फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Diary ›   oled vs qled vs mini led tv which display technology is best buying guide

OLED, QLED या Mini-LED: नया TV खरीदने से पहले समझें कौन-सी स्क्रीन आपके लिए है सबसे बेहतर

Sun, 09 Aug 2026 11:47 AM IST
नीतीश कुमार टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Sun, 09 Aug 2026 11:47 AM IST
सार

बाजार में मौजूद OLED, QLED और Mini-LED जैसे टीवी विकल्पों ने ग्राहकों को काफी उलझा दिया है। अगर आप भी नया टीवी चुनने में कंफ्यूज हैं, तो हमारी यह खास गाइड आपकी उलझन दूर कर सकती है। जानिए आपके लिए कौन-सा टीवी परफेक्ट है।

विज्ञापन
oled vs qled vs mini led tv which display technology is best buying guide
टीवी खरीदने से पहले समझें OLED, QLED और Mini-LED में फर्क - फोटो : AI

विस्तार

नया टीवी खरीदना अब सिर्फ अपनी मनपसंद स्क्रीन का साइज तय करने तक सीमित नहीं रह गया है। आज जब आप बाजार या ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स पर जाते हैं, तो आपका सामना OLED, QLED और Mini-LED जैसे भारी-भरकम तकनीकी शब्दों से होता है। ये तीनों ही डिस्प्ले तकनीकें टीवी देखने के अनुभव को शानदार बनाने का दावा करती हैं, लेकिन इनकी कीमतों और परफॉर्मेंस में जमीन-आसमान का फर्क है। ऐसे में सही मॉडल चुनना किसी पहेली को सुलझाने जैसा लग सकता है।
विज्ञापन


आइए आसान भाषा में समझते हैं कि OLED, QLED और Mini-LED में क्या अंतर है और आपके लिए इनमें से कौन-सा TV बेहतर हो सकता है।

QLED: कम कीमत में बेहतर रंग और ब्राइटनेस
QLED आम LED TV से बेहतर पिक्चर क्वालिटी देता है और आमतौर पर OLED की तुलना में कम कीमत में उपलब्ध होता है। इसमें क्वांटम डॉट्स (Quantum Dots) की लेयर का इस्तेमाल किया जाता है, जो रंगों को ज्यादा चमकदार, सटीक और जीवंत बनाने में मदद करती है। HDR फिल्में, लाइव स्पोर्ट्स और एनिमेशन देखते समय इसका फायदा खास तौर पर नजर आता है।
विज्ञापन


QLED की हाई ब्राइटनेस इसे ऐसे कमरों के लिए अच्छा विकल्प बनाती है जहां दिन के समय ज्यादा रोशनी रहती है। इसमें LED बैकलाइट का इस्तेमाल होता है, इसलिए OLED की तरह परमानेंट बर्न-इन का खतरा नहीं रहता। हालांकि, यह OLED के परफेक्ट ब्लैक लेवल तक नहीं पहुंचता। फिर भी फुल ऐरे लोकल डिमिंग वाले प्रीमियम QLED मॉडल बेहतर कॉन्ट्रैस्ट दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Mini-LED: QLED और OLED के बीच संतुलन
Mini-LED उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जो प्रीमियम पिक्चर क्वालिटी चाहते हैं, लेकिन OLED की कीमत नहीं चुकाना चाहते। इसमें सामान्य LED की तुलना में हजारों छोटे LEDs का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें ज्यादा लोकल डिमिंग जोन्स मिलते हैं और ब्राइटनेस व कॉन्ट्रैस्ट पर बेहतर नियंत्रण होता है।

Mini-LED TV ज्यादा गहरे ब्लैक्स, चमकदार हाइलाइट्स और कम ब्लूमिंग दे सकते हैं। HDR फिल्मों में इसका फायदा खास तौर पर दिखाई देता है। इसकी हाई ब्राइटनेस इसे ब्राइट रूम और गेमिंग के लिए भी उपयुक्त बनाती है। OLED की तरह इसमें परमानेंट बर्न का जोखिम नहीं होता। हालांकि, परफेक्ट ब्लैक के मामले में OLED अभी भी आगे है।

OLED: सबसे बेहतर सिनेमैटिक एक्सपीरियंस
अगर पिक्चर क्विलिटी आपकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है, तो OLED अब भी बेंचमार्क माना जाता है। इसमें हर पिक्सल खुद रोशनी पैदा करता है और जरूरत पड़ने पर पूरी तरह बंद हो सकता है। इससे ट्रू ब्लैक्स, शानदार कॉन्ट्रास्ट और बेहतर शैडो डिटेल्स मिलती है।

OLED फिल्मों और TV शो के लिए खास तौर पर बेहतरीन है। नए OLED पैनल पहले से ज्यादा ब्राइट हो चुके हैं और मॉडर्न TVs में पिक्स शिफ्टिंग व स्क्रीन प्रोटेक्शन जैसे फीचर्स बर्न-इन के जोखिम को कम करते हैं। हालांकि, Mini-LED अभी भी पीक ब्राइटनेस के मामले में OLED से आगे है।

कौन-सा TV खरीदें?
OLED उन लोगों के लिए बेहतर है जिन्हें सबसे बेहतरीन ब्लैक लेवल, कॉन्ट्रैस्ट और सिनेमैटिक पिक्चर क्वालिटी चाहिए।
Mini-LED उन यूजर्स के लिए अच्छा है जिन्हें शानदार कॉन्ट्रैस्ट के साथ बहुत ज्यादा ब्राइटनेस चाहिए। खासकर ब्राइट रूम और गेमिंग के लिए यह मजबूत विकल्प है।
वहीं QLED उन लोगों के लिए बेहतर है जो कम कीमत में अच्छी पिक्चर क्वालिटी, वाइब्रेंट कलर और ज्यादा ब्राइटनेस चाहते हैं।
इसलिए TV खरीदते समय सिर्फ यह न देखें कि कौन-सी टेक्नोलॉजी सबसे महंगी है। यह देखें कि आपका कमरा कैसा है, आप TV पर क्या देखते हैं और कितना खर्च करना चाहते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Q1. OLED, QLED और Mini-LED में सबसे बेहतर कौन है?

इसका कोई एक जवाब नहीं है। सबसे अच्छी टेक्नोलॉजी आपकी जरूरत पर निर्भर करती है। बेहतरीन black levels और cinematic viewing के लिए OLED, ज्यादा brightness के लिए Mini-LED और कीमत व performance के संतुलन के लिए QLED बेहतर विकल्प हो सकता है।

Q2. क्या OLED TV में Burn-in की समस्या होती है?

OLED में लंबे समय तक एक ही static image रहने पर burn-in का जोखिम हो सकता है। हालांकि, आधुनिक OLED TV में pixel shifting और screen protection जैसी सुविधाएं इस जोखिम को कम करती हैं।

Q3. क्या QLED TV में Burn-in होता है?

QLED TV LED backlight पर आधारित होते हैं, इसलिए OLED की तरह permanent burn-in के लिए आम तौर पर संवेदनशील नहीं होते।

Q4. Bright room के लिए OLED या Mini-LED में कौन बेहतर है?

अगर कमरे में दिन के समय बहुत ज्यादा रोशनी आती है, तो Mini-LED आम तौर पर बेहतर विकल्प हो सकता है। इसकी high peak brightness glare के बावजूद तस्वीर को ज्यादा स्पष्ट और प्रभावशाली बनाए रखने में मदद करती है।


Q5. गेमिंग के लिए कौन-सा TV बेहतर है?

गेमिंग के लिए OLED और Mini-LED दोनों अच्छे विकल्प हैं। OLED बेहतर कॉन्ट्रैस्ट और तेज रिस्पॉन्स दे सकता है, जबकि Mini-LED ज्यादा ब्राइटनेस और बर्न-इन से बचने का फायदा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest mobile reviews apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed