फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   samsung galaxy s27 ultra camera downgrade s27 pro features launch

Samsung Galaxy S27 Ultra: बढ़ती लागत का असर! अपकमिंग फ्लैगशिप से एक कैमरा हटा सकती है कंपनी

Wed, 05 Aug 2026 01:39 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Wed, 05 Aug 2026 01:39 PM IST
सार

Samsung की अगली फ्लैगशिप Galaxy S27 Series को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Galaxy S27 Ultra पहली बार कम कैमरों के साथ आ सकता है। इसके पीछे की वजह और नए Pro मॉडल की एंट्री स्मार्टफोन बाजार में नई रणनीति का संकेत दे रही है।

विज्ञापन
samsung galaxy s27 ultra camera downgrade s27 pro features launch
पिछले कुछ महीनों में स्मार्टफोन चिप की कीमत तेजी से बढ़ी है। - फोटो : AI जनरेटेड

विस्तार

Samsung की अगली फ्लैगशिप Galaxy S27 Series लॉन्च होने में अभी समय है, लेकिन इसे लेकर लीक रिपोर्ट्स का सिलसिला शुरू हो चुका है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी अपने सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन Galaxy S27 Ultra में बड़ा बदलाव कर सकती है। दावा किया जा रहा है कि Samsung इस बार Ultra मॉडल से एक टेलीफोटो कैमरा हटा सकती है। अगर ऐसा होता है, तो Galaxy S Ultra सीरीज के इतिहास में यह पहली बार होगा जब कंपनी अपने टॉप-एंड फोन को केवल तीन रियर कैमरों के साथ पेश करेगी।
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग इस बदलाव के जरिए मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट कम करने की रणनीति पर काम कर रही है। माना जा रहा है कि मेमोरी चिप्स की बढ़ती लागत का असर भी कंपनी के इस फैसले की एक बड़ी वजह हो सकता है।
विज्ञापन

कौन-सा कैमरा होगा गायब?

  • सैमसंग के Ultra स्मार्टफोन्स में अब तक दो टेलीफोटो कैमरे मिलते रहे हैं। शुरुआती मॉडल्स में 3x और 10x ऑप्टिकल जूम लेंस दिए जाते थे। बाद में कंपनी ने 10x की जगह 5x टेलीफोटो कैमरा अपनाया, लेकिन 3x लेंस को बरकरार रखा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • अब सामने आई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Galaxy S27 Ultra से 10MP का 3x टेलीफोटो कैमरा हटाया जा सकता है। इसके बाद फोन में केवल तीन रियर कैमरे रह जाएंगे, जिनमें 200MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 50MP का 5x टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकता है।

samsung galaxy s27 ultra camera downgrade s27 pro features launch
Galaxy S27 Ultra के एक्सपेक्टेड फीचर्स - फोटो : एआई जनरेटेड

Samsung Galaxy S27 Series में मिल सकते हैं ये कैमरे

लीक रिपोर्ट के मुताबिक, Galaxy S27 लाइनअप के कैमरा स्पेसिफिकेशन कुछ इस तरह हो सकते हैं:
  • Galaxy S27: 50MP प्राइमरी + 12MP अल्ट्रावाइड + 10MP टेलीफोटो
  • Galaxy S27+: 50MP प्राइमरी + 12MP अल्ट्रावाइड + 10MP टेलीफोटो
  • Galaxy S27 Pro: 200MP प्राइमरी + 50MP अल्ट्रावाइड + 10MP (3x) टेलीफोटो
  • Galaxy S27 Ultra: 200MP प्राइमरी + 50MP अल्ट्रावाइड + 50MP (5x) टेलीफोटो

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Samsung अगले साल अपनी फ्लैगशिप लाइनअप में Galaxy S27 Pro नाम से नया मॉडल भी जोड़ सकती है। इसे Galaxy S27+ और Galaxy S27 Ultra के बीच रखा जाएगा।

कब होगी लॉन्चिंग?

Samsung से जुड़ी रिपोर्ट्स के अनुसार, Galaxy S27 Series को जनवरी या फरवरी 2027 में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इन लीक जानकारियों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। ऐसे में लॉन्च तक स्पेसिफिकेशन में बदलाव संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed