{"_id":"6a81a9a86f2a86b2980d453e","slug":"transfer-whatsapp-chats-media-from-android-to-iphone-without-losing-history-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Android से iPhone पर शिफ्ट हो रहे?: व्हाट्सएप डेटा ट्रांसफर करने से पहले कर लें यह काम, वरना रुक जाएगी प्रोसेस","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
Android से iPhone पर शिफ्ट हो रहे?: व्हाट्सएप डेटा ट्रांसफर करने से पहले कर लें यह काम, वरना रुक जाएगी प्रोसेस
Mon, 17 Aug 2026 08:00 AM IST
जागृति शुक्ला
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति शुक्ला
Updated Mon, 17 Aug 2026 08:00 AM IST
सार
WhatsApp chats transfer: क्या आपने भी नया आईफोन खरीदा है और उसमें अपना पुराना व्हाट्सएप लॉग इन करना चाहते हैं, लेकिन चैट हिस्ट्री, फोटो और वीडियो खोने का डर सता रहा है? तो अब इस डर को भूल जाइए। इस बेहद आसान प्रक्रिया की मदद से आप बिना एक भी मैसेज गंवाए आसानी से एंड्रॉइड से आईफोन में अपनी व्हाट्सएप चैट ट्रांसफर कर सकते हैं। लेकिन ट्रांसफर शुरू करने से पहले आईफोन में कौन-सा जरूरी बदलाव करना पड़ता है और कौन-कौन सी चीजें ट्रांसफर नहीं होंगी? जानिए इस लेख में।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
WhatsApp chat transfer Android to iPhone: अगर आप एंड्रायड फोन से आईफोन पर शिफ्ट कर रहे हैं और व्हाट्सएप की पुरानी चैट, फोटो, वीडियो और दूसरे सपोर्टेड मीडिया को भी साथ रखना चाहते हैं, तो इसके लिए चैट ट्रांसफर की सुविधा इस्तेमाल की जा सकती है। इस प्रक्रिया के जरिए बातचीत की हिस्ट्री और सपोर्टेड मीडिया को नए व्हाट्सएप में ले जाया जा सकता है।
ट्रांसफर शुरू करने से पहले दोनों डिवाइस में पर्याप्त बैटरी और स्टोरेज होना चाहिए। साथ ही वाई-फाई कनेक्शन स्थिर होना जरूरी है और दोनों फोन में व्हाट्सएप के लिए एक ही फोन नंबर इस्तेमाल किया जाना चाहिए।
ट्रांसफर से पहले इन बातों का रखें ध्यान
क्या-क्या ट्रांसफर हो सकता है?
इस प्रक्रिया के जरिए व्हाट्सएप मैसेज और सपोर्टेड मीडिया को एंड्रॉयड से आईफोन में मैसेज, फोटो, वीडियो, वॉइस नोट्स व अन्य सपोर्टेड मीडिया ट्रांसफर किया जा सकता है।
क्या Google Drive या iCloud बैकअप की जरूरत होगी?
इस प्रक्रिया में डेटा को सीधे एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस में ट्रांसफर किया जाता है। इसलिए चैट माइग्रेशन के लिए गूगल ड्राइव या आईक्लाउड बैकअप पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं होती। हालांकि, ट्रांसफर शुरू करने से पहले जरूरी डेटा का बैकअप रखना अतिरिक्त सुरक्षा के लिहाज से उपयोगी हो सकता है।
व्हाट्सएप चैट ट्रांसफर की क्या सीमाएं हैं?
विज्ञापन
ट्रांसफर शुरू करने से पहले दोनों डिवाइस में पर्याप्त बैटरी और स्टोरेज होना चाहिए। साथ ही वाई-फाई कनेक्शन स्थिर होना जरूरी है और दोनों फोन में व्हाट्सएप के लिए एक ही फोन नंबर इस्तेमाल किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
ट्रांसफर से पहले इन बातों का रखें ध्यान
- अगर आपने ट्रांसफर से पहले इन बातों का ध्यान नहीं दिया, तो यह प्रक्रिया बीच में ही रूक सकती है। एंड्रॉयड और एंड्रॉयड दोनों को पर्याप्त चार्ज रखें। दोनों डिवाइस में डेटा रखने के लिए पर्याप्त फ्री स्टोरेज भी होना चाहिए। ट्रांसफर के दौरान Wi-Fi कनेक्शन लगातार स्थिर रहना चाहिए, ताकि प्रक्रिया बीच में बाधित न हो।
- इसके अलावा पुराने एंड्रायड और नए आईफोन पर व्हाट्सएप के लिए वही फोन नंबर इस्तेमाल करना जरूरी है। आईफोन में चैट हिस्ट्री और मीडिया के लिए पर्याप्त खाली स्टोरेज भी होना चाहिए।
विज्ञापन
- Move to iOS एप चालू करें: अपने एंड्रॉयड फोन में मूव टू आईओएस एप खोलें और ऑन-स्क्रीन निर्देशों का पालन करें। आईफोन को पहली बार ऑन करते समय सेटअप स्क्रीन पर जाएं जब तक आपको मूव डाटा फ्रॉम एंड्रॉयड का विकल्प न दिखे।
- कोड एंटर करें: आईफोन की स्क्रीन पर एक सुरक्षा कोड दिखाई देगा। उस कोड को अपने एंड्रॉइड फोन के मूव टू आईओएस एप में दर्ज करें।
- व्हाट्सएप चुनें और डेटा तैयार करें : अब एंड्रॉयड फोन में ट्रांसफर डाटा स्क्रीन पर लिस्ट में से व्हाट्सएप विकल्प को चुनें। इसके बाद एंड्रॉयड फोन पर स्टार्ट दबाएं। व्हाट्सएप डाटा एक्सपोर्ट के लिए तैयार करेगा और तैयारी पूरी होते ही एंड्रायड फोन में आपका व्हाट्सएप अकाउंट अपने आप लॉग-आउट हो जाएगा।
- डेटा ट्रांसफर प्रोसेस शुरू करें: डाटा प्रिपेयर होने के बाद नेक्स्ट पर टैप करें और दोबारा Move to iOS एप में आएं। फिर Continue पर क्लिक करके एंड्रायड से आईफोन में ट्रांसफर प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार करें।
- आईफोन में व्हाट्सएप इंस्टॉल करें: ट्रांसफर प्रोसेस पूरा होने के बाद, अपने नए आईफोन का शुरुआती सेटअप पूरा करें। इसके बाद आईफोन के एप स्टोर से व्हाट्सएप का नया वर्जन डाउनलोड करें।
- लॉगिन और रीस्टोर प्रक्रिया: आईफोन में व्हाट्सएप खोलें और उसी मोबाइल नंबर से लॉगिन करें जिसका उपयोग पुराने एंड्रॉयड फोन में कर रहे थे। जब स्क्रीन पर स्टार्ट या रीस्टोर का प्रॉम्प्ट दिखे, तो उस पर टैप करें और प्रक्रिया पूरी होते ही आपकी पुरानी सभी चैट्स आईफोन में आ जाएंगी।
क्या-क्या ट्रांसफर हो सकता है?
इस प्रक्रिया के जरिए व्हाट्सएप मैसेज और सपोर्टेड मीडिया को एंड्रॉयड से आईफोन में मैसेज, फोटो, वीडियो, वॉइस नोट्स व अन्य सपोर्टेड मीडिया ट्रांसफर किया जा सकता है।
क्या Google Drive या iCloud बैकअप की जरूरत होगी?
इस प्रक्रिया में डेटा को सीधे एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस में ट्रांसफर किया जाता है। इसलिए चैट माइग्रेशन के लिए गूगल ड्राइव या आईक्लाउड बैकअप पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं होती। हालांकि, ट्रांसफर शुरू करने से पहले जरूरी डेटा का बैकअप रखना अतिरिक्त सुरक्षा के लिहाज से उपयोगी हो सकता है।
व्हाट्सएप चैट ट्रांसफर की क्या सीमाएं हैं?
- यह सुविधा सभी तरह के व्हाट्सएप डेटा को ट्रांसफर नहीं करती।
- व्हाट्सएप बिजनेस चैट्स, स्टेटस अपडेट्स और पियर टू पियर पेमेंट्स से जुड़े मैसेज इस प्रक्रिया में सपोर्टेड नहीं हैं।
- इसके अलावा पुरानी और नई चैट हिस्ट्री को आपस में मर्ज नहीं किया जा सकता। यानी नए आईफोन पर पहले से मौजूद व्हाट्सएप चैट और एंड्रॉयड से लाई गई पुरानी चैट को एक ही हिस्ट्री में जोड़ा नहीं जा सकता।
- यहां पर एक बात याद रखना बेहद जरूरी है कि माइग्रेशन प्रक्रिया में फोन नंबर बदलना नहीं चाहिए। एंड्रॉयड फोन पर जिस नंबर से व्हाट्सएप चैट ट्रांसफर की जा रही है, आईफोन पर भी उसी नंबर का इस्तेमाल करना जरूरी है।
- अगर आप नया नंबर इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो पहले व्हाट्सएप की नंबर बदलने वाली सुविधा के जरिए उचित प्रक्रिया पूरी करना बेहतर होगा।