फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   Google Pixel 11 Pro vs Apple iPhone 17 Pro, Which Compact Flagship Smartphone Buy?

Pixel 11 Pro vs iPhone 17 Pro: गूगल और एपल के फोन्स में टक्कर; जानें कैमरा, डिस्प्ले और परफॉर्मेंस में कौन आगे

Thu, 13 Aug 2026 01:46 PM IST
जागृति शुक्ला टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Thu, 13 Aug 2026 01:46 PM IST
सार

Smartphone Comparison: गूगल ने भारत में अपनी लेटेस्ट पिक्सल 11 सीरीज लॉन्च की है, जिसमें पिक्सल 11, पिक्सल 11 प्रो, पिक्सल 11 प्रो एक्सएल और पिक्सल 11 प्रो फोल्ड शामिल हैं। इस लाइनअप में पिक्सल 11 Pro का सीधा मुकाबला एपल के प्रीमियम फ्लैगशिप आईफोन 17 प्रो से है। दोनों फोन साइज और प्रीमियम हार्डवेयर के मामले में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देते हैं, लेकिन फीचर्स और परफॉर्मेंस के मामले में दोनों कंपनियों का अप्रोच अलग है। आइए जानते हैं कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के मामले में कौन-सा स्मार्टफोन ज्यादा बेहतर है।
 

विज्ञापन
Google Pixel 11 Pro vs Apple iPhone 17 Pro, Which Compact Flagship Smartphone Buy?
गूगल पिक्सल 11 प्रो और आईफोन 17 प्रो में टक्कर - फोटो : google and apple

विस्तार

Google Pixel 11 Pro vs iPhone 17 Pro Comparison: गूगल की नई Pixel 11 सीरीज के आते ही स्मार्टफोन बाजार में हलचल तेज हो गई है। इस सीरीज का पिक्सल 11 Pro सीधे तौर पर एपल के आईफोन 17 Pro को कड़ी टक्कर देता है। दोनों ही फोन्स पावरफुल प्रोसेसर, एडवांस्ड AI फीचर्स और टॉप-क्लास कैमरे के साथ आते हैं। आइए देखते हैं कि फीचर्स और कीमत के मामले में इनमें से कौन-सा फोन बाजी मारता है।
विज्ञापन


Google Pixel 11 Pro vs iPhone 17 Pro: कैमरा, डिस्प्ले, परफॉर्मेंस और कीमत में कौन आगे?

गूगल ने भारत में अपनी पिक्सल 11 सीरीज लॉन्च कर दी है। गूगल का यह नया फोन टेंशर G6 और जेमिनी एआई इकोसिस्टम पर फोकस करता है, जबकि एपल अपने A19 प्रो चिप और एवल इंटेलिजेंस के साथ प्रीमियम अनुभव देता है। गूगल के आधिकारिक लॉन्च के बाद पिक्सल 11 Pro की भारत में शुरुआती कीमत करीब 1,19,999 है, जबकि 16GB+512GB मॉडल 1,34,999 में आता है।
विज्ञापन


Backside view showing off the Pixel Camera bar
विज्ञापन
विज्ञापन


डिजाइन और डिस्प्ले में कितना अंतर?
  • डिजाइन की बात करें, तो दोनों की काफी अट्रैक्टिव और आकार में काफी करीब हैं। आईफोन 17 Pro की ऊंचाई 5.91 इंच और चौड़ाई 2.83 इंच है, जबकि पिक्सल 11 Pro की ऊंचाई 6 इंच और चौड़ाई 2.8 इंच है। पिक्सल थोड़ा पतला है, जिसकी मोटाई 8.4mm है, जबकि iPhone 17 Pro की मोटाई 8.75mm है। दोनों का वजन करीब 204 ग्राम है।
  • हालांकि पीछे के डिजाइन में दोनों की पहचान अलग है। पिक्सल में ग्राहकों को गूगल का जाना-पहचाना हॉरिजॉन्टल कैमरा बार मिलता है, जबकि एपल ने रियर पर रेज्ड कैमरा प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया है। पिक्सल 11 Pro में आगे और पीछे गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 के साथ एल्युमिनियम फ्रेम दिया गया है।
  • इसके अलावा दोनों स्मार्टफोन्स में 6.3-इंच OLED डिस्प्ले और 120Hz तक का रिफ्रेश रेट है। आईफोन 17 प्रो सुपर रेटिना XDR में डिस्प्ले के साथ आता है, जिसका रिजॉल्यूशन 2,622x1,206 पिक्सल और पीक आउटडोर ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक है। वहीं पिक्सल 11 प्रो में सुपर एक्टुआ LTPO AMOLED पैनल है, जिसका रिजॉल्यूशन 2,856x1,280 पिक्सल और पीक ब्राइटनेस 3,600 निट्स तक है। पिक्सल का डिस्प्ले 1Hz से 120Hz तक डायनामिक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है।

iPhone 17 Pro, cosmic orange finish, partial back exterior, pro camera system in top left corner, 3 lenses, microphone, flash

दोनों में से किसका कैमरा ज्यादा बेहतर?
  • कैमरे के मामले में दोनों फोन की सबसे अहम खासियतों में से एक है, लेकिन कंपनियों का तरीका अलग-अलग है।
  • आईफोन 17 प्रो  में तीन 48MP रियर कैमरे मिलते हैं...प्राइमरी, अल्ट्रावाइड और टेलीफोटो। टेलीफोटो कैमरा 4x ऑप्टिकल जूम देता है और सेंसर क्रॉपिंग के जरिए अतिरिक्त ऑप्टिकल-क्वालिटी जूम उपलब्ध कराया जाता है। डिजिटल जूम 40x तक जाता है।
  • दूसरी ओर, पिक्सल 11 प्रो में 50MP प्राइमरी सेंसर दिया गया है, जिसका आकार 1/1.3-इंच है। इसके साथ 48MP अल्ट्रावाइड और 48MP टेलीफोटो कैमरा मिलता है। टेलीफोटो कैमरा 5x ऑप्टिकल जूम देता है और Google के Pro Zoom फीचर से 120x तक जूम का दावा है। Google की आधिकारिक स्पेसिफिकेशन जानकारी भी 50MP+48MP+48MP कैमरा सेटअप और 5x टेलीफोटो की पुष्टि करती है।
  • फोटोग्राफी प्रोसेसिंग में भी दोनों का अप्रोच अलग है। पिक्सेल 11 प्रो गूगल की कम्प्यूटेशनल फोटोग्राफी पर जोर देता है, जबकि एपल इमेज-प्रोसेसिंग तकनीक और कैमरा पाइपलाइन पर निर्भर करता है।



सेल्फी कैमरा भी काफी अलग
  • इतना ही नहीं दोनों की सेल्फी कैमरे में भी आपको ज्यादा अंतर देखने को मिल सकता है। सेल्फी के लिए Pixel 11 Pro में 42MP फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिसमें 103-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू है। यह कैमरा ऑटोफोकस और 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग भी सपोर्ट करता है।
  • वहीं iPhone 17 Pro में 18MP Center Stage कैमरा मिलता है। Apple का फोकस यहां रिजॉल्यूशन से ज्यादा फ्रेमिंग और सेंटर-स्टेज एक्सपीरियंस पर है।




परफॉर्मेंस में कौन ज्यादा दमदार?
  • अगर परफॉर्मेंस की बात करतें तो दोनों कंपनियों ने अपने-अपने फ्लैगशिप प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है।
  • आईफोन 17 प्रो में एपल A19 Pro चिप है, जिसमें सिक्स-कोर CPU, सिक्स-कोर GPU और 16-कोर न्यूरल इंजन दिया गया है।
  • वहीं, पिक्सल 11 Pro में गूगल टेंसर G6 प्रोसेसर मिलता है। भारत में इसका 256GB मॉडल 12GB RAM के साथ आता है, जबकि 512GB मॉडल 16GB RAM के साथ उपलब्ध है। गूगल ने AI वर्कलोड के लिए Tensor G6 की TPU क्षमता में पिछली पीढ़ी की तुलना में बड़ा सुधार बताया है। Pixel 11 Pro में Titan M3 सिक्योरिटी चिप भी दी गई है।
  • दोनों फोन में गर्मी को नियंत्रित करने के लिए वेपर-चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है।

Google Pixel 11 Pro falling gently into sand.

AI फीचर्स में कौन आगे?
  • एआई के मामले में दोनों कंपनियां अपने अलग इकोसिस्टम के साथ आगे बढ़ रही हैं।
  • आईफोन 17 प्रो में एपल इंटेलीजेंस है, जो ऑन-डिवाइस और क्लाउड प्रोसेसिंग के साथ Apple के पूरे इकोसिस्टम से जुड़ा है।
  • पिक्सल 11 Pro में Gemini इकोसिस्टम मिलता है। इसमें जेमिनी नैनो आधारित ऑन-डिवाइस एआई, सर्किल टू सर्च, लाइव ट्रांसलेट और अन्य एआई फीचर्स शामिल हैं।
  • यानी कहा जा सकता है कि एपल का फोकस उसके हार्डवेयर-सॉफ्टवेयर इंटीग्रेशन पर है, जबकि गूगल जेमिनी को फोन के रोजमर्रा के अनुभव के साथ गहराई से जोड़ रहा है।



बैटरी में किसका दावा मजबूत?
  • बैटरी के मामले में दोनों कंपनियां अलग आंकड़े नजर आते हैं।
  • आईफोन 17 प्रो वीडियो प्लेबैक में 33 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा करता है।
  • वहीं, पिक्सल 11 Pro में 4,850mAh बैटरी दी गई है और गूगल इसे 30 घंटे से ज्यादा चलने वाली बैटरी के रूप में पेश करता है। इसमें 25W Qi2.2 Pixelsnap वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी है।



कनेक्टिविटी और सिक्योरिटी
  • साथ ही पिक्सल 11 प्रो में पिक्सलस्नैप मैग्नेटिक एक्सेसरी सिस्टम मिलता है, जो Qi2.2 पर आधारित है। इसमें Titan M3 सिक्योरिटी चिप भी मौजूद है।
  • बायोमेट्रिक सुरक्षा में आईफोन 17 प्रो फेस आईडी पर निर्भर करता है, जबकि Pixel 11 Pro में फिंगरप्रिंट सेंसर और Face Unlock दोनों मिलते हैं।
  • दोनों फोन में IP68 रेटिंग भी दी गई है।

Close-up of HiLight glowing on the Pixel Camera bar.

भारत में कीमत में कितना फर्क?
  • देश में गूगल पिक्सल11 Pro की कीमत स्टोरेज और रैम वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग है। इसके 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 1,19,999 है, जबकि 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 1,34,999 रखी गई है। गूगल की भारत लॉन्च रिपोर्ट के मुताबिक Pixel 11 Pro की बिक्री ऑनलाइन और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स के जरिए की जा रही है।
  • वहीं आईफोन 17 प्रो  256GB की आधिकारिक शुरुआती कीमत 1,34,900 है। यानी शुरुआती कीमत के हिसाब से Pixel 11 Pro करीब 14,901 सस्ता है।


किसमें ज्यादा कलर ऑप्शंस?

कलर ऑप्शंस की बात करें तो आईफोन 17 प्रो में आपको कॉस्मिक ऑरेंज, डीप ब्लू, सिल्वर और पिक्सल 11 प्रो में कैन्यन, ऑलिव, फॉग और ऑब्सिडियन कलर मिल सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed