{"_id":"6a82e3bc31c447909804b4b0","slug":"deloitte-ex-manager-stole-laptops-worth-55-lakh-for-stock-trading-hong-kong-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deloitte के मैनेजर ने कंपनी को लगाया चूना: चुराए 55 लाख रुपये के लैपटॉप-गैजेट्स, शेयर मार्केट में लगाए पैसे","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
Deloitte के मैनेजर ने कंपनी को लगाया चूना: चुराए 55 लाख रुपये के लैपटॉप-गैजेट्स, शेयर मार्केट में लगाए पैसे
Mon, 17 Aug 2026 04:04 PM IST
नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Mon, 17 Aug 2026 04:04 PM IST
सार
हांगकांग में Deloitte के एक पूर्व IT मैनेजर पर कंपनी से सैकड़ों लैपटॉप चोरी करने का आरोप लगा है। दावा है कि इन उपकरणों को बेचकर करीब 55 लाख रुपये जुटाए गए और रकम शेयर बाजार में लगाई गई, जहां आरोपी को भारी नुकसान हुआ।
विज्ञापन
डेलॉइट (सांकेतिक)
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमीर बनने की चाहत और शेयर बाजार का लालच कभी-कभी इंसान को ऐसे रास्ते पर ले जाता है, जहां से वापसी नामुमकिन हो जाती है। ऐसा ही एक बेहद चौंकाने वाला मामला हांगकांग से सामने आया है, जिसने कॉर्पोरेट जगत में हड़कंप मचा दिया है। दुनिया की जानी-मानी कंसल्टिंग फर्म Deloitte के एक पूर्व आईटी मैनेजर ने अपनी ही कंपनी के साथ एक बड़ी धोखाधड़ी को अंजाम दिया।
इस कर्मचारी ने स्टॉक ट्रेडिंग के लिए फंड जुटाने की खातिर कंपनी के सैकड़ों लैपटॉप चुराकर बाजार में बेच दिए। सबसे हैरानी की बात यह है कि आरोपी ने इस पूरी वारदात को तब अंजाम दिया, जब वह कंपनी में एक अहम पद पर तैनात था।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस कर्मचारी ने स्टॉक ट्रेडिंग के लिए फंड जुटाने की खातिर कंपनी के सैकड़ों लैपटॉप चुराकर बाजार में बेच दिए। सबसे हैरानी की बात यह है कि आरोपी ने इस पूरी वारदात को तब अंजाम दिया, जब वह कंपनी में एक अहम पद पर तैनात था।
विज्ञापन
कैसे रची इस बड़े घोटाले की साजिश?
इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब हांगकांग की एक अदालत में Deloitte के सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) विभाग के पूर्व मैनेजर हो मैन-किट को पेश किया गया। अभियोजन पक्ष ने अदालत के सामने जो तथ्य रखे, वे किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थे। हो मैन-किट ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए बिना किसी अनुमति के कंपनी के दफ्तर से सैकड़ों लैपटॉप गायब कर दिए। इसके बाद उसने मुनाफे के लिए इन सभी गैजेट्स को बाजार में बेच दिया। बैंक के रिकॉर्ड्स खंगालने पर पता चला कि इन लैपटॉप की बिक्री से उसे लगभग 55 लाख रुपये की मोटी रकम मिली थी।
विज्ञापन