{"_id":"6a72fd2d2fc9a3124501bf6b","slug":"lava-probuds-xplore-25-launch-price-features-smart-display-popup-case-india-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lava Probuds Xplore 25°: स्मार्ट डिस्प्ले, पॉप-अप केस और 50 घंटे की बैटरी के साथ आए लावा के नए ईयरबड्स","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
Lava Probuds Xplore 25°: स्मार्ट डिस्प्ले, पॉप-अप केस और 50 घंटे की बैटरी के साथ आए लावा के नए ईयरबड्स
Wed, 05 Aug 2026 02:37 PM IST
नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Wed, 05 Aug 2026 02:37 PM IST
सार
Lava ने भारतीय बाजार में नए Probuds Xplore 25° TWS ईयरबड्स लॉन्च किए हैं। इनमें पॉप-अप मैकेनिज्म, 1.69 इंच का स्मार्ट डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी के ये ईयरबड्स बजट में फीचर-पैक्ड हैं।
विज्ञापन
भारत में पहली बार लॉन्च हुए पॉपअप डिजाइन वाले ईयरबड्स
- फोटो : लावा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय स्मार्टफोन और ऑडियो ब्रांड Lava ने देश में अपने नए Probuds Xplore 25° ट्रू वायरलेस (TWS) ईयरबड्स लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने इस डिवाइस को खास तौर पर उन युवाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया है, जो सिर्फ म्यूजिक सुनने के लिए नहीं, बल्कि स्टाइल और नए डिजाइन वाले गैजेट्स का भी अनुभव लेना चाहते हैं। आइए जानते हैं इन ईयरबड्स में कंपनी ने ऐसा क्या दिया है जो इन्हें खास बनाते हैं।
विज्ञापन
पॉप-अप केस और स्मार्ट डिस्प्ले बनाते हैं खास
- Lava Probuds Xplore 25° का चार्जिंग केस पारंपरिक डिजाइन से अलग है। इसमें मैकेनिकल पॉप-अप मैकेनिज्म दिया गया है, जिससे केस खोलने और बंद करने का अनुभव काफी प्रीमियम और आकर्षक बन जाता है।
- इसके अलावा केस में 1.69 इंच का TFT कलर डिस्प्ले भी मिलता है, जो बिना फोन निकाले ही बैटरी लेवल और कनेक्टिविटी जैसी जरूरी जानकारी दिखाता है। यह फीचर रोजमर्रा के इस्तेमाल को और सुविधाजनक बनाता है।
- कंपनी ने इसे कॉस्मिक ब्लैक, चारकोल ग्रे और आइवरी व्हाइट जैसे तीन रंगों में पेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
10mm ड्राइवर और गेमिंग मोड
- ऑडियो अनुभव को बेहतर बनाने के लिए इन ईयरबड्स में 10mm डायनेमिक ड्राइवर दिए गए हैं, जिन्हें दमदार बेस और साफ वोकल्स के लिए ट्यून किया गया है।
- कॉलिंग के दौरान बेहतर आवाज के लिए इसमें चार माइक्रोफोन के साथ इनवायरोमेंटल नॉइज कैंशिलेशन (ENC) तकनीक मिलती है, जो आसपास के शोर को कम करने का दावा करती है।
- मोबाइल गेमर्स के लिए कंपनी ने 35ms लो-लेटेंसी गेमिंग मोड भी दिया है, जिससे गेम खेलते समय ऑडियो और स्क्रीन के बीच की देरी कम हो जाती है।
50 घंटे तक बैटरी और फास्ट चार्जिंग
Lava का दावा है कि चार्जिंग केस और ईयरबड्स को मिलाकर 50 घंटे तक का कुल प्लेबैक टाइम मिलेगा। अगर बैटरी खत्म हो जाए, तो सिर्फ 10 मिनट की फास्ट चार्जिंग में करीब 4 घंटे तक म्यूजिक सुनने का समय मिल सकता है। यानी घर से निकलने से पहले थोड़ी देर चार्ज करके भी इन्हें इस्तेमाल किया जा सकता है।Bluetooth 5.3 और डुअल डिवाइस पेयरिंग
- ईयरबड्स में Bluetooth 5.3 के साथ डुअल डिवाइस पेयरिंग का सपोर्ट मिलता है। इससे यूजर एक साथ दो डिवाइस, जैसे स्मार्टफोन और लैपटॉप, से कनेक्ट रह सकते हैं और बिना दोबारा पेयर किए आसानी से उनके बीच स्विच कर सकते हैं।
- इसके अलावा IPX4 रेटिंग की वजह से ये पसीने और हल्की पानी की छींटों से सुरक्षित रहते हैं, जिससे इन्हें जिम और रोजमर्रा के इस्तेमाल में भी आसानी से उपयोग किया जा सकता है।