फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   sim card expiry date how long does it last when to replace

SIM Problems: क्या SIM की भी होती है एक्सपायरी डेट? अगर पुरानी हो जाए तो क्या बदल लेनी चाहिए

Sun, 09 Aug 2026 04:07 PM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Sun, 09 Aug 2026 04:07 PM IST
सार

मोबाइल के अंदर लगने वाले SIM कार्ड पर शायद ही आपका ध्यान जाता है। हम सिम कार्ड को बिना निकाले वर्षों तक उसका इस्तेमाल करते रहते हैं। लेकिन क्या इसकी भी एक्सपायर होने की कोई डेट होती है? कब पुरानी SIM नेटवर्क की परेशानी की वजह बन सकती है और क्या 5G के लिए इसे बदलना जरूरी है? जानिए हर जरूरी सवाल का जवाब।

विज्ञापन
sim card expiry date how long does it last when to replace
क्या सिम की होती है एक्सपायरी डेट? जानिए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोबाइल फोन बदलने की बात आए तो हम बिना ज्यादा सोचे नया फोन खरीद लेते हैं। लेकिन फोन के अंदर वर्षों से चुपचाप काम कर रही SIM के बारे में शायद ही कभी सोचते हैं। क्या यह SIM भी कभी पुरानी हो जाती है? क्या इसकी कोई एक्सपायरी डेट होती है? और अगर SIM कई साल पुरानी है तो क्या उसे बदल देना चाहिए?
विज्ञापन


इन सवालों का जवाब थोड़ा दिलचस्प है। क्योंकि SIM के पैकेट पर दूध या दवा की तरह कोई एक्सपायरी डेट नहीं लिखी होती। लेकिन इसका मतलब यह भी नहीं कि SIM जिंदगी भर एक जैसी चलती रहेगी।
विज्ञापन


SIM की कोई आखिरी तारीख होती है क्या?
सीधे शब्दों में कहें तो SIM कार्ड की कोई तय एक्सपायरी डेट नहीं होती। यानी ऐसा कोई नियम नहीं है कि पांच या सात साल पूरे होते ही SIM अपने आप बंद हो जाएगी। लेकिन लंबे समय तक इस्तेमाल के बाद SIM में तकनीकी दिक्कतें जरूर आ सकती हैं। लगातार SIM निकालने और लगाने से इसके किनारों पर घिसाव हो सकता है। इसके धातु वाले संपर्क बिंदुओं पर खरोंच आ सकती है या उनमें गंदगी और नमी जमा हो सकती है। यही वजह है कि कई साल पुरानी SIM में अचानक नेटवर्क की समस्या आने लगे तो उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरानी सिम से आती है नेटवर्क की परेशानी
मान लीजिए आपकी SIM कई साल से उसी फोन नंबर के साथ चल रही है। इस दौरान आपने फोन भी बदले होंगे और SIM को कई बार ट्रे से बाहर निकाला होगा। ऐसे में उसका घिसना स्वाभाविक है। सिम में मेटल से बनी बेहद पतली चिप लगी होती है जिसके घिस जाने से ही समस्या पैदा होती है। कई बार सिम स्लॉट में भी गंदगी जमा होने से फोन ठीक से सिम को रीड नहीं कर पाता, जिससे फोन में सिग्नल दिखना बंद हो जाता है। कई बार सिम या सिम स्लॉट में जमी गंदगी को हटा देने से यह समस्या दूर हो जाती है। तो कई बार सिम ही बदलवाना पड़ जाता है।


SIM कब बदलनी चाहिए?
अगर SIM पुरानी है और इनमें से कोई समस्या लगातार सामने आ रही है तो उसे बदलने पर विचार किया जा सकता है:
  • बार-बार नेटवर्क गायब होना
  • फोन में SIM का ठीक से काम न करना
  • दूसरे फोन में भी नेटवर्क की समस्या बने रहना
  • SIM के धातु वाले हिस्से पर खरोंच या घिसाव दिखाई देना
  • SIM पर नमी या गंदगी का असर होना
  • फोन बदलने के बाद SIM को लेकर लगातार कनेक्शन की परेशानी आना

SIM बदलवाना भी कोई लंबी प्रक्रिया नहीं है। अपने सिम ऑपरेटर के नजदीकी आउटलेट पर जाकर कुछ ही मिनट में नई SIM ली जा सकती है और पुराना नंबर भी बरकरार रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed