फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   google pixel 11 pixel 11 pro fold pixel watch 5 launch event time live stream features

Google Pixel 11 सीरीज 13 अगस्त को होगी लॉन्च: Pixel 11 Pro Fold और Watch 5 भी आएंगे, जानें लाइव इवेंट की डिटेल

Wed, 12 Aug 2026 02:47 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Wed, 12 Aug 2026 02:47 PM IST
सार

Google बहुत जल्द अपने Made by Google इवेंट में Pixel 11 सीरीज के साथ Pixel 11 Pro Fold और Pixel Watch 5 से पर्दा उठा सकती है। नए Tensor G6 चिप, Android 17 और Gemini AI फीचर्स के अलावा कंपनी कुछ सरप्राइज भी दे सकती है।

विज्ञापन
google pixel 11 pixel 11 pro fold pixel watch 5 launch event time live stream features
Google Pixel 11 Pro टीजर - फोटो : गूगल

विस्तार

गूगल 13 अगस्त को भारत अपनी नई Pixel 11 सीरीज से पर्दा उठाएगा। सर्च कंपनी गूगग अपने साल के बड़े हार्डवेयर इवेंट Made by Google का आयोजन करने जा रही है। इस इवेंट में कंपनी अपनी नई Pixel 11 सीरीज के साथ कई नए डिवाइस और AI फीचर्स पेश कर सकती है।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा नजर Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold पर रहने वाली है। इसके अलावा कंपनी Pixel Watch 5 भी लॉन्च कर सकती है। हालांकि Google ने अभी तक सभी प्रोडक्ट्स की जानकारी सार्वजनिक नहीं की है, लेकिन लॉन्च से पहले सामने आई रिपोर्ट्स और लीक्स से काफी कुछ पता चल चुका है।
विज्ञापन

कब और कहां देख सकते हैं लाइव?

  • भारतीय समय अनुसार गूगल का Made by Google इवेंट 13 अगस्त को रात 3:30 बजे से देखा जा सकेगा।
  • कंपनी इस लॉन्च इवेंट को अपने आधिकारिक Made by Google YouTube चैनल पर लाइव स्ट्रीम करेगी। यानी Pixel के नए डिवाइस देखने के लिए यूजर्स ऑनलाइन इवेंट से जुड़ सकते हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • इस बार इवेंट को कॉमेडियन Trevor Noah होस्ट करेंगे। बास्केटबॉल स्टार Stephen Curry और जापानी अभिनेत्री Ayami Nakajo के भी कार्यक्रम में नजर आने की उम्मीद है।

Pixel 11 सीरीज में क्या मिलेगा खास?

  • लीक्स के मुताबिक, Pixel 11 सीरीज का डिजाइन मौजूदा Pixel 10 लाइनअप से बहुत अलग नहीं होगा। Google बड़े डिजाइन बदलाव के बजाय फोन के अंदरूनी हार्डवेयर और AI अनुभव को ज्यादा मजबूत कर सकता है।
  • नई सीरीज में कंपनी का अगली पीढ़ी का Tensor G6 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। इसके साथ फोन Android 17 पर चल सकते हैं।
  • स्टोरेज को लेकर भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो Google बेस मॉडल में 128GB स्टोरेज को हटाकर सीधे 256GB स्टोरेज दे सकता है।

फोन में मिलेगा नया HiLight फीचर

Pixel 11 सीरीज में एक नया रियर नोटिफिकेशन फीचर भी चर्चा में है, जिसे कथित तौर पर HiLight नाम दिया जा सकता है। यह फीचर फोन के पीछे मौजूद लाइट के जरिए नोटिफिकेशन का संकेत दे सकता है। जैसे पसंदीदा कॉन्टैक्ट से कॉल आने पर यह लाइट एक्टिव हो सकती है। Gemini का इस्तेमाल करते समय फोन को उल्टा रखने पर भी इसका उपयोग किया जा सकता है। हालांकि, इस फीचर की पूरी जानकारी लॉन्च के दौरान ही साफ होगी।

Gemini AI पर रहेगा खास फोकस

Google इस साल अपने Pixel डिवाइस में AI को पहले से ज्यादा अहम भूमिका देने की तैयारी में है। Pixel 11 सीरीज में कंपनी के Gemini AI से जुड़े कई नए फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।
इनमें ऐसे AI अनुभव शामिल होने की उम्मीद है, जिन्हें Google ने इस साल की शुरुआत में प्रदर्शित किया था। कंपनी अपने Tensor प्रोसेसर और Gemini की मदद से Pixel को सिर्फ स्मार्टफोन नहीं, बल्कि ज्यादा उपयोगी AI असिस्टेंट बनाने की दिशा में आगे बढ़ सकती है।

Pixel Watch 5 भी हो सकती है लॉन्च

  • स्मार्टफोन के साथ Google अपनी नई स्मार्टवॉच Pixel Watch 5 भी पेश कर सकता है। लीक हुई जानकारी के अनुसार, इसका डिजाइन पिछली Pixel Watch सीरीज जैसा ही रह सकता है, लेकिन अंदर से इसमें हार्डवेयर अपग्रेड देखने को मिलेंगे।
  • कीमत को लेकर भी अच्छी खबर नहीं है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि Pixel Watch 5 की कीमत मौजूदा जनरेशन के मुकाबले ज्यादा हो सकती है।

Pixel Tag और Android XR भी दे सकते हैं सरप्राइज

  • Made by Google इवेंट में सिर्फ Pixel फोन और वॉच तक ही सीमित रहने की उम्मीद नहीं है। Google एक नया Pixel Tag भी पेश कर सकता है, जो Bluetooth tracker के तौर पर काम करेगा।
  • यह डिवाइस Apple के AirTag को टक्कर दे सकता है और Google के Find Hub नेटवर्क के साथ काम करने की उम्मीद है।
  • इसके अलावा कंपनी अपने Android XR ग्लासेज को लेकर भी नई जानकारी साझा कर सकती है। इन स्मार्ट ग्लासेज को Warby Parker और Gentle Monster जैसी कंपनियों के साथ मिलकर विकसित किया जा रहा है।
  • कुछ रिपोर्ट्स में Google के नए Googlebook लैपटॉप्स की झलक दिखाए जाने की भी चर्चा है, हालांकि इसे अभी ऑफिशियली कन्फर्म नहीं किया गया है।

कुल मिलाकर, Google का यह इवेंट सिर्फ नए Pixel फोन का लॉन्च नहीं होगा। कंपनी हार्डवेयर के साथ AI, Android और नए कंप्यूटिंग प्लेटफॉर्म को लेकर अपनी अगली रणनीति भी दिखा सकती है। अब देखना होगा कि Google अपने नए डिवाइस के साथ कितने सरप्राइज देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed