फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Gadgets ›   CMF Clip Pro Debuts With Smart Dial, Open-Ear Design

CMF Clip Pro Earbuds: 36 घंटे की बैटरी लाइफ और स्मार्ट नॉब के साथ सीएमएफ ने लान्च किए ओपन ईयर ईयरबड्स

Wed, 05 Aug 2026 02:18 PM IST
जागृति शुक्ला टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Wed, 05 Aug 2026 02:18 PM IST
सार

CMF earbuds: नथिंग के बजट सब-ब्रांड सीएमएफ ने अपना पहला ओपन-इयर क्लिप-ऑन ईयरबड सीएमएफ क्लिप प्रो ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। इसमें चार्जिंग केस पर यूनीक रोटेटिंग स्मार्ट डायल, एडीएसी ऑडियाे सपोर्ट और 36 घंटों तक दमदार बैटरी जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। आइए जानते हैं इसके अलावा इस ईयरबड में क्या खास मिलने वाला है और क्या यह भारत में भी उपलब्ध होगा। 
 

विज्ञापन
CMF Clip Pro Debuts With Smart Dial, Open-Ear Design
नथिंग CMF क्लिप प्रो - फोटो : nothing.tech

विस्तार

Nothing CMF Clip Pro: अपनी यूनिक डिजाइन और चार्जिंग केस पर दिए गए रोटेटिंग स्मार्ट डायल फीचर की वजह से यह ईयरबड लॉन्च होते ही काफी चर्चा में आ गया। क्योंकि अपनी कीमत के हिसाब से यह ईयरबड कई ऐसे प्रीमियम फीचर्स ऑफर करता है, जो आपको सिर्फ महंगे ऑडियो डिवाइसेस में ही देखने को मिल सकते हैं।
विज्ञापन


कितनी है कीमत और क्या भारत में होगा उपलब्ध?
  • सीएमएफ क्लिप प्रो को अलग-अलग ग्लोबल बाजार में पेश किया गया है, लेकिन फिलहाल भारत में इसके लॉन्च को लेकर कोई महत्वपूर्ण बात सामने नहीं आई है। 
  • विज्ञापन
  • अमेरिका में इसकी कीमत 99 डॉरल रखी गई है, हालांकि अर्ली प्री-ऑर्डर करने पर खरीददार को 79 का डिस्काउंट मिलेगा। यह 15 अगस्त से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • यूके में कीमत 79 पाउंड है, जो करीब 15 अगस्त से उपलब्ध हो सकता है। जापान में भी यह 15 अगस्त से ही मिलेगा।
  • यूरोप व अन्य ग्लोबल मार्केट्स में 15 सितंबर से उपलब्ध होने की उम्मीद जताई जा रही है।
  • अगर भारत की बात करें तो फिलहाल यह लॉन्च लिस्ट में शामिल नहीं है। नथिंग ने भारतीय बाजार के लिए अभी कोई आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है, हालांकि उम्मीद है कि CMF इसे बाद में भारत में ला सकता है।


कितने कलर में है उपलब्ध?
यह ईयरबड फिलहाल डार्क ग्रे, लाइट ग्रे और कोरल तीन आकर्षक रंगों में पेश किया गया है।

डिजाइन और इनोवेटिव Smart Dial
  • क्लिप-ऑन डिजाइन: नथिंग ईयर (ओपन) के ईयर-हुक डिजाइन के उलट, क्लिप प्रो तीन-पॉइंट क्लिप और फ्लेक्सिबल टाइटेनियम वायर C-ब्रिज का इस्तेमाल करता है। यह सीधे आपके कान के कार्टिलेज के बाहरी किनारे पर क्लिप हो जाता है।
  • लाइटवेट और प्रैक्टिकल: प्रत्येक बड का वजन महज 5.92 ग्राम है। इसमें दिए गए टैक्टाइल बटन्स इतने सुविधाजनक हैं कि आप दस्ताने पहनकर भी इन्हें आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • स्मार्ट डायल: इसके चार्जिंग केस पर एक रोटेटिंग डायल दिया गया है। इसे घुमाकर आप बिना स्मार्टफोन निकाले सीधे केस से ही वॉल्यूम, म्यूजिक प्लेबैक, कॉल्स और पेयरिंग मोड को कंट्रोल कर सकते हैं।



CMF Clip Pro के स्पेसिफिकेशंस
  • साउंड व ड्राइवर्स: इसमें अल्ट्रा बास टेक्नोलॉजी के साथ 10.8mm डुअल-मैग्नेट डायनेमिक ड्राइवर्स दिए गए हैं।
  • ऑडियो कोडेक्स: यह LDAC, AAC और SBC कोडेक्स को सपोर्ट करता है और Hi-Res Audio सर्टिफाइड है।
  • कनेक्टिविटी: ब्लूटूथ 5.4, डुअल-डिवा डिवाइस पेयरिंग, गूगन फास्ट पेयर और माइक्रोसॉफट स्विफ्ट पेयर और गेमिंग व वीडियो के लिए लो-लैग मोड का सपोर्ट मिलता है।
  • माइक्रोफोन: क्लियर कॉलिंग के लिए क्लियर वाॅइस टेक्नोलॉजी के साथ 4-माइक सेटअप मिलेगा।
Open ear, real sound

बैटरी बैकअप की बात करें तो वह तो एकदम जबदस्त है। प्रत्येक बड में 60mAh की बैटरी है, जो सिंगल चार्ज पर 10 घंटे तक संगीत या 6.5 घंटे तक कॉल टाइम देती है।
  • चार्जिंग केस: केस में 475mAh की बैटरी है। कुल मिलाकर 32.5 घंटे और लॉन्च बैटरी मोड में 36 घंटे का प्लेबैक टाइम मिलता है।
  • फास्ट चार्जिंग: केवल 10 मिनट की चार्जिंग में 4 घंटे का प्लेबैक मिलता है।
  • वॉटर रेसिस्टेंस: इयरबड्स को IP54 और केस को IPX2 रेटिंग मिली है।
  • वजन: प्रत्येक बड का वजन 5.92 ग्राम और केस का वजन 38.81 ग्राम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed