फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Tips in Hindi ›   how to check jio airtel vi 5g network coverage in your area online details

5G Network: आपके शहर में Jio, Airtel या Vi का 5G है या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें नेटवर्क कवरेज

Mon, 10 Aug 2026 11:11 AM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Mon, 10 Aug 2026 11:11 AM IST
सार

How To Check 5G Coverage: 5G फोन खरीदने के बाद भी अगर इंटरनेट की रफ्तार उम्मीद के मुताबिक नहीं मिल रही है तो वजह आपके इलाके का नेटवर्क कवरेज हो सकता है। अच्छी बात यह है कि Jio, Airtel और Vi यूजर्स ऑनलाइन नक्शे की मदद से अपने इलाके में 5G उपलब्धता पहले ही जांच सकते हैं।

विज्ञापन
how to check jio airtel vi 5g network coverage in your area online details
ऐसे चेक करें 5जी कवरेज - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

5G स्मार्टफोन खरीदने और महंगा रिचार्ज कराने के बाद अगर इंटरनेट की रफ्तार उम्मीद के मुताबिक न मिले तो परेशानी होना स्वाभाविक है। लेकिन कई बार समस्या फोन या रिचार्ज में नहीं, बल्कि आपके इलाके में 5G कवरेज की होती है। इसलिए नया कनेक्शन लेने या यात्रा पर जाने से पहले यह जान लेना बेहतर है कि वहां किस कंपनी का 5G नेटवर्क उपलब्ध है।
विज्ञापन


अक्सर हम फोन की स्क्रीन पर दिखने वाले नेटवर्क बार्स (डंडियों) पर भरोसा कर लेते हैं, लेकिन वे पूरी सच्चाई नहीं बताते। आप हर जगह जाकर खुद नेटवर्क चेक नहीं कर सकते। इसी समस्या को सुलझाने के लिए Jio, Airtel और Vi जैसी प्रमुख टेलीकॉम कंपनियां अपनी वेबसाइट पर 5G नेटवर्क कवरेज चेक करने की शानदार सुविधा देती हैं।
विज्ञापन

Jio में ऐसे देखें 5G कवरेज

1. सबसे पहले Jio के 'कवरेज पोर्टल' पर जाएं।
2. स्क्रीन पर ऊपर बाईं ओर आपको अपनी जरूरत के हिसाब से 4G+5G, 5G या 4G चुनने का विकल्प मिलेगा। सिर्फ 5G देखने के लिए '5G' बटन पर क्लिक करें।
3. अब सर्च बॉक्स में अपने इलाके का पिन कोड (PIN Code) या पूरा पता दर्ज करें।
4. आप चाहें तो जीपीएस (GPS) को परमिशन देकर 'Use your current location' बटन पर भी टैप कर सकते हैं।

Airtel यूजर्स के लिए क्या है तरीका?

1. Airtel के नेटवर्क कवरेज पोर्टल पर विजिट करें।
2. एयरटेल का 5G कवरेज देखने के लिए हरे रंग में दिख रहे '5G' बटन पर क्लिक करें।
3. इसके बाद, जियो की तरह ही अपना पता या पिन कोड डालें, या अपनी लाइव लोकेशन का इस्तेमाल करके सटीक जानकारी प्राप्त करें।

Vi (वोडाफोन-आइडिया) का कवरेज कैसे जांचें?

1. Vi के आधिकारिक कवरेज पोर्टल पर जाएं।
2. स्क्रीन के निचले बाएं हिस्से में दिए गए ड्रॉप-डाउन मेनू से वह नेटवर्क चुनें जिसे आप चेक करना चाहते हैं।
3. सर्च बॉक्स में अपना पता, पिन कोड दर्ज करें या लाइव लोकेशन के जरिए अपने क्षेत्र का 5G कवरेज आसानी से जान लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed