{"_id":"6a83e50120091a1f8c095cec","slug":"orient-electric-ecotech-volt-battery-ceiling-fan-10-hour-backup-price-features-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Smart Fan: आ गया कमाल का 'स्मार्ट पंखा', बिजली गुल होने पर भी नहीं होगा बंद, 10 घंटे तक देता रहेगा हवा","category":{"title":"Tech Diary","title_hn":"टेक डायरी","slug":"tech-diary"}}
Smart Fan: आ गया कमाल का 'स्मार्ट पंखा', बिजली गुल होने पर भी नहीं होगा बंद, 10 घंटे तक देता रहेगा हवा
Tue, 18 Aug 2026 10:22 AM IST
नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Tue, 18 Aug 2026 10:22 AM IST
सार
मानसून में लगातार बिजली कटौती परेशान कर देती है। ऐसे में यदि घर में इनवर्टर न हो तो लोग ठंडी हवा के लिए भी तरस जाते हैं। लेकिन अब मार्केट में एक ऐसा जगब का सीलिंग फैन लॉन्च हुआ है, जो बिना इन्वर्टर के भी लगातार 10 घंटे तक ठंडी हवा दे सकता है। जानिए इस फैन में क्या फीचर्स मिल रहे हैं।
विज्ञापन
बिना बिजली 10 घंटे चल सकता है ये पंखा
- फोटो : Orient
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मानसून के दौरान बारिश भले ही तापमान कम कर दे, लेकिन बार-बार होने वाली बिजली कटौती और वोल्टेज फ्लक्चुएशन लोगों की परेशानी बढ़ा देते हैं। ऐसे में आमतौर पर लोगों को इन्वर्टर या दूसरे बैकअप सिस्टम पर निर्भर रहना पड़ता है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए Orient Electric ने नया Ecotech Volt सीलिंग फैन लॉन्च किया है, जिसमें कंपनी ने बैटरी को सीधे फैन में ही इंटीग्रेट किया है। कंपनी के अनुसार, बिजली सप्लाई बंद होने के बाद भी यह फैन बिना इन्वर्टर या बाहरी पावर बैकअप के 10 घंटे तक चल सकता है।
28W BLDC मोटर से बिजली की बचत
वोल्टेज के उतार-चढ़ाव में भी काम करेगा फैन
वोल्टेज में उतार-चढ़ाव वाले इलाकों को ध्यान में रखते हुए Ecotech Volt को 120V से 280V के वाइड वोल्टेज रेंज में काम करने के लिए तैयार किया गया है। इससे बार-बार होने वाले वोल्टेज फ्लक्चुएशन के बीच पंखे के इस्तेमाल में सहूलियत मिल सकती है। फैन में डबल बॉल-बेयरिंग असेंबली भी दी गई है, जो इसके डिजाइन का एक अन्य प्रमुख हिस्सा है।
10 घंटे का नॉनस्टप बैटरी बैकअप
कितनी है कीमत और कहां मिलेगा ये फैन?
विज्ञापन
28W BLDC मोटर से बिजली की बचत
- Orient Electric Ecotech Volt में 28W BLDC मोटर का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह मोटर सामान्य इंडक्शन मोटर वाले सीलिंग फैन की तुलना में बिजली की खपत को 50 प्रतिशत तक कम कर सकती है।
- यानी यह फैन सिर्फ पावर कट के दौरान काम आने वाला विकल्प नहीं है, बल्कि सामान्य इस्तेमाल में भी बिजली की खपत कम रखने पर फोकस करता है। लंबे समय तक पंखा चलाने वाले घरों के लिए यह फीचर खासा उपयोगी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वोल्टेज के उतार-चढ़ाव में भी काम करेगा फैन
वोल्टेज में उतार-चढ़ाव वाले इलाकों को ध्यान में रखते हुए Ecotech Volt को 120V से 280V के वाइड वोल्टेज रेंज में काम करने के लिए तैयार किया गया है। इससे बार-बार होने वाले वोल्टेज फ्लक्चुएशन के बीच पंखे के इस्तेमाल में सहूलियत मिल सकती है। फैन में डबल बॉल-बेयरिंग असेंबली भी दी गई है, जो इसके डिजाइन का एक अन्य प्रमुख हिस्सा है।
10 घंटे का नॉनस्टप बैटरी बैकअप
- इस फैन की सबसे खास बात इसकी इंटीग्रेटेड बैटरी है। कंपनी के अनुसार, बैटरी 500 चार्ज साइकल के बाद भी अपनी 80 प्रतिशत तक क्षमता बनाए रख सकती है।
- बिजली कटने के बाद बैटरी के सहारे पंखा 10 घंटे तक चलने का दावा किया गया है। ऐसे घरों के लिए यह खास तौर पर उपयोगी हो सकता है, जहां अक्सर बिजली जाती है या किसी वजह से इन्वर्टर लगाना सुविधाजनक नहीं है।
कितनी है कीमत और कहां मिलेगा ये फैन?
- कीमत की बात करें तो Orient Electric Ecotech Volt की कीमत 6,799 रुपये से शुरू होती है। हालांकि, कंपनी की Freedom Sale के दौरान इसे फिलहाल 4,594 रुपये में खरीदा जा सकता है।
- यह फैन Amazon.in के अलावा अन्य रिटेलर्स के जरिए भी उपलब्ध है। कंपनी फैन पर 3 साल की वारंटी दे रही है, जबकि इसकी इंटीग्रेटेड बैटरी पर 1 साल की अलग वारंटी मिलती है।