{"_id":"6a7e960ca0779a35d0012c1c","slug":"oracle-fresh-layoffs-after-21000-job-cuts-this-year-ai-infrastructure-investment-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओरेकल में फिर छंटनी की तैयारी: इस साल पहले ही जा चुकी हैं 21 हजार नौकरियां; एआई पर अरबों डॉलर के खर्च का दबाव","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
ओरेकल में फिर छंटनी की तैयारी: इस साल पहले ही जा चुकी हैं 21 हजार नौकरियां; एआई पर अरबों डॉलर के खर्च का दबाव
Fri, 14 Aug 2026 09:46 AM IST
नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Fri, 14 Aug 2026 09:46 AM IST
सार
Oracle Fresh Layoffs: ओरेकल एक बार फिर बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की संख्या घटाने की तैयारी में है। रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर से पहले कई टीमों में नौकरियों में दोहरे अंक की कटौती हो सकती है। यह फैसला ऐसे समय आया है, जब कंपनी एआई इंफ्रास्ट्रक्चर पर भारी निवेश कर रही है।
विज्ञापन
कंपनी बढ़ा रही एआई पर फोकस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर बढ़ती होड़ कंपनियों को जहां अरबों डॉलर खर्च करने के लिए मजबूर कर रही है, वहीं इसका असर कर्मचारियों की नौकरियों पर भी दिखाई देने लगा है। इस साल लगभग 21 हजार कर्मचारियों की छंटनी करने के बाद अमेरिकी टेक कंपनी ओरेकल (Oracle) एक और बड़ी छंटनी की तैयारी कर रही है। बिजनेस इंसाइडर की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इसी महीने कर्मचारियों की संख्या कम कर सकती है।
रिपोर्ट के अनुसार, ओरेकल ने अपने मैनेजरों से ऐसे कर्मचारियों की पहचान करने को कहा है, जिनकी नौकरियां प्रस्तावित छंटनी की चपेट में आ सकती हैं। यह प्रक्रिया कंपनी की दूसरी वित्तीय तिमाही शुरू होने से पहले, यानी 1 सितंबर से पहले पूरी किए जाने की उम्मीद है। कुछ टीमों में कर्मचारियों की संख्या में दोहरे अंक के प्रतिशत तक कटौती किए जाने की बात भी सामने आई है।
विज्ञापन
रिपोर्ट के अनुसार, ओरेकल ने अपने मैनेजरों से ऐसे कर्मचारियों की पहचान करने को कहा है, जिनकी नौकरियां प्रस्तावित छंटनी की चपेट में आ सकती हैं। यह प्रक्रिया कंपनी की दूसरी वित्तीय तिमाही शुरू होने से पहले, यानी 1 सितंबर से पहले पूरी किए जाने की उम्मीद है। कुछ टीमों में कर्मचारियों की संख्या में दोहरे अंक के प्रतिशत तक कटौती किए जाने की बात भी सामने आई है।
विज्ञापन
पहले ही जा चुकी हैं 21 हजार नौकरियां
- यह खबर इसलिए भी अहम है क्योंकि कंपनी इस साल पहले ही बड़े पैमाने पर नौकरियों में कटौती कर चुकी है। वित्त वर्ष 2026 के दौरान ओरेकल के कर्मचारियों की संख्या करीब 21,000 घट गई, जो उसके कुल वर्कफोर्स का लगभग 13 फीसदी है।
- इस कटौती के बाद कंपनी में करीब 1.41 लाख कर्मचारी रह गए हैं। ऐसे में नई छंटनी ओरेकल के वर्कफोर्स को और छोटा कर सकती है।
विज्ञापन
एआई पर खर्च कर्मचारियों पर पड़ रहा भारी
- दिलचस्प बात यह है कि ओरेकल में छंटनी की खबर ऐसे समय में सामने आई है, जब कंपनी एआई से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़े पैमाने पर खर्च रही है। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने एआई इंफ्रास्ट्रक्चर पर करीब 55.7 अरब डॉलर खर्च किए।
- इस भारी निवेश को जारी रखने के लिए कंपनी ने करीब 43 अरब डॉलर का कर्ज भी लिया है। इसके अलावा मौजूदा वित्त वर्ष में ओरेकल कर्ज और इक्विटी के जरिए लगभग 40 अरब डॉलर और जुटाने की योजना बना रही है।
- यानी कंपनी एक तरफ एआई और क्लाउड कारोबार की क्षमता बढ़ाने के लिए भारी पूंजी लगा रही है, तो दूसरी तरफ कर्मचारियों से जुड़े खर्चों को कम करने की कोशिश कर रही है।
क्लाउड बिजनेस में मजबूत मांग
ओरेकल के लिए तस्वीर पूरी तरह नकारात्मक नहीं है। कंपनी की क्लाउड सेवाओं की मांग तेजी से बढ़ रही है और एआई कंप्यूटिंग क्षमता की जरूरत इसके कारोबार को आगे बढ़ा रही है। लेकिन एआई इंफ्रास्ट्रक्चर में किए जा रहे बड़े निवेश ने निवेशकों के बीच चिंता भी बढ़ाई है। इसका असर कंपनी के शेयरों पर भी पड़ा है और इस साल ओरेकल के शेयरों में उल्लेखनीय गिरावट देखी गई है।ओरेकल ने अभी नहीं की पुष्टि
- रिपोर्ट्स के मुताबिक, सामने आई नई छंटनी की खबरों को लेकर ओरेकल या उसके अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई सार्वजनिक पुष्टि नहीं की गई है। इसलिए कितने कर्मचारियों की छंटनी की जाएगी, इसका प्रस्तावित आंकड़ा फिलहाल साफ नहीं है।
- हालांकि, कंपनी के वित्तीय आंकड़े यह जरूर दिखाते हैं कि पुनर्गठन की लागत में काफी इजाफा हुआ है। रॉयटर्स की जून में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, ओरेकल ने वित्त वर्ष 2026 में सेवरेंस और अन्य पुनर्गठन खर्चों पर 1.84 अरब डॉलर खर्च किए। एक साल पहले यह रकम सिर्फ 37.4 करोड़ डॉलर थी।
- ऐसे में अगर इस महीने नई छंटनी होती है, तो यह ओरेकल की एआई-केंद्रित विस्तार रणनीति और लागत कम करने की कोशिश के बीच बढ़ते संतुलन का एक और संकेत होगी।