फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Gadgets ›   tecno pova ai buds pro launch price features call recording ai translation

Tecno POVA AI Buds Pro हुआ लॉन्च: म्यूजिक और कॉलिंग के साथ लाइव ट्रांसलेशन, 40 घंटे चलेगी बैटरी, जानें कीमत

Fri, 14 Aug 2026 03:12 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Fri, 14 Aug 2026 03:12 PM IST
सार

Tecno ने POVA AI Buds Pro को ऐसे फीचर्स के साथ पेश किया है, जो इन्हें सामान्य वायरलेस ईयरबड्स से अलग बनाते हैं। इनमें कॉल रिकॉर्डिंग, AI समरी, रियल-टाइम ट्रांसलेशन और 40 घंटे चलने वाली बैटरी दी गई है।

विज्ञापन
tecno pova ai buds pro launch price features call recording ai translation
Tecno Pova AI Buds Pro - फोटो : Tecno

विस्तार

वायरलेस ईयरबड्स अब सिर्फ म्यूजिक और कॉलिंग तक सीमित नहीं रह गए हैं। टेक्नोलॉजी कंपनियां इनमें ऐसे AI फीचर्स जोड़ रही हैं, जो रोजमर्रा के काम को भी आसान बना सकें। इसी दिशा में Tecno ने POVA AI Buds Pro लॉन्च किए हैं। कंपनी के नए ईयरबड्स बातचीत रिकॉर्ड करने, उसे समरी में बदलने और लाइव ट्रांसलेशन जैसे फीचर्स के साथ आते हैं।
विज्ञापन


इन ईयरबड्स की एक और खासियत यह है कि इनमें कुछ काम सीधे डिवाइस पर किए जा सकते हैं। यानी हर छोटे काम के लिए फोन निकालने या किसी अलग एप पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन


Tecno POVA AI Buds Pro की कीमत
  • Tecno POVA AI Buds Pro की कीमत 14,999 रुपये रखी गई है। इनकी बिक्री 22 अगस्त से Amazon और Flipkart पर शुरू होगी। 
  • लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहक बैंक ऑफर समेत इन्हें 12,499 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीद सकेंगे। यानी शुरुआती बिक्री के दौरान इनकी कीमत सामान्य लॉन्च प्राइस से कम पड़ेगी।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

Hybrid नॉइज कैंशिलेशन और 8 माइक्रोफोन
  • Tecno POVA AI Buds Pro में 48dB हाइब्रिड एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) दिया गया है। इसका मकसद आसपास के शोर को कम करके सुनने और बातचीत का अनुभव बेहतर करना है।
  • कॉल और रिकॉर्डिंग की क्वालिटी सुधारने के लिए ईयरबड्स में कुल 8 माइक्रोफोन दिए गए हैं। इसके अलावा डिवाइस को IP55 रेटिंग मिली है, जो इसे धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा देती है।
  • इसमें डुअल डिवाइस पेयरिंग भी है। इसकी मदद से यूजर एक ही समय में दो डिवाइस कनेक्ट रख सकता है और जरूरत के मुताबिक PC से फोन कॉल पर आसानी से स्विच कर सकता है।

बटन दबाते ही शुरू होगी रिकॉर्डिंग
  • Tecno POVA AI Buds Pro ईयरबड्स का सबसे दिलचस्प फीचर इन-बिल्ट रिकॉर्डिंग है। चार्जिंग केस पर दिए गए एक बटन की मदद से क्विक रिकॉर्डिंग शुरू की जा सकती है।
  • इसके लिए हर बार फोन निकालने या किसी एप को खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कंपनी के मुताबिक, ईयरबड्स में मौजूद बिल्ट-इन स्टोरेज चार घंटे से ज्यादा की रिकॉर्डिंग संभाल सकता है।
  • यह फीचर खास तौर पर मीटिंग, क्लास, इंटरव्यू या क्लाइंट बातचीत के दौरान काम आ सकता है, जहां जरूरी बातों को बाद में दोबारा सुनने की जरूरत पड़ती है।

बातचीत खत्म होते ही AI बनाएगा समरी
  • POVA AI Buds Pro सिर्फ बातचीत रिकॉर्ड करके उसे छोड़ नहीं देता। AI फीचर रिकॉर्ड की गई बातचीत को प्रोसेस करके शॉर्ट समरी, अगले कदमों की लिस्ट या पूरी ट्रांसक्रिप्ट तैयार कर सकता है।
  • किसी लंबी मीटिंग के बाद पूरी रिकॉर्डिंग दोबारा सुनने के बजाय यूजर जरूरी चर्चाओं और आगे किए जाने वाले कामों का संक्षिप्त सार देख सकता है। इससे मीटिंग के दौरान बनाए गए बिखरे हुए नोट्स को व्यवस्थित करने में भी मदद मिल सकती है।

12 भारतीय भाषाओं में रियल-टाइम ट्रांसलेशन
ईयरबड्स में रियल-टाइम ट्रांसलेशन का फीचर भी दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, इसके जरिए 12 भारतीय भाषाओं में बातचीत का अनुवाद किया जा सकता है।

40 घंटे तक चलेगी बैटरी
बैटरी के मामले में भी POVA AI Buds Pro को लंबी दूरी का साथी बनाने की कोशिश की गई है। कंपनी के अनुसार, ईयरबड्स और चार्जिंग केस को मिलाकर कुल 40 घंटे तक का प्लेबैक मिल सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed