{"_id":"6a7d986ad1fa5f0e1c0c6f17","slug":"google-pixel-11-vs-pixel-10-comparison-specifications-features-details-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Google Pixel 11 Vs Pixel 10: पुराने से कितना अलग है नया फोन? जानिए 7 सवालों के जवाब","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
Google Pixel 11 Vs Pixel 10: पुराने से कितना अलग है नया फोन? जानिए 7 सवालों के जवाब
Thu, 13 Aug 2026 03:43 PM IST
नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Thu, 13 Aug 2026 03:43 PM IST
सार
गूगल का नया Pixel 11 बाजार में आ चुका है। बाहर से यह भले ही Pixel 10 जैसा दिखता है, लेकिन इसके अंदर हुए बदलाव शानदार हैं। क्या नया टेंसर G6 प्रोसेसर, 30x सुपर ज़ूम और लंबी बैटरी इसे अपग्रेड के लिए परफेक्ट बनाते हैं? आइए जानते हैं नए मॉडल में क्या खास है।
विज्ञापन
जानिए पहले से कितना बेहतर हुआ पिक्सल 11
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Google ने अपने नए फ्लैगशिप Pixel 11 को पेश कर दिया है। पहली नजर में यह फोन पिछले साल के Pixel 10 से बहुत अलग नजर नहीं आता। डिजाइन, डिस्प्ले और कैमरा हार्डवेयर का बड़ा हिस्सा लगभग वैसा ही है। लेकिन Google ने इस बार बदलाव वहां किए हैं, जहां रोजमर्रा के इस्तेमाल पर सीधा असर पड़ सकता है।
नए मॉडल में Tensor G6 प्रोसेसर, बेहतर सिक्योरिटी के लिए Titan M3, ज्यादा लंबी बैटरी लाइफ और तेज वायरलेस चार्जिंग दी गई है। इसके अलावा कैमरा में Super Zoom की क्षमता बढ़ाई गई है और AI फीचर्स को भी पहले से ज्यादा अहमियत दी गई है। ऐसे में सवाल यह है कि Pixel 11, Pixel 10 के मुकाबले कितना बड़ा बदलाव है।
डिजाइन में कितना बड़ा है बदलाव?
प्रोसेसर में क्या हैं अपग्रेड?
सिक्योरिटी में क्या हैं अपग्रेड?
Pixel 10 में Titan M2 सिक्योरिटी चिप दी गई थी। नए Pixel 11 में इसे Titan M3 से अपग्रेड किया गया है। इसके साथ एंड-टू-एंड सिक्योरिटी और Trusty जैसे सुरक्षा सिस्टम भी मौजूद हैं। यानी Google ने नए मॉडल में केवल परफॉर्मेंस बढ़ाने के बजाय डिवाइस की सुरक्षा को भी मजबूत करने पर ध्यान दिया है।
बैटरी कितनी हुई बेहतर?
कैमरा सेक्शन में क्या हैं अपग्रेड?
क्या अपग्रेड हुआ ऑपरेटिंग सिस्टम?
Pixel 11 के अपग्रेड कितने खास हैं?
विज्ञापन
नए मॉडल में Tensor G6 प्रोसेसर, बेहतर सिक्योरिटी के लिए Titan M3, ज्यादा लंबी बैटरी लाइफ और तेज वायरलेस चार्जिंग दी गई है। इसके अलावा कैमरा में Super Zoom की क्षमता बढ़ाई गई है और AI फीचर्स को भी पहले से ज्यादा अहमियत दी गई है। ऐसे में सवाल यह है कि Pixel 11, Pixel 10 के मुकाबले कितना बड़ा बदलाव है।
विज्ञापन
डिजाइन में कितना बड़ा है बदलाव?
- Pixel 11 और Pixel 10 दोनों का लुक लगभग एक जैसा है। दोनों फोन की लंबाई-चौड़ाई और मोटाई 152.8 × 72 × 8.6mm है। हालांकि, Pixel 11 का वजन 197 ग्राम है, जबकि Pixel 10 का वजन 204 ग्राम है। यानी नया फोन 7 ग्राम हल्का है।
- दोनों में 6.3 इंच का Actua OLED डिस्प्ले मिलता है। इसका रिजॉल्यूशन 1080×2424 पिक्सल और पिक्सल डेंसिटी 422ppi है। स्क्रीन 60Hz से 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। ब्राइटनेस के आंकड़े भी समान हैं, जो कि 2,000 निट्स HDR और 3,000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस लेवल है।
- स्क्रीन की सुरक्षा के लिए दोनों में Gorilla Victus 2 ग्लास दिया गया है। वहीं, एल्युमिनियम फ्रेम, पॉलिश्ड बैक और IP68 रेटिंग भी दोनों मॉडल में बरकरार है।
विज्ञापन
प्रोसेसर में क्या हैं अपग्रेड?
- हार्डवेयर के स्तर पर सबसे अहम बदलाव प्रोसेसर का है। Pixel 10 में Tensor G5 चिपसेट दिया गया था, जबकि Pixel 11 में Google ने Tensor G6 पेश किया है।
- नए प्रोसेसर से बेहतर परफॉर्मेंस के साथ AI आधारित फीचर्स को ज्यादा प्रभावी बनाने की उम्मीद है। Google का फोकस सिर्फ स्पीड बढ़ाने पर नहीं, बल्कि फोन की AI क्षमताओं को ज्यादा गहराई से सिस्टम में शामिल करने पर है।
- रैम के मामले में दोनों फोन में 12GB RAM मिलता है। Pixel 10 में 256GB स्टोरेज है, जबकि Pixel 11 में 256GB के साथ 512GB स्टोरेज का विकल्प भी उपलब्ध है।
सिक्योरिटी में क्या हैं अपग्रेड?
Pixel 10 में Titan M2 सिक्योरिटी चिप दी गई थी। नए Pixel 11 में इसे Titan M3 से अपग्रेड किया गया है। इसके साथ एंड-टू-एंड सिक्योरिटी और Trusty जैसे सुरक्षा सिस्टम भी मौजूद हैं। यानी Google ने नए मॉडल में केवल परफॉर्मेंस बढ़ाने के बजाय डिवाइस की सुरक्षा को भी मजबूत करने पर ध्यान दिया है।
बैटरी कितनी हुई बेहतर?
- Pixel 10 में 4,970mAh की बैटरी दी गई थी और कंपनी इसके साथ 24 घंटे से ज्यादा की बैटरी लाइफ का दावा करती थी। एक्सट्रीम बैटरी सेवर के इस्तेमाल से यह अवधि 100 घंटे तक पहुंच सकती थी।
- Pixel 11 में बैटरी क्षमता बढ़ाकर 4,985mAh की गई है। संख्या में अंतर भले बहुत छोटा है, लेकिन Google का दावा है कि नया फोन 30 घंटे से ज्यादा चल सकता है।
- एक्सट्रीम बैटरी सेवर फीचर अभी भी Pixel की बड़ी खूबियों में शामिल है।
- चार्जिंग में भी महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलता है। दोनों फोन 30W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करते हैं, लेकिन वायरलेस चार्जिंग की क्षमता Pixel 10 के 15W से बढ़कर Pixel 11 में 25W हो गई है।
कैमरा सेक्शन में क्या हैं अपग्रेड?
- कैमरा सेटअप देखने पर Pixel 11 और Pixel 10 के बीच बहुत बड़ा अंतर नजर नहीं आता। दोनों में 48MP का वाइड कैमरा, 13MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10.8MP टेलीफोटो कैमरा दिया गया है।
- मुख्य बदलाव Super Zoom में है। Pixel 10 जहां 20x तक Super Zoom देता है, वहीं Pixel 11 में इसे बढ़ाकर 30x किया गया है। इससे दूर मौजूद सब्जेक्ट को कैप्चर करने में नए मॉडल को बढ़त मिल सकती है।
- फ्रंट में दोनों फोन में 10.5MP Dual PD कैमरा मिलता है, जो 95 डिग्री अल्ट्रा-वाइड फील्ड ऑफ व्यू सपोर्ट करता है।
- वीडियो रिकॉर्डिंग के मामले में भी दोनों में 4K वीडियो को 24, 30 और 60fps पर रिकॉर्ड करने का विकल्प मिलता है।
क्या अपग्रेड हुआ ऑपरेटिंग सिस्टम?
- Pixel सीरीज की खास पहचान उसका AI और सॉफ्टवेयर अनुभव रहा है और Pixel 11 इसे और आगे ले जाता है। इसमें Gemini AI, Gemini Nano, Live और दूसरे AI एप्स का सपोर्ट मिलता है।
- नए मॉडल में HiLight नाम का अतिरिक्त फीचर भी शामिल किया गया है। इसके अलावा Circle to Search, Live Translate और Call Assist जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं।
- सॉफ्टवेयर में भी एक पीढ़ी का बदलाव हुआ है। Pixel 10 Android 16 के साथ आता है, जबकि Pixel 11 को Android 17 के साथ पेश किया गया है।
Pixel 11 के अपग्रेड कितने खास हैं?
- अगर आप Pixel 10 इस्तेमाल कर रहे हैं, तो Pixel 11 का अपग्रेड आपको बहुत ज्यादा इंप्रेस नहीं करेगा। डिस्प्ले, डिजाइन और कैमरा सेंसर के बड़े हिस्से में ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं।
- लेकिन नए फोन में कई छोटे सुधार एक साथ मिलते हैं, जेसै Tensor G6, Titan M3 सिक्योरिटी चिप , ज्यादा बैटरी बैकअप, तेज वायरलेस चार्जिंग, 30x सुपर जूम, 512GB स्टोरेज विकल्प और अतिरिक्त AI फीचर्स।
- यही वजह है कि Pixel 11 को किसी पूरी तरह नए फोन के बजाय Pixel 10 की ज्यादा पॉलिश और ज्यादा स्मार्ट पीढ़ी कहना सही होगा। नया फोन खरीदने वालों के लिए यह ज्यादा आकर्षक विकल्प है, जबकि Pixel 10 यूजर्स को अपग्रेड का फैसला अपनी प्राथमिकताओं के हिसाब से करना होगा।