{"_id":"6a8047606d3b1277730c17b8","slug":"airtel-starts-free-starlink-mobile-connectivity-africa-whatsapp-without-towers-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हाट्सएप चलाने के लिए नहीं होगी सिम डेटा-टावर की जरुरत: Airtel ने शुरू की फ्री सैटेलाइट सर्विस, ऐसे उठाएं लाभ","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
व्हाट्सएप चलाने के लिए नहीं होगी सिम डेटा-टावर की जरुरत: Airtel ने शुरू की फ्री सैटेलाइट सर्विस, ऐसे उठाएं लाभ
Sat, 15 Aug 2026 04:32 PM IST
जागृति शुक्ला
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति शुक्ला
Updated Sat, 15 Aug 2026 04:32 PM IST
सार
Airtel Free Satellite Mobile Connectivity: टेलीकॉम कंपनी एयटेल ने एलन मंस्क की कंपनी स्पेस एक्स के साथ साझेदारी करके फ्री सैटेलाइट-टू-मोबाइल कनेक्टिविटी सर्विस की शुरुआत की है। इसके तहत जिन इलाकों में मोबाइल टावर या रेगुलर नेटवर्क नहीं है, वहां भी यूजर्स सीधे सैटेलाइट के जरिए कनेक्टेड रह सकेंगे। आइए जानते हैं इस नई सर्विस के बारे में विस्तार से।
विज्ञापन
एयरटेल ने शुरू की मुफ्त स्टारलिंक मोबाइल कनेक्टिविटी सुविधा
- फोटो : airtel.in
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SpaceX Starlink Direct to Cell Airtel: जिन इलाको में सामान्य नेटवर्क नहीं पहुंचता, वहां भी अब कंपैटिबल स्मार्टफोन को सीधे सैटेलाइट से कनेक्ट किया जा सकेगा। इसके लिए अलग से किसी स्टारलिंक डिश या सैटेलाइट फोन की जरूरत नहीं होगी। दरअसल दूरदराज के इलाकों और नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में कनेक्टिविटी की समस्या को खत्म करने के लिए Airtel ने एलन मस्क की अंतरिक्ष कंपनी SpaceX के साथ हाथ मिला लिया है। इस पार्टनरशिप के तहत एयरटेल ने अफ्रीका में सैटेलाइट-टू-मोबाइल (Direct-to-Cell) कनेक्टिविटी सर्विस की शुरुआत कर दी है। कंपनी फिलहाल अपने योग्य यूजर्स को 30 दिनों के लिए मुफ्त सैटेलाइट कनेक्टिविटी ऑफर कर रही है।
बिना सिम डेटा कैसे काम करेगा व्हाट्सएप?
सैटेलाइट-टू-मोबाइल सर्विस की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें ट्रेडिशनल सिम डेटा या मोबाइल टावर की आवश्यकता नहीं होती।
कैसे काम करेगी यह सर्विस?
कैसे करें रजिस्ट्रेशन?
कंपनी का कहना है कि स्पेसएक्स के साथ इस साझेदारी का उद्देश्य उन ग्रामीण, दूरस्थ और कम सुविधा वाले क्षेत्रों तक इंटरनेट और मैसजिंग की पहुंच बनाना है, जहां आज तक पारंपरिक मोबाइल टावर नहीं पहुंच सके हैं।
विज्ञापन
बिना सिम डेटा कैसे काम करेगा व्हाट्सएप?
सैटेलाइट-टू-मोबाइल सर्विस की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें ट्रेडिशनल सिम डेटा या मोबाइल टावर की आवश्यकता नहीं होती।
- लाइट-डेटा एप्स सपोर्ट: शुरुआती चरण में इस नेटवर्क पर व्हाट्सएप और एसएमएस जैसे हल्के एप्स आसानी से काम करेंगे, जिन्हें बहुत कम डेटा की जरूरत होती है।
- इमरजेंसी और कम्युनिकेशन: बिना मोबाइल नेटवर्क वाली जगहों (Dead Zones) में फंसे यूजर्स के लिए यह सेवा काफी फायदेमंद साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कैसे काम करेगी यह सर्विस?
- इसकी सबसे खास बात है कि इस सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए ग्राहकों को किसी विशेष सैटेलाइट फोन या स्टारलिंक डिश की जरूरत नहीं पड़ेगी। यहां पर एक बात ध्यान रखना जरूरी है कि यह सेवा सीधे आपके कम्पैटिबल (समर्थित) एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर काम करेगी।
- खुले आसमान की जरूरत: बेहतर सर्विस और मजबूत सिग्नल के लिए यूजर के ऊपर आसमान साफ होना चाहिए। इमारतों के अंदर या जहां सैटेलाइट सिग्नल में रुकावट होगी, वहां कनेक्टिविटी प्रभावित हो सकती है।
कैसे करें रजिस्ट्रेशन?
- अगर आप भी इस फ्री सर्विस का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा। कंपनी के अनुसार यूजर्स माईएयरटेल एप के जरिए अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं।
- केवल एलिजिबल यूजर्स को ही 30 दिनों के लिए यह फ्री सर्विस मुहैया कराई जाएगी। यह सेवा फिलहाल सपोर्टेड एंड्रॉयड डिवाइसेस पर नियमों और शर्तों के तहत उपलब्ध है।
कंपनी का कहना है कि स्पेसएक्स के साथ इस साझेदारी का उद्देश्य उन ग्रामीण, दूरस्थ और कम सुविधा वाले क्षेत्रों तक इंटरनेट और मैसजिंग की पहुंच बनाना है, जहां आज तक पारंपरिक मोबाइल टावर नहीं पहुंच सके हैं।