फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   google pixel 11 pro fold teased design confirmed launch date specifications india

Google Pixel 11 Pro Fold: लॉन्च से पहले सामने आया डिजाइन, 12 अगस्त को Samsung की बढ़ेगी टेंशन

Wed, 05 Aug 2026 12:25 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Wed, 05 Aug 2026 12:25 PM IST
सार

Google ने लॉन्च से पहले Pixel 11 Pro Fold को ऑफिशियली टीज कर दिया है। नया फोल्डेबल स्मार्टफोन पहले से ज्यादा पतला नजर आ रहा है और दमदार हार्डवेयर के साथ 12 अगस्त को दस्तक देगा। जानिए गूगल के इन नए फोल्डेबल फोन में क्या हो सकता है खास...

विज्ञापन
google pixel 11 pro fold teased design confirmed launch date specifications india
गूगल 12 अगस्त को लॉन्च करेगा Pixel 11 सीरीज - फोटो : गूगल

विस्तार

Google अपने नए फ्लैगशिप फोल्डेबल स्मार्टफोन Pixel 11 Pro Fold को 12 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले ग्लोबल लॉन्च इवेंट में पेश करने जा रहा है। भारत में भी इस डिवाइस की लॉन्चिंग तय मानी जा रही है। लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन की झलक दिखाकर इसके डिजाइन से पर्दा उठा दिया है।
विज्ञापन


पहली नजर में Pixel 11 Pro Fold पहले की तुलना में ज्यादा पतला दिखाई देता है और सीधे तौर पर Samsung Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Fold 8 Ultra 5G को चुनौती देता नजर आएगा। इस इवेंट में Google केवल Pixel 11 Pro Fold ही नहीं, बल्कि Google Pixel 11 और Google Pixel 11 Pro को भी लॉन्च करेगा।
विज्ञापन

पहले से ज्यादा पतला होगा Pixel 11 Pro Fold

  • Google की ओर से जारी टीजर में Pixel 11 Pro Fold का डिजाइन बेहद स्लिम दिखाई देता है। हालांकि कैमरा मॉड्यूल का लेआउट पिछले मॉडल जैसा ही नजर आता है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि कंपनी ने फोन के स्क्रीन के आस्पेक्ट रेश्यो में कोई बदलाव किया है या नहीं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • Pixel 11 और Pixel 11 Pro में Google ने नया Pixel Glow फीचर पेश किया है। हालांकि अभी तक यह कन्फर्म नहीं हुआ है कि यही फीचर Pixel 11 Pro Fold में भी मिलेगा या नहीं।

यह भी पढ़ें: Google Pixel 11 Pro Teaser: 6.3-इंच डिस्प्ले, Tensor G6 चिप और नई कैमरा टेक्नोलॉजी; अब तक क्या-क्या आया सामने?

स्टॉक एंड्रॉयड का मिलेगा बेहतरीन अनुभव

गूगल के स्मार्टफोन अपनी साफ-सुथरी और स्मूद स्टॉक एंड्रॉयड एक्सपीरियंस के लिए जाने जाते हैं। Pixel 11 Pro Fold में भी यूजर्स को बिना अतिरिक्त एप्स और कस्टम इंटरफेस वाला शुद्ध एंड्रॉयड अनुभव मिलने की उम्मीद है। टीजर के मुताबिक, फोन के दाईं ओर पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर दिए गए हैं।

क्या होंगे स्पेसिफिकेशन?

  • हालांकि कंपनी ने अभी आधिकारिक स्पेसिफिकेशन साझा नहीं किए हैं, लेकिन लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक Pixel 11 Pro Fold में अंदर की ओर 8 इंच का फोल्डेबल OLED डिस्प्ले और बाहर 6.4 इंच का OLED कवर डिस्प्ले मिल सकता है।
  • फोन में Google का नया Tensor G6 प्रोसेसर और Titan M3 Co-Processor दिए जाने की संभावना है। इसके साथ 16GB तक RAM और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज का विकल्प मिल सकता है।
  • सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के दोनों डिस्प्ले पर 10MP कैमरा सेंसर मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: स्मार्टवॉच के बाद अब Smartphone बाजार में उतरेगा Boltt: पहली बार लॉन्च करेगा अपना फोन; इतनी हो सकती है कीमत

Samsung के फोल्डेबल्स से होगी सीधी टक्कर

Google का नया फोल्डेबल स्मार्टफोन प्रीमियम सेगमेंट में Samsung के Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Fold 8 Ultra 5G को सीधी चुनौती देगा। कंपनी ने अभी कीमत और बाकी फीचर्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन 12 अगस्त के लॉन्च इवेंट में इन सभी जानकारियों से पर्दा उठ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed