फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   ChatGPT Quiz, Reservation Search, Google Drive Support Now Rolling Out

ChatGPT Features: ओपनएआई ने पेश किए फीचर्स, रिजर्वेशन सर्च से लेकर क्विज तक अब चुटकियों में होंगे ये काम

Sun, 16 Aug 2026 04:56 PM IST
जागृति शुक्ला टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Sun, 16 Aug 2026 04:56 PM IST
सार

ChatGPT new features: अब चैटजीपीटी सिर्फ आपके सवालों का जवाब देने तक सीमित नहीं है। अब इसमें और भी शानदार फीचर्स जोड़े गए हैं। जिससे अब यूजर्स आसानी से क्विज बना सकते हैं, बोलकर रेस्टोरेंट टेबल रिजर्व कर सकते हैं और सीधे गूगल ड्राइव की फाइल्स लिंक कर सकते हैं। आइए जानते हैं यह नए फीचर्स कैसे काम करेंगे और कौन से प्लान यूजर्स को विज्ञापन दिखाई देंगे। जानिए सबकुछ विस्तार से।

विज्ञापन
ChatGPT Quiz, Reservation Search, Google Drive Support Now Rolling Out
चैटजीपीटी में जुड़े कई फीचर्स - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

OpenAI latest features: ओपनएआई अब चैटजीपीटी को काफी स्मार्ट बनाने की कोशिश कर रहा है। कंपनी ने इसमें क्विज, रिजर्वेशन सर्च, गूगल ड्राइव से फाइल्स जोड़ना और बेहतर सजेशंस जैसे कई नए फीचर्स पेश करना शुरू किया है। इन अपडेट्स की जानकारी चैटजीपीटी के कंज्यूमर प्राेडक्ट लीड एडम फैरी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी। इसके अलावा भारत में चैटजीपीटी विज्ञापन के भी संकेत मिल रहे हैं।
विज्ञापन


जानिए इन नए फीचर्स के बारे में विस्तार से...
 

अब चैटजीपीटी पर खेले क्विज
  • नए फीचर्स में सबसे दिलचस्प क्विजहै। अब यूजर चैटजीपीटी से किसी भी विषय पर अपना टेस्ट लेने के लिए कह सकता है।
  • जैसे मान लीजिए अगर आप क्विज मी ऑन हिस्ट्री लिखते हैं, तो चैटजीपीटी उसी चैट के अंदर क्विज तैयार कर सकता है। इससे विद्यार्थी किसी विषय की तैयारी करने के बाद अपनी जानकारी को तुरंत परख सकते हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • यह फीचर सिर्फ छात्रों के लिए ही नहीं, बल्कि किसी नए विषय को सीखने या अपनी जानकारी को रिवाइज करने वाले यूजर्स के लिए भी उपयोगी हो सकता है।

अब ChatGPT से Reservation भी खोज सकेंगे
  • इतना ही नहीं, ओपनएआई ने घूमने और खाने की शौकीन लोगों का भी खास ध्यान रखना है। जल्द ही चैटजीपीटी को रिजर्वेशन फीचर भी मिल रहा है। इसमें यूजर को अपनी जरूरत को बहुत तकनीकी या सटीक तरीके से लिखने की आवश्यकता नहीं होगी।
  • जैसे मान लीजिएआप चैटजीपीटी से कह सकते हैं कि अगले शनिवार दो लोगों के लिए ऐसा रेस्टोरेंट खोजें जहां अच्छी आउटडोर सीटिंग हो। यानी यूजर सामान्य भाषा में अपनी पसंद बता सकता है और चैटजीपीटी उस जरूरत के आधार पर विकल्प खोजने में मदद कर सकता है।

 पेड यूजर्स के लिए गूगल ड्राइव सपोर्ट
  • पेड चैटजीपीटी यूजर्स के लिए गूगल ड्राइव से फाइल सीधे चैटजीपीटी लाइब्रेबी में जोड़ने का विकल्प भी शुरू किया जा रहा है।
  • यूजर प्लस मेन्यू के जरिए Add from Library विकल्प चुनकर Drive में स्टोर डॉक्यूमेंट्स और दूसरी फाइल्स को चैटजीपीटी के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • इससे उन यूजर्स के लिए काम आसान हो सकता है जिन्हें बार-बार अपनी ड्राइव में रखी रिपोर्ट, डॉक्यूमेंट या दूसरी फाइल्स के बारे में चैटजीपीटी से सवाल पूछने पड़ते हैं।

और क्या-क्या होगा आसान?
  • इसके अलावा गूगल ड्राइव सपोर्ट के बाद यूजर अपनी जरूरी फाइल को लाइब्रेबी में जोड़कर आगे की चैट में उसका इस्तेमाल कर सकेगा।
  • उदाहरण के लिए किसी रिपोर्ट को बार-बार अपलोड करने के बजाय उसे लाइब्रेबी में जोड़कर उसके डेटा, सारांश या कंटेंट से जुड़े सवाल पूछना आसान हो सकता है।

कहां मिलेंगे सजेशंस?
ओपनएआई  पेड यूजर्स के लिए बेहतर सजेशंस भी जोड़ रहा है। ये सुझाव चैटजीपीटी के होम पेज पर दिखाई देंगे। इसका उद्देश्य यूजर्स को चैट शुरू करने के लिए नए आइडिया देना और प्लेटफॉर्म के अलग-अलग फीचर्स का इस्तेमाल आसान बनाना है।

भारत में चैटजीपीटी  ज्ञापन को लेकर भी संकेत
  • इन नए फीचर्स के बीच भारत में चैटजीपीटी विज्ञापनों का विस्तार करने की तैयारी करता हुआ भी दिखाई दे रहा है।
  • कुछ भारतीय यूजर्स को कंपनी की ओर से प्राइवेसी पॉलिसी में आने वाले बदलावों से जुड़ा ईमेल मिला है। इसमें चैटजीपीटी में विज्ञापनों के काम करने और यूजर कंट्रोल्स से जुड़ी जानकारी शामिल किए जाने की बात कही गई है।
  • हालांकि, भारत में चैटजीपीटी विज्ञापन को लेकर अभी तक आधिकारिक लॉन्च डेट सामने नहीं आई है।

किन यूजर्स को दिख सकते हैं विज्ञापन?
  • कंपनी के अपडेट के मुताबिक विज्ञापन Free और Go प्लान पर दिखाई दे सकते हैं।
  • वहीं प्लस, प्रो, बिजनेस, एंटरप्राइज और एजुकेशन प्लान के यूजर्स को विज्ञापन नहीं दिखाए जाएंगे।
  • कंपनी के मुताबिक विज्ञापन को स्पॉन्सर्ड कंटेंट के तौर पर स्पष्ट रूप से लेबल किया जाएगा, ताकि यूजर उसे सामान्य चैटजीपीटी जवाब से अलग पहचान सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed