Independence Day Scam: आपको भी आया है 15 अगस्त पर 5,000 वाला मैसेज? भूलकर भी न करें ये गलती, जानें कैसे बचें
Independence Day 2026 Scam Alert: आज यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक नया और खतरनाक स्कैम तेजी से फैल रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि पीएम मोदी आज देश के नागरिकों को पांच हजार का मुफ्त कैश ग्रांट दे रहे हैं। आइए जानते हैं इस फर्जी ऑफर का पूरा सच और ऑनलाइन फ्रॉड से सुरक्षित रहने के तरीके।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस वायरल विज्ञापन में दावा किया गया है कि केंद्र सरकार स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर हर नागरिक को पांच हजार की कैश ग्रांट (नकद सहायता) दे रही है। इस राशि को पाने के लिए यूजर्स से उनके बैंक अकाउंट और व्यक्तिगत विवरण मांगे जा रहे हैं।
क्या है पूरा सच?
- पीआईबी की फैक्ट चैक यूनिट ने इस पूरे मामले की पड़ताल की है और इसे पूरी तरह से फर्जी बताया है। उनका कहना है कि भारत सरकार या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से ऐसी किसी भी स्वतंत्रता दिवस कैश ग्रांट या नकद पुरस्कार की घोषणा नहीं की गई है।
- यह विज्ञापन और इसके साथ शेयर किए जा रहे लिंक्स यूजर्स का डेटा चुराने और बैंक खातों से पैसे साफ करने के लिए फैलाए जा रहे हैं।
🚨 SCAM ALERT!
⚠️ A fraudulent advertisement is being shared on social media falsely claiming that Prime Minister Narendra Modi is offering an Independence Day Cash Grant of ₹5,000 and requesting users' bank account details. #PIBFactCheck:
❌ This advertisement is #Fake.… pic.twitter.com/p3USK3A9dV— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) August 15, 2026
ऐसे फ्रॉड से बचने के लिए क्या करना चाहिए?
अगर आपके पास भी सोशल मीडिया या किसी मैसेजिंग एप पर ऐसा कोई लिंक आता है, तो तुरंत सावधान हो जाइए। साथ ही नीचे बताए गए इन स्टेप्स को फॉलो करें।
- फर्जी लिंक्स से दूर रहें: किसी भी अनजान, संदिग्ध या लुभावने ऑफर वाले लिंक पर भूलकर भी क्लिक न करें।
- जानकारी कभी न शेयर करें: कभी भी अनवेरिफाइड वेबसाइट्स या मैसेज में आए फॉर्म पर अपने बैंक अकाउंट नंबर, OTP, व्यक्तिगत पहचान या बैंकिंग डिटेल्स कभी दर्ज न करें।
- आधिकारिक स्रोतों से पुष्टि करें: किसी भी सरकारी योजना, सब्सिडी या रिफंड की घोषणा पर भरोसा करने से पहले हमेशा भारत सरकार के आधिकारिक वेबसाइट से ही पुष्टि करें।
- फर्जी मैसेज आगे न भेजें: बिना सत्यापन किए ऐसे किसी भी मैसेज को अपने रिश्तेदारों या व्हाट्सएप ग्रुप्स में फॉरवर्ड करने से बचें।