फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Tips in Hindi ›   Instagram Bio Tips, Add Up 5 Links Your Profile Easy Steps

Instagram Bio Links: इंस्टाग्राम बायो में एक साथ कैसे जोड़ें पांच लिंक? जानें सबसे आसान तरीका

Sat, 08 Aug 2026 09:12 AM IST
जागृति शुक्ला टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Sat, 08 Aug 2026 09:12 AM IST
सार

Instagram Bio Links: क्या आप भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के बायो में वेबसाइट, यूट्यूब चैनल या पोर्टफोलियो का लिंक जोड़ना चाहते हैं? अब इसके लिए आपको किसी थर्ड-पार्टी एप की जरूरत नहीं है। आप आसानी से महज कुछ ही मिनटों में लिंक जोड़ सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे।
 

विज्ञापन
Instagram Bio Tips, Add Up 5 Links Your Profile Easy Steps
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

Instagram Multiple Links: इंस्टाग्राम का इस्तेमाल आज सिर्फ मनोरंजन या फोटो और वीडियो शेयर करने के लिए नहीं, बल्कि बिजनेस, क्रिएटर्स और प्रोफेशनल पोर्टफोलियो दिखाने के लिए भी किया जाता है। ऐसे में कई लोग अपने इंस्टाग्राम  बायो में वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, ऑनलाइन स्टोर और दूसरे सोशल मीडिया अकाउंट्स के लिंक जोड़ना चाहते हैं।
विज्ञापन

अच्छी बात यह है कि अब इंस्टाग्राम अपने यूजर्स को प्रोफाइल में एक नहीं, बल्कि पांच बाहरी लिंक जोड़ने की सुविधा देता है। इसके लिए किसी थर्ड-पार्टी एप की जरूरत नहीं पड़ती। 
विज्ञापन


इंस्टाग्राम बायो में कई लिंक कैसे जोड़ें?
यूजर इंस्टाग्राम प्रोफाइल में अधिकतम पांच बाहरी लिंक ही जोड़ सकता है। इसके लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें।
  • इंस्टाग्राम एप खोलें और नीचे दाईं ओर दिखाई दे रही अपनी प्रोफाइल फोटो पर टैप करें।
  • अब प्रोफाइल पेज पर जाकर Edit Profile विकल्प चुनें।
  • इसके बाद लिंक्स सेक्शन पर टैप करें और Add External Link विकल्प चुनें।
  • जिस वेबसाइट या प्लेटफॉर्म का लिंक जोड़ना चाहते हैं, उसका URL पेस्ट करें।
  • आप चाहें तो लिंक का एक टाइटल भी लिख सकते हैं, जिससे प्रोफाइल पर उसकी पहचान आसानी से हो सके।
  • अब डन या चेकमार्क पर टैप करके लिंक सेव कर दें।
  • अगर और लिंक जोड़ने हैं, तो यही प्रक्रिया दोबारा दोहराएं। इंस्टाग्राम प्रोफाइल में अधिकतम पांच लिंक जोड़े जा सकते हैं।

प्रोफाइल पर लिंक कैसे दिखाई देते हैं?
इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर केवल पहला लिंक सीधे दिखाई देता है। बाकी लिंक and X others के रूप में दिखते हैं। जब कोई यूजर उस विकल्प पर टैप करता है, तो सभी लिंक पूरी तरह खुल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिंक का क्रम कैसे बदलें?
अगर आप चाहते हैं कि आपकी वेबसाइट या सबसे जरूरी लिंक सबसे ऊपर दिखाई दे, तो उसका क्रम बदल सकते हैं।

ऐसे बदलें लिंक की पोजिशन
  • प्रोफाइल पर जाएं और एडिट प्रोफाइल पर टैप करें।
  • अब लिंक्स विकल्प चुनें।
  • ऊपर दाईं ओर दिख रहे तीन डॉट मेन्यू पर टैप करें।
  • रिऑर्डर लिंक्स विकल्प चुनें।
  • जिस लिंक को ऊपर या नीचे करना है, उसके बगल वाले हैंडल को दबाकर रखें।
  • अब लिंक को अपनी पसंद की जगह पर ड्रैग करें और सेव कर दें।

सबसे ऊपर कौन-सा लिंक रखना चाहिए?
इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर सबसे पहले वही लिंक दिखाई देता है, जो सूची में सबसे ऊपर होता है। ऐसे में कोशिश करें कि अपनी वेबसाइट, ऑनलाइन स्टोर, यूट्यूब चैनल या पोर्टफोलियो का लिंक सबसे ऊपर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed