{"_id":"6a828233b06a26fd3f0f62c4","slug":"best-tablets-under-10000-india-budget-4g-tablet-buying-guide-hindi-details-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tablets Under ₹10,000: 10 हजार रुपये में कौन-सा टैबलेट खरीदें? पढ़ाई से लेकर एंटरटेनमेंट तक ये हैं बेस्ट ऑप्शन","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
Tablets Under ₹10,000: 10 हजार रुपये में कौन-सा टैबलेट खरीदें? पढ़ाई से लेकर एंटरटेनमेंट तक ये हैं बेस्ट ऑप्शन
Mon, 17 Aug 2026 09:08 AM IST
नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Mon, 17 Aug 2026 09:08 AM IST
सार
स्मार्टफोन से बड़ी स्क्रीन और लैपटॉप से ज्यादा पोर्टेबल डिवाइस चाहिए तो टैबलेट बेहतर विकल्प हो सकता है। अब मार्केट में 10,000 रुपये के आसपास टैबलेट के कई मॉडल मिलते हैं। जानिए इस बजट में किस टैबलेट में बेहतर रैम-स्टोरेज, बड़ी स्क्रीन, 4G कनेक्टिविटी या लंबी बैटरी मिलती है।
विज्ञापन
10,000 रुपये में ये हैं किफायती टैबलेट्स के बेस्ट ऑप्शन
- फोटो : lenovo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज के डिजिटल दौर में हाइब्रिड वर्क कल्चर, ऑनलाइन एजुकेशन और ओटीटी एंटरटेनमेंट ने हमारी जिंदगी में गहरी पैठ बना ली है। स्मार्टफोन की छोटी स्क्रीन पर लंबे समय तक आंखें गड़ाए रखना जहां थकाऊ होता है, वहीं हर जगह भारी लैपटॉप ढोना भी व्यावहारिक नहीं है। ऐसे में टैबलेट एक परफेक्ट 'मिडिल-ग्राउंड' बनकर उभरते हैं। एक वक्त था जब अच्छे फीचर्स वाले टैबलेट्स के लिए 20 से 30 हजार रुपये का बजट होना लाजमी माना जाता था, लेकिन अब बाजार का गणित पूरी तरह बदल चुका है।
10,000 रुपये से भी कम कीमत में टेक कंपनियां अब पावरफुल प्रोसेसर, 4G कनेक्टिविटी, एचडी डिस्प्ले और दमदार बैटरी वाले डिवाइस पेश कर रही हैं। यदि आपका बजट सीमित है और आप अपने घर, बच्चों की पढ़ाई या ऑफिस के काम के लिए एक पैसा वसूल टैबलेट की तलाश में हैं, तो आइए बाजार के सबसे बेहतरीन विकल्पों पर नजर डालते हैं।
स्क्रीन का साइज: वीडियो देखने और ऑनलाइ क्सासेज के लिए 10 इंच के आसपास की बड़ी या Full HD स्क्रीन बेहतर अनुभव दे सकती है।
बैटरी: टैबलेट की बड़ी स्क्रीन ज्यादा पावर ले सकती है। इसलिए करीब 5,000mAh से 7,000mAh या उससे ज्यादा क्षमता वाली बैटरी वाले मॉडल को खरीदना बेहतर विकल्प हो सकता है।
4G या सिर्फ Wi-Fi: घर में लगातार Wi-Fi उपलब्ध है तो Wi-Fi मॉडल से खर्च कम किया जा सकता है। लेकिन सफर या फील्ड वर्क के लिए 4G LTE सिम सपोर्ट ज्यादा उपयोगी रहेगा।
सॉफ्टवेयर: Android 13 या Android 14 जैसे नए वर्जन वाले डिवाइस चुनना बेहतर हो सकता है, क्योंकि नए एप्स और सुरक्षा अपडेट के साथ इनकी उपयोगिता लंबे समय तक बनी रह सकती है।
कुल मिलाकर, ₹10,000 के बजट में सबसे अच्छा टैबलेट वही होगा जो आपकी जरूरत से मेल खाए। सिर्फ बड़ी स्क्रीन या ज्यादा मेगापिक्सल देखकर फैसला करने के बजाय रैम, स्टोरेज, बैटरी, कनेक्टिविटी और सॉफ्टवेयर को साथ में देखना ज्यादा समझदारी होगी।
विज्ञापन
10,000 रुपये से भी कम कीमत में टेक कंपनियां अब पावरफुल प्रोसेसर, 4G कनेक्टिविटी, एचडी डिस्प्ले और दमदार बैटरी वाले डिवाइस पेश कर रही हैं। यदि आपका बजट सीमित है और आप अपने घर, बच्चों की पढ़ाई या ऑफिस के काम के लिए एक पैसा वसूल टैबलेट की तलाश में हैं, तो आइए बाजार के सबसे बेहतरीन विकल्पों पर नजर डालते हैं।
विज्ञापन
Redmi Pad SE 8.7 4G
- अगर पढ़ाई, ऑफिस के सामान्य काम और सफर के दौरान इस्तेमाल के लिए एक संतुलित टैबलेट चाहिए, तो Redmi Pad SE 8.7 4G एक प्रमुख विकल्प है। इसकी कीमत करीब 9,499 रुपये बताई गई है।
- इसमें 8.7 इंच का डिस्प्ले, 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलता है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाने का विकल्प भी है। टैबलेट में 6,650mAh बैटरी, 8MP रियर और 5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।
- कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE सिम सपोर्ट और डुअल-बैंड वाई-फाई मिलता है। ऑनलाइन क्लास, वीडियो मीटिंग, ई-बुक पढ़ने और सामान्य गेमिंग जैसे कामों के लिए यह कॉम्बिनेशन उपयोगी हो सकता है।
विज्ञापन
Acer Iconia Tab 8.7
- करीब 9,990 रुपये की कीमत वाला Acer Iconia Tab 8.7 (iM9-12M) उन खरीदारों को आकर्षित कर सकता है, जो नए Android वर्जन और ब्रांड वैल्यू को प्राथमिकता देते हैं।
- इसमें 8.7 इंच IPS डिस्प्ले, 4GB रैम और 64GB स्टोरेज है। टैबलेट Android 14 आधारित सॉफ्टवेयर पर चलता है और इसमें 5,100mAh बैटरी दी गई है।
- वेब ब्राउजिंग, सोशल मीडिया, दस्तावेजों पर काम और रोजमर्रा के सामान्य इस्तेमाल के लिए यह विकल्प देखा जा सकता है।
Lenovo Tab M10 FHD Plus
- अगर टैबलेट खरीदने का मुख्य मकसद फिल्में, सीरीज और वीडियो देखना है, तो Lenovo Tab M10 FHD Plus पर नजर डाल सकते हैं। इसकी कीमत करीब 9,500 रुपये बताई गई है।
- इसमें 10.3 इंच का Full HD IPS LCD डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1920x1200 पिक्सल है। इसमें MediaTek Helio P22T ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 2GB रैम और 32GB स्टोरेज मिलता है।
- 5,000mAh बैटरी और Dolby Atmos सपोर्ट वाले डुअल स्पीकर्स इसे मल्टीमीडिया के लिए खास बनाते हैं। हालांकि 2GB रैम की वजह से इसे भारी मल्टीटास्किंग के बजाय वीडियो स्ट्रीमिंग और डिजिटल रीडिंग जैसे कामों के लिए ज्यादा उपयुक्त माना जा सकता है।
DOMO Slate SL40
- करीब 8,449 रुपये की कीमत वाला DOMO Slate SL40 बड़ी स्क्रीन और कैमरा को प्राथमिकता देने वालों के लिए एक बजट विकल्प है।
- इसमें 10.1 इंच HD स्क्रीन, MediaTek Helio MT6750 प्रोसेसर, 13MP रियर और 5MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसकी इंटरनल मेमोरी क्षमता 128GB तक है।
- फोटो स्कैन करने, दस्तावेज कैप्चर करने और सामान्य ऑफिस डेटा रखने जैसे कामों में इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
Ai+ PulseTab और iKall N20 Plus भी विकल्प
- Ai+ PulseTab की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,000mAh बैटरी और 6GB रैम है। ऐसे यूजर्स के लिए यह विकल्प उपयोगी हो सकता है, जिन्हें लंबे समय तक टैबलेट इस्तेमाल करना पड़ता है और बार-बार चार्जिंग पसंद नहीं है।
- वहीं iKall N20 Plus में 10.1 इंच की बड़ी स्क्रीन मिलती है। यह स्कूल प्रोजेक्ट, असाइनमेंट और ई-लर्निंग जैसे सामान्य कामों के लिए बजट विकल्प के तौर पर देखा जा सकता है।
टैबलेट खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
रैम और प्रोसेसर: कम से कम 4GB रैम वाला मॉडल चुनना बेहतर रहेगा। 2GB रैम वाले टैबलेट बेसिक वीडियो देखने और ई-बुक पढ़ने के लिए ठीक हो सकते हैं, लेकिन ज्यादा ऐप या मल्टीटास्किंग में परेशानी आ सकती है।स्क्रीन का साइज: वीडियो देखने और ऑनलाइ क्सासेज के लिए 10 इंच के आसपास की बड़ी या Full HD स्क्रीन बेहतर अनुभव दे सकती है।