फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   Independence Day Scam Alert, Fake ₹5,000 Grant Ad Circulates Online

Independence Day Scam: आपको भी आया है 15 अगस्त पर 5,000 वाला मैसेज? भूलकर भी न करें ये गलती, जानें कैसे बचें

Sat, 15 Aug 2026 02:52 PM IST
जागृति शुक्ला टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Sat, 15 Aug 2026 02:52 PM IST
सार

Independence Day 2026 Scam Alert: आज यानी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक नया और खतरनाक स्कैम तेजी से फैल रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि पीएम मोदी आज देश के नागरिकों को पांच हजार का मुफ्त कैश ग्रांट दे रहे हैं। आइए जानते हैं इस फर्जी ऑफर का पूरा सच और ऑनलाइन फ्रॉड से सुरक्षित रहने के तरीके।
 

विज्ञापन
Independence Day Scam Alert, Fake ₹5,000 Grant Ad Circulates Online
सोशल मीडिया पर फैल रहा यह मैसेज - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

Fake PM Modi 5000 Cash Grant Scheme: स्वतंत्रता दिवस 2026 पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक और टेलीग्राम पर एक नया साइबर फ्रॉड तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें साइबर ठग लोगों को झांसा देने के लिए  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर और फर्जी विज्ञापनों का इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस वायरल विज्ञापन में दावा किया गया है कि केंद्र सरकार स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर हर नागरिक को पांच हजार की कैश ग्रांट (नकद सहायता) दे रही है। इस राशि को पाने के लिए यूजर्स से उनके बैंक अकाउंट और व्यक्तिगत विवरण मांगे जा रहे हैं।
विज्ञापन


क्या है पूरा सच?
  • पीआईबी की फैक्ट चैक यूनिट ने इस पूरे मामले की पड़ताल की है और इसे पूरी तरह से फर्जी बताया है। उनका कहना है कि भारत सरकार या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से ऐसी किसी भी स्वतंत्रता दिवस कैश ग्रांट या नकद पुरस्कार की घोषणा नहीं की गई है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • यह विज्ञापन और इसके साथ शेयर किए जा रहे लिंक्स यूजर्स का डेटा चुराने और बैंक खातों से पैसे साफ करने के लिए फैलाए जा रहे हैं।


ऐसे फ्रॉड से बचने के लिए क्या करना चाहिए?
अगर आपके पास भी सोशल मीडिया या किसी मैसेजिंग एप पर ऐसा कोई लिंक आता है, तो तुरंत सावधान हो जाइए। साथ ही नीचे बताए गए इन स्टेप्स को फॉलो करें।
  • फर्जी लिंक्स से दूर रहें: किसी भी अनजान, संदिग्ध या लुभावने ऑफर वाले लिंक पर भूलकर भी क्लिक न करें।
  • जानकारी कभी न शेयर करें: कभी भी अनवेरिफाइड वेबसाइट्स या मैसेज में आए फॉर्म पर अपने बैंक अकाउंट नंबर, OTP, व्यक्तिगत पहचान या बैंकिंग डिटेल्स कभी दर्ज न करें।
  • आधिकारिक स्रोतों से पुष्टि करें: किसी भी सरकारी योजना, सब्सिडी या रिफंड की घोषणा पर भरोसा करने से पहले हमेशा भारत सरकार के आधिकारिक वेबसाइट से ही पुष्टि करें।
  • फर्जी मैसेज आगे न भेजें: बिना सत्यापन किए ऐसे किसी भी मैसेज को अपने रिश्तेदारों या व्हाट्सएप ग्रुप्स में फॉरवर्ड करने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed