक जाता है। फोन की पीक ब्राइटनेस 4500 निट्स बताई गई है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
Snapdragon प्रोसेसर से मिलेगा फ्लैगशिप परफॉर्मेंस
- Redmi K100 Pro को Android 16 पर लॉन्च किया गया है, जिसके ऊपर कंपनी का HyperOS 3 इंटरफेस मिलता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट दिया गया है।
- यह Snapdragon Elite Gen 5 का कस्टमाइज्ड वर्जन है और इसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 4.6GHz तक है। कंपनी के अनुसार फोन ने 4.09 मिलियन से ज्यादा AnTuTu स्कोर हासिल किया है। मल्टीटास्किंग और हैवी ऐप्स के लिए इसमें LPDDR5X Ultra RAM का इस्तेमाल किया गया है।
200MP कैमरा के साथ ट्रिपल रियर सेटअप
- फोटोग्राफी के लिए Redmi K100 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसका सबसे बड़ा आकर्षण 200MP का मेन कैमरा है, जो OIS सपोर्ट के साथ आता है और इसका अपर्चर f/1.9 है।
- इसके साथ 50MP टेलीफोटो कैमरा दिया गया है, जो 10cm तक मैक्रो फोटोग्राफी भी कर सकता है। तीसरा सेंसर 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा है। फोन में 8K HDR वीडियो रिकॉर्डिंग और लॉसलेस क्रॉप जूम जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 32MP कैमरा दिया गया है।
8580mAh की बड़ी बैटरी, 100W चार्जिंग
- Redmi K100 Pro की सबसे बड़ी खूबियों में इसकी बैटरी भी शामिल है। कंपनी ने इसमें 8580mAh की बैटरी दी है, जो मौजूदा फ्लैगशिप स्मार्टफोन के मुकाबले काफी बड़ी है।
- इसे चार्ज करने के लिए 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा फोन 50W वायरलेस चार्जिंग भी सपोर्ट करता है।
- इतना ही नहीं, यह दूसरे डिवाइस को भी चार्ज कर सकता है। इसके लिए 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग और 22.5W वायरलेस रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।
Redmi K100 Pro की कीमत
- Redmi K100 Pro को चीन में कई रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में उतारा गया है। इसके 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की कीमत 3,699 युआन है, जिसकी कीमत भारतीय रुपये में करीब 52,300 रुपये होती है। वहीं 12GB RAM + 512GB वेरिएंट की कीमत 4,299 युआन यानी करीब 60,800 रुपये है।
- 16GB RAM वाले मॉडल की कीमत 256GB स्टोरेज के साथ 4,099 युआन यानी लगभग 58,000 रुपये और 512GB स्टोरेज के साथ 4,699 युआन यानी करीब 66,400 रुपये है।
- फिलहाल Redmi K100 Pro को चीन में लॉन्च किया गया है। भारत में इसकी लॉन्चिंग या कीमत को लेकर कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।