फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Tech Tips in Hindi ›   Laptop Care: 7 Easy Tips Protect Your Device From Moisture

Laptop Care Tips: बारिश में नमी से खराब हो सकता है लैपटॉप, डिवाइस को सेफ रखने के लिए आज ही अपनाएं ये सात तरीके

Sat, 08 Aug 2026 07:51 AM IST
जागृति शुक्ला टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Sat, 08 Aug 2026 07:51 AM IST
सार

Laptop Safety Tips: चाहे वर्क फ्रॉम होम हो या ऑफिस का काम, आज लगभग हर जरूरी काम के लिए लैपटॉप की जरूरत पड़ती है। लेकिन बारिश के मौसम में ऑफिस जाते समय लैपटॉप के भीगने का खतरा काफी बढ़ जाता है। इसके अलावा, नमी भी आपके लैपटॉप को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है। अगर आप भी मानसून में लैपटॉप लेकर बाहर निकलते हैं, तो कुछ आसान उपाय अपनाकर अपने डिवाइस को पानी और नमी से सुरक्षित रख सकते हैं। जानिए वे आसान तरीके, जो मानसून में आपके लैपटॉप की सुरक्षा कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
Laptop Care: 7 Easy Tips  Protect Your Device From Moisture
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

विस्तार

Laptop Protection in Rain: मानसून में स्मार्टफोन और लैपटॉप जैसे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को सुरक्षित रखना एक बड़ी चुनौती बन जाता है। बारिश, नमी और पानी के छींटे लैपटॉप के हार्डवेयर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में कुछ आसान सावधानियां अपनाकर आप अपने लैपटॉप को लंबे समय तक सुरक्षित रख सकते हैं। आइए जानते हैं बारिश के मौसम में लैपटॉप को सुरक्षित रखने के सबसे आसान तरीके।
विज्ञापन


वाटरप्रूफ बैग या रेन कवर का करें इस्तेमाल
  • अगर आप लैपटॉप लेकर बाहर जाते हैं, तो हमेशा वाटरप्रूफ या वाटर-रेसिस्टेंट बैग का इस्तेमाल करें। 
  • अगर आपके पास सामान्य बैग है, तो उसके ऊपर रेन कवर जरूर लगाएं। इससे बारिश का पानी बैग के अंदर नहीं पहुंच पाएगा।

प्रोटेक्टिव स्लीव या केस में रखें लैपटॉप
  • लैपटॉप को सीधे बैग में रखने की बजाय अच्छी क्वालिटी की वाटर-रेसिस्टेंट स्लीव या केस में रखें।
  • इससे बैग के भीगने पर भी लैपटॉप सुरक्षित रहता है।

सिलिका जेल पैकेट का करें इस्तेमाल
  • नए जूते, बैग और इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स के साथ मिलने वाले सिलिका जेल पैकेट नमी को सोखने का काम करते हैं।
  • इन्हें लैपटॉप बैग या ड्रॉअर में रखा जा सकता है। हालांकि, इन्हें समय-समय पर बदलते रहें और बच्चों से दूर रखें।

लैपटॉप को हमेशा सूखी और सुरक्षित जगह पर रखें
  • लैपटॉप को कभी भी खिड़की, नम दीवार, बाथरूम या पानी वाली जगह पर न रखें। इससे हमेशा बचने का प्रयास करें।
  • इसके अलावा, उसे फर्श या गीली सतह पर रखने से भी बचें। ऐसी जगह चुनें, जहां हवा का संचार अच्छा हो और पानी का रिसाव न हो।

कीबोर्ड कवर या सिलिकॉन प्रोटेक्टर लगाएं
  • बारिश के मौसम में नमी और पानी के छींटों से बचाने के लिए कीबोर्ड पर सिलिकॉन कवर का इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • इससे पानी के लैपटॉप के अंदर जाने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।

इस्तेमाल न होने पर लैपटॉप को बंद रखें
  • अगर मान लीजिए आप काम से ब्रेक लेते हैं, यह कुछ समय ऐसा बिताते हैं, जब लैपटॉप का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, तो उसे शटडाउन करके स्लीव या कवर में सुरक्षित रख दें।
  • विज्ञापन
  • बारिश के दौरान यात्रा करते समय लैपटॉप को चालू हालत में बैग में रखने से बचें।

इन छोटी-छोटी बातों का भी रखें ध्यान
  • गीले हाथों से लैपटॉप को न छुएं।
  • चार्जिंग सॉकेट को हमेशा सूखा रखें।
  • वेंटिलेशन होल को ब्लॉक न करें।
  • लैपटॉप को नियमित रूप से सूखे और मुलायम कपड़े से साफ करें।
  • जरूरी डेटा का बैकअप क्लाउड या एक्सटर्नल ड्राइव में जरूर रखें।

अगर लैपटॉप भीग जाए तो क्या करें?
यदि बारिश या पानी के छींटों से लैपटॉप भीग जाता है, तो तुरंत इन स्टेप्स को फॉलो करें:
  • तुरंत पावर ऑफ करें: लैपटॉप को बिना देर किए बंद कर दें। चार्जर, माउस और अन्य सभी केबल्स को बाहर निकाल दें।
  • बाहर से सुखाएं: किसी सूखे और मुलायम कपड़े से लैपटॉप की बाहरी सतह को अच्छी तरह पोंछ लें।
  • नमी सोखने की ट्रिक: लैपटॉप को सिलिका जेल पैकेट्स या चावल वाले एयरटाइट बैग या बॉक्स में रखकर 24 से 48 घंटे के लिए छोड़ दें।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • जल्दबाजी न करें: पूरी तरह सूखने से पहले लैपटॉप को ऑन (ON) या चार्ज करने की गलती बिल्कुल न करें।
  • सर्विस सेंटर जाएं: अगर पानी अंदर तक चला गया हो, तो खुद खोलने के बजाय तुरंत अधिकृत सर्विस सेंटर ले जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed